Upasana Singh Biography
June 29, 2021

Upasana Singh Biography : हमेशा अपने किरदार ने उपासना सिंह ने जीता लोगों का दिल

Upasana Singh Biography in Hindi –

उपासना सिंह (Upasana Singh) एक इंडियन एक्ट्रेस होने के साथ ही एक कॉमेडियन भी हैं. उन्हें हम कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाते हुए देख  ही चुके हैं. इसके अलावा उपासना सिंह एक स्टैंडअप कॉमेडियन (Upasana Singh actress and Comedian) के तौर पर भी अपनी पहचान बना चुकी हैं. उपासना सिंह ने साल 1997 के बॉलीवुड फिल्म ‘जुदाई’ (Judai) में एक मूकबधिर की भूमिका निभाई थी जिसे आज तक याद किया जाता है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस उपासना सिंह (Bollywood Actress Upasana Singh) को फिल्मों के साथ ही टीवी शोज में भी अपने अभिनय का जौहर दिखाते हुए देखा जा चूका है. उपासना ने टीवी शो ‘सोन परी’ (Upasana Singh Sonpari) में एक नेगेटिव रोल निभाया था. उन्होंने सोन परी में काली परी का रोल निभाया था. इसके बाद उपासना ने और भी कई ऐसे रोल निभाए जिन्हें आज भी याद किया जाता है.

Samantha Akkineni Biography : पैसों की तंगी ने समांथा अक्किनेनी को बनाया साउथ का सुपरस्टार

उपासना सिंह के बारे में कई ऐसी बातें हैं जिन्हें हम नहीं जानते हैं. जैसे कि उपासना सिंह कौन हैं ? उपासना सिंह का फ़िल्मी करियर ? उपासना सिंह  बायोग्राफी ? उपासना सिंह विकिपीडिया जानकारी ? उपासना सिंह के पति का नाम ? उपासना सिंह के बारे में और भी खास बातें. तो चलिए जानते हैं विस्तार से.

Who is Upasana Singh ? Upasana Singh film career ? Upasana Singh Biography ? Upasana Singh Biography in Hindi ? Upasana Singh husband Name ? More about Upasana Singh :

1. उपासना सिंह (Upasana Singh) छोटे और बड़े पर्दे की एक नामी अभिनेत्री के रूप में अपना नाम बना चुकी हैं. एक्ट्रेस का जन्म 29 जून 1975 को हुआ था. उपासना का जन्म एक पंजाबी फैमिली में कपूरथला, पंजाब में हुआ था.

2. एक्ट्रेस को एक्टिंग और कॉमेडी के साथ ही डांस का भी बेहद शौक है.

3. उपासना सिंह के पति का नाम नीरज भारद्वाज (Upasana Singh Husband name Neeraj Bhardwaj) है.

4. अभिनेत्री उपासना सिंह ने साल 1986 में अपने अभिनय करियर (Upasana Singh career) की शुरुआत की थी. उन्हें सबसे पहले बॉलीवुड की फिल्म ‘बाबुल’ में देखा गया था. इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन ने बनाया था और एक्ट्रेस ने इस फिल्म में एक अग्रणी महिला का किरदार निभाया था.

5. इसके बाद एक्ट्रेस को साल 1988 में फिल्म ‘बाई चली सासरिये’ में देखा गया था. राजस्थानी सिनेमा में इस फिल्म ने आते से ही धूम मचाना शुरू कर दिया था.

6. हिंदी फिल्म सिनेमा के साथ ही उपासना सिंह ने पंजाबी और गुजराती फिल्मों में भी अभिनय किया है. वे सभी जगह एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं.

Nusrat Jahan Biography : अपने ग्लैमरस अंदाज से फेमस हैं TMC सांसद नुसरत जहां

7. उपासना सिंह को उनकी फिल्मों के साथ ही टीवी शो के लिए भी काफी तारीफें मिली हैं. उन्होंने कई शोज (Upasana Singh TV Shows) जैसे राजा की आएगी बारात, मायका, ये मेरी लाइफ है, बानी, सोनपरी आदि में काम किया है.

8. एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में भी काम किया है. इन फिल्मों (Upasana Singh Films) में डर, जवानी ज़िंदाबाद, लोफर, जुदाई, मै प्रेम की दीवानी हूं, मुझसे शादी करोगी, ऐतराज़, ओल्ड इज़ गोल्ड, माई फ्रेंड गणेश, गोलमाल रिटर्न्स, हंगामा अदि शामिल हैं.

9. उपासना सिंह को कॉमेडी के किंग कपिल शर्मा (Upasana Singh with Kapil Sharma) के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल (Comedy nights with kapil) में बुआ के किरदार में काफी पसंद किया गया. उनका एक डायलॉग ‘बिट्टू, कौन है ये आदमी?’ काफी पसंद किया गया और इससे ही उन्हें एक और पहचान भी मिली.

10. एक्ट्रेस की हिट बॉलीवुड फिल्म्स में गोलमाल रिटर्न्स और मुझसे शादी करोगी के नाम भी शामिल हैं.

11. साल 2015 के दौरान एक्ट्रेस ने चॉक एंड डस्टर में मंजीत की भूमिका निभाई थी. इस फिल्म में उनके साथ जूही चावला, शबाना आज़मी और गिरीश कर्नाड भी नजर आए थे.

12. इसके बाद साल 2017 में उपासना सिंह को फिल्म जुडवा 2 में देखा गया जिसमें उन्होंने वरुण धवन, जैकलीन फर्नांडीज और तापसी पन्नू के साथ काम किया था.

13. एक समय ऐसा भी रहा था जब एक्ट्रेस का नाम पंजाब की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल था.

Devoleena Bhattacharjee Biography – विवादों लिए भी जानी जाती है टीवी की लोकप्रिय बहु देवोलीना

14. अभिनेत्री ने पंचम की मां और जीजाजी छत पर हैं में भी अहम भूमिका निभाई है जो दर्शकों को काफी पसंद भी आई हैं.

15. उपासना सिंह की पर्सनल लाइफ (Upasana Singh personal life) की बात करें तो उपासना सिंह के पति का नाम नीरज भारद्वाज हैं. नीरज भी पेशे से एक अभिनेता हैं और दूरदर्शन पर कई धारावाहिकों में नजर आ चुके हैं. इसके साथ ही नीरज को कुछ बॉलीवुड फिल्मों में भी देखा जा चूका है.

16. अभिनेत्री ने दूरदर्शन (doordarshan) के टीवी शो ‘फ़िर भी दिल है हिंदुस्तानी’ में भी काम किया है. इसके साथ ही वे ‘तमन्ना हाउस’ पर देशभक्ति सिटकॉम में गंगा के किरदार में नजर आई थीं, यह एक कॉमेडी रोल था.

17. उनके कई वीडियोज कॉमेडी (Upasana Singh Comedy Videos) के भी हैं. अपने कॉमेडी के तडके से उन्होंने अपने फैंस को काफी हंसाया भी है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *