May 14, 2021

TVF Aspirants – कौन हैं Aspirants के अभिलाष-SK Sir, जानिए पूरी स्टार कास्ट के बारे में

हाल ही में मैंने TVF की नई वेब सीरीज Aspirants देखी। इस वेब सीरीज को देखकर दिल से एक ही बात निकली, “भाई मजा आ गया।” दरअसल जबसे कोरोना वायरस हमारी जिंदगी में आया है और सिनेमा हॉल बंद हुए हैं तब से देश में वेब सीरीज एक दौर चल पड़ा है। बीते कुछ महीनों में ढेर सारी वेब सीरीज रिलीज हुई है. हालांकि ज्यादातर वेब सीरीज में खून खराबा-मारधाड़, गाली गलौच, अश्लील सीन की भरमार है। हालांकि कुछ वेब सीरीज ऐसी भी है जिसमें यह सब चीजें नहीं है और उन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।

आज हम ऐसी ही एक वेब सीरीज Aspirants के बारे में बात करने जा रहे हैं। अगर आप permanent roommates, pitchers और पंचायत जैसी वेब सीरीज के शौकीन है तो यकीन मानिए TVF की नई वेब सीरीज Aspirants आपको जरूर पसंद आएगी।

जब भी लो बजट में हाई क्वालिटी कंट्रोल की बात होती है तो उसमें TVF का नाम जरूर आता है। TVF यानी THE VIRAL FEVER. permanent roommates, pitchers जैसी कई बेहतरीन वेब सीरीज बनाने वाले मीडिया ग्रुप TVF की 5 एपिसोड वाली नई वेब सीरीज Aspirants हाल ही में रिलीज हुई है. इस वेब सीरीज को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.

Arvind Trivedi Biography : रावण के किरदार को अरविंद त्रिवेदी ने किया अमर

Aspirants की कहानी

अब बात करते है वेब सीरिज Aspirants की कहानी की. दरअसल इस वेब सीरिज की कहानी तीन दोस्तों की है. यह दोस्त दिल्ली के राजेंद्र नगर में रहकर तीनों UPSC की तैयारी कर रहे होते हैं. वेब सीरिज में UPSC की तैयारी के दौरान ज़िन्दगी के प्रति एप्रोच, लेडी लक, बैकअप को लेकर स्ट्रगल और फेलियर्स और आपसी झगड़े की कहानी को बेहतरीन ढंग से दिखाया गया है. वेब सीरिज में ढेर सारे इमोशनल और मोटिवेशनल डायलॉग्स है. यकीन मानिए आप एक साफ़ सुथरी वेब सीरिज देखना चाहते है तो Aspirants आपके लिए है.

TVF Aspirants star cast

जिन लोगों ने TVF की Aspirants वेब सीरिज पूरी देख ली है, वह फिल्म की स्टार कास्ट के बारे में जानना चाहते है. तो चलिए अगर आपने यह वेब सीरिज पूरी देख ली है तो हम आपको वेब सीरिज की स्टार कास्ट के बारे में जानकारी देते है:-

अभिलाष शर्मा :- TVF Aspirants का सबसे मुख्य किरदार है अभिलाष शर्मा. इस किरदार को निभाया है एक्टर नवीन कस्तूरिया ने.

नवीन कस्तूरिया कौन है? Who is naveen kastooriya?

असल जिंदगी में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर चुके नवीन कस्तूरिया का जन्म नाइजीरिया के ओतुकपो में हुआ था. एक साल की उम्र में ही नवीन अपने माता-पिता के साथ भारत आकर बस गए. नवीन को एक्टिंग का बहुत शौक रहा है. उन्होंने सालों तक थिएटर में काम किया है. नवीन ने फिल्म लव सेक्स और धोखा और शंघाई में दिबाकर बनर्जी के अस्सिटेंट के तौर पर काम किया है. नवीन इससे पहले TVF की वेब सीरिज Pitchers में भी नजर आ चुके है. इस वेब सीरिज को भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था.

कॉमेडियन और एक्ट्रेस होने के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं सुगंधा मिश्रा

धैर्या :- TVF Aspirants में अभिलाष शर्मा की गर्लफ्रेंड धैर्या का किरदार निभाया है एक्ट्रेस नमिता दुबे ने.

नमिता दुबे कौन है? Who is Namita Dubey?

नमिता दुबे टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है. उन्होंने बड़े भैया की दुल्हनिया और बेपनाह जैसे टीवी सीरियल में काम किया है. इसके अलावा नामिता मैं तेरा हीरो और लिपस्टिक अंडर माय बुर्का जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है. तापसी पन्नू की फिल्म रश्मि रॉकेट में भी नमिता दुबे नजर आने वाली है.

एसके सर :- TVF Aspirants में SK सर का किरदार निभाया है अभिलाष थपलियाल ने.

अभिलाष थपलियाल कौन है? Who is Abhilash Thapliyal?

अभिलाष थपलियाल ने अपने करियर की शुरुआत रेडियो जॉकी के रूप में की थी. अभिलाष भारत के कई प्रसिद्द रेडियो स्टेशन पर काम कर चुके हैं. अभिलाष साल 20718 में तापसी पन्नू और साकिब सलीम स्टारर फिल्म दिल जंगली में नजर आ चुके है. अभिलाष ने टीवी पर कॉमेडी शोज भी होस्ट किया है. इसके अलावा अभिलाष एकता कपूर के प्रोडक्शन में बनने वाली दिशा पाटनी स्टारर फिल्म केटीना में भी नजर आने वाले है.

Meenakshi Seshadri Biography – महज 17 साल की उम्र में बनी थी Miss India, जानिए कैसा रहा सफ़र

गुरमीत उर्फ गुरी :- TVF Aspirants का एक और महत्वपूर्ण किरदार है गुरमीत उर्फ गुरी का, जिसे निभाया है शिवांकित सिंह परिहार की.

शिवांकित सिंह परिहार कौन है? Who is Shivankit Singh Parihar?

शिवांकित सिंह का TVF से पुराना रिश्ता है. शिवांकित TVF के सबसे फेमस चेहरों में से एक हैं. शिवांकित अब तक TVF की कई सीरिज और वीडियो में नजर आ चुके हैं.

संदीप भैया :- TVF Aspirants में संदीप भैया का किरदार निभाया है एक्टर सनी हिंदुजा ने.

सनी हिंदुजा कौन है? Who is Sunny Hinduja?

सनी हिंदुजा अब तक कई बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके है. सनी ने साल 2010 में फिल्म शापित से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके अलावा सनी मर्दानी 2, ब्रिज मोहन अमर रहे, पिंकी मेमसाब और जामुन जैसी फिल्मों में नजर आ चुके है. अगर वेब सीरिज की बात की जाए तो सनी अब तक चाचा विधायक हैं हमारे 2, रसभरी, मुम भाई और मनोज बाजपाई की सीरीज द फैमिली मैन में काम कर चुके हैं.

संजू बाबा की मिमक्री और कॉमेडी से बनाई है संकेत भोसले ने अपनी पहचान

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *