May 13, 2021

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या होता है ? इसका इस्तेमाल कैसे करें ?

कोरोना (Corona) बीमारी के दौरान मरीज को सबसे अधिक प्रॉब्लम ऑक्सीजन (Oxygen Problem) के कारण देखने को मिल रही है. ऑक्सीजन की कमी के चलते लोगों को ऑक्सीजन के सिलेंडर (Oxygen Cylinder) के लिए भी काफी परेशान होना पड़ रहा है. लोग इस कारण ऑक्सीजन का लेवल कंट्रोल करने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर (Oxygen Concentrator) खरीद रहे हैं. लेकिन इसे खरीदने से पहले कुछ बातें आपको ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के बारे (about oxygen concentrator) में जानना जरुरी है.

जैसे ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या होता है ? ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कैसे काम करता है ? ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने के बाद किन बातों का ध्यान रखना जरुरी है ? आदि. तो चलिए जानते हैं विस्तार से :

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या है ? (what is an oxygen concentrator?)

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का काम अपने आसपास की हवा को खींचना और इससे ऑक्सीजन बनाना है. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर एक मेडिकल डिवाइस है जो कि हवा को खींचती है और इसमें से ऑक्सीजन को अलग करती है. मशीन इसके साथ ही प्योर ऑक्सीजन की सप्लाई भी करती है. डिवाइस के कारण ही मरीज को ऑक्सीजन मिल जाती है जो कि शुद्ध होती है.

इस डिवाइस के बारे में अधिक बात करें तो यह मिनट के समय में 10 लीटर ऑक्सीजन की सप्लाई कर सकती है. मरीज को इस मशीन से 95 प्रतिशत तक प्योर ऑक्सीजन मिल जाती है.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान :

कोरोना के काल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का इस्तेमाल काफी बढ़ रहा है. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर के इस्तेमाल के साथ ही मार्केट में इसकी डिमांड भी काफी बढ़ रही है. इस कारण बाजार में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर नकली भी आ रहे हैं. कई लोगों के द्वारा ह्यूमिडफायर और नेबुलाइजर को भी इसकी जगह बेचा जा रहा है. इसलिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदते वक्त आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरुरी है. जैसे –

  1. डिवाइस पर ऑक्सीजन का फ्लो रेट कितना लिखा है इस बात पर ध्यान दें. उसे चेक करें कि डिवाइस पर जितना फ्लो रेट लिखा है डिवाइस उतना ही जनरेट कर रहा है.
  2. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर खरीदने से पहले उसकी क्वालिटी जांच जरुर करें. कई बार कंसंट्रेटर उतनी ऑक्सीजन जनरेट नहीं करता है जितना उसके बॉक्स पर लिखा होता है. इसलिए उसे चेक करके ही लें. ऐसा ना हो कि आप 5 लीटर वाला ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लें और वह 3 लीटर ही ऑक्सीजन जेनरेट करे.
  3. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर लेने से पहले उसकी कंपनी और सर्टिफिकेट जरुर चेक करें. ऐसा मैन्यूफैक्चरर जिसपर आपको भरोसा हो उनसे ही खरीदें या उसी ब्रांड का खरीदें. कहीं आप ब्रांड या विश्वसनीयता न देखने के चक्कर में नकली ना खरीद लें.
  4. इस डिवाइस को लेने से पहले यह देखें कि इसमें पानी की बोतल जैसा दिखने वाला ह्यूमिडफायर लगा हुआ हो. इससे ही डिवाइस में पानी डालते हैं और एक नजल प्रोन भी लगा हुआ होता है.
  5. कम लाइट की खपत से चलने वाले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को देखें. क्योंकि बिजली न होने की स्थिति में आप इसे इन्वर्टर से भी चला सकते हैं.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को घर पर इस्तेमाल करने के तरीके :

सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण ध्यान रखने योग्य बात यह है कि अलग मरीजों के लिए एक ही ऑक्सीजन कंसंट्रेटर का उपयोग नहीं करना चाहिए. इससे सभी मरीजों में इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है. मार्केट में कई ऑक्सीजन कंसंट्रेटर ऐसे भी हैं जिनमें एकसाथ दो लोगों को भी ऑक्सीजन दी जा सकती है. लेकिन इसे भी इन्फेक्शन का खतरा बना रहता है.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर को चालू करने के लिए सही जगह का चुनाव किया जाना जरुरी है. जहां पर्याप्त हवा हो वहां इसका इस्तेमाल करें. एसी रूम्स में नेचुरल एयर कम होती है इसलिए वहां इसका इस्तेमाल आ करें. कम नेचुरल एयर वाली जगहों पर मशीन शुद्ध ऑक्सीजन कम जनरेट होगी जिससे फायदा कम होगा.

वाटर बोतल में पानी भरते समय इस बात का ध्यान रखें कि मैक्सिमम वाटर लेवल जहां पर लिखा हो वहीं तक पानी भरें. एक और खास बात यह है कि ऐसे ही मरीजों के लिए इसका उपयोग करें जिनका ऑक्सीजन लेवल 85 से 94 के बीच हो. क्योंकि यदि इससे कम ऑक्सीजन सेचुरेशन होगा तो इस मशीन इ अधक फायदा नहीं होगा.

ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर में क्या फर्क है ? ()diffrence between Oxygen Cylinder and oxygen concentrator)

ऑक्सीजन सिलेंडर क्या है ?

इसमें शुद्ध ऑक्सीजन होती है जो कि मरीज को लगने पर दी जाती है. सिलेंडर में एक तय मात्रा में ऑक्सीजन होती है. ऑक्सीजन सिलेंडर की कीमत 18 हजार से लेकर 20 हजार तक होती है. सिलेंडर को आपको बार-बार रिफिल करना होता है. ऑक्सीजन सिलेंडर में 98 प्रतिशत तक शुद्ध ऑक्सीजन होती है.

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर क्या है ?

ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सहायता से आप हवा में मौजूद ऑक्सीजन को फ़िल्टर करते हैं और इसे मरीज को देते हैं. इसे काम करने के लिए बिजली कि आवश्यकता होती है. कीमत के मामले में भी यह सिलेंडर की बजाय महंगा है. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कीमत 22 हजार से लेकर 2.7 लाख रुपए तक होती है. ऑक्सीजन कंसंट्रेटर 90 से लेकर 95 प्रतिशत तक ऑक्सीजन जनरेट करता है.

ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कौन बनाता है ? (oxygen cylinder and oxygen concentrator)

कई कम्पनियां ऐसी हैं जो देश में सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बनाने का काम कर रही हैं. इन कंपनियों के नाम हेस्ली, सोरा, फिलिप्स, एक्वानॉक्स, डॉक्टर मॉर्पन आदि हैं. कई कम्पनियां ऐसी हैं जिनके द्वारा चीन से या और दूसरे देश से आयात किया जाता है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *