May 18, 2021

Mohit Raina Biography : भगवान शिव ने दिलाई मोहित रैना को हर घर में पहचान

भगवान शिव के किरदार को टीवी पर निभाने वाले मोहित रैना किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. मोहित ने देवों के देव-महादेव में भगवान शिव का किरदार इतने अच्छे ससे निभाया था कि उनकी इमेज लोगों के लिए दिलों में भगवान शिव की ही बन गई है. मोहित टीवी की दुनिया के जाने-माने अभिनेता बन चुके हैं. 

मोहित रैना कौन हैं ? मोहित रैना की इनकम कितनी है ? मोहित रैना के बारे में ऐसी ही कई बातें चलिए बताते हैं आपको विस्तार से :

मोहित रैना का जन्म और शिक्षा :

एक्टर का जन्मदिन 14 अगस्त को मनाया जाता है. उनका जन्म 14 अगस्त 1982 को जम्मू में हुआ था. मोहित रैना पिताजी का नाम पी.एल. रैना था जबकि उनकी मां का नाम सुषमा कुमारी है. एक्टर की शुरूआती पढ़ाई के बारे में बता दें कि यह केंद्रीय विद्यालय, जम्मू से हुई है. एक्टर ने जम्मू यूनिवर्सिटी से अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को पूरा किया है. पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने करियर को शुरू कर के लिए मोहित ने मुंबई का रुख किया.

TVF Aspirants – कौन हैं Aspirants के अभिलाष-SK Sir, जानिए पूरी स्टार कास्ट के बारे में

मोहित रैना का एक्टिंग करियर :

मोहित रैना शुरू से ही मॉडलिंग करना चाहते थे और इसलिए ही उन्होंने मुंबई आने के बाद मॉडल बनने का फैसला किया. लेकिन इससे पहले मोहित को खुद पर काम करना था. क्योंकि एक्टर का वजन इस दौरान करीब 107  किलो था जोकि अधिक था. मोहित ने अपना वजन करीब 29 किलो तक कम किया. 

वजन कम करने के बात मोहित ने साल 2005 के दौरान ‘ग्रेसिम मिस्टर इंडिया’ की मॉडलिंग कॉम्पिटिशन में भाग लिया. इसमें मोहित को 5वां स्थान मिला. इस साल ही एक्टर का एक्टिंग करियर भी शुरू हुआ था. मोहित रैना ने अपना एक्टिंग डेब्यू साल 2005 में एक साइंस फिक्शन सीरियल ‘अंतरिक्ष’ से किया था.

इस टीवी सीरियल को स्टार प्लस पर दिखाया गया था. सीरियल में एक्टर ने विक्रांत नाम का किरदार निभाया था. इसके साथ ही साल 2005 में ही एक्टर ने एक और सीरियल ‘भाभी’ में भी काम किया था. हालाँकि इस शो में वे काफी कम समय के लिए दिखाई दिए थे. मोहित रैना ने इसके बाद ‘चेहरा’ में कुछ समय के लिए काम किया था.

साल 2010 के दौरान मोहित को टीवी शो ‘बंदिनी’ में देखा गया था. इसमें उनका किरदार ऋषभ हितेन का था. इस शो में उनके साथ रॉनित रॉय और आसिया काज़ी भी दिखाई दिए थे. इस शो के 520 एपिसोडस रिलीज किए गए थे. इस शो में भी मोहित का किरदार लम्बे समय का नहीं था.

Sunny Leone Biography : सनी लियॉन ने देखे हैं करियर में कई उतार-चढ़ाव, पढ़िए आप भी

साल 2011 में एक्टर ने ‘गंगा की धीज’ में काम किया था. इस शो में उनके साथ कबीर बेदी, अश्वनी कालसेकर, लीना जुमानी और सौरभ जुबे भी लीड रोल में नजर आए थे.

साल 2011 के दौरान ही मोहित की किस्मत ने भी पलटी मारी उन्हें वह किरदार मिला जिसने उन्हें सबसे अधिक पहचान दिलाई. मोहित ने लाइफ ओके के सीरियल ‘देवों के देव…महादेव’ में काम किया. इस शो में मोहित रैना को भगवान शिव के किरदार में देखा गया. इस शो को दर्शकों का काफी प्यार मिला. मोहित को इस शो की वजह से ही अब तक लोग याद करते हैं.

इस हो को दर्शकों का अधिक प्यार मिलने का एक कारण यह भी था कि इस शो में भगवान शिव के जीवन के हर पहलू यानि शुरुआत से लेकर अंत तक को काफी अच्छे से दिखाया गया था. मोहित ने भगवान शिव का जो किरदार निभाया था वह लोगों के दिलों में घर कर गया. शो में उनके साथ मौनी रॉय और सोनारिका भदोरिआ को भी मुख्य किरदार में देखा गया था.

इस टीवी शो के दौरान ही मोहित ने स्टार प्लस के टीवी शो ‘महाभारत’ में भी भगवान शिव का किरदार निभाया था. इसके बाद एक्टर ने ‘चक्रवर्तिन अशोका सम्राट’ में ‘अशोका’ का किरदार निभाया. 

Sai Pallavi Biography : अपनी फिल्मों में बिना मेकअप नजर आती हैं साई पल्लवी

मोहित रैना के एक्टिंग करियर में ही एक और नाम साल 2018 के टीवी सीरियल ’21 सरफ़रोश-सारागढ़ी 1897′ भी जुड़ा. इस शो में मोहित ने ‘हवलदार ईशर सिंह’ का किरदार निभाया था. इस सीरियल के लिए अभिनेता को कई अवार्ड्स से भी नवाजा गया था.

मोहित रैना ने कई फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा दिखाया है. उन्हें साल 2008 की फिल्म ‘डॉन मुथु स्वामी’ में ‘जयकिशन’ के रोल में देखा गया था. बॉलीवुड की एक बड़ी फिल्म ‘उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक’ जोकि साल 2019 में रिलीज हुई थी में मोहित रैना को एक फौजी के रूप में देखा गया था.

इसके बाद साल 2019 में ही एक्टर ओ ‘काफिर’ में भी देखा जा चुका है. मोहित रैना वेब सीरीज में भी एक्टिव हैं, उन्हें हाल ही में भौकाल में देखा गया था.

मोहित रैना और मौनी रॉय की लव लाइफ :

एक्टर की लव लाइफ के बारे में बात करें तो मोहित रैना का नाम मौनी रॉय के साथ जुड़ते हुए देखा गया था. सुनने में यह आया था कि मोहित रैना एक्ट्रेस मौनी रॉय डेट कर रहे हैं. हालाँकि इन बातो पर किसी भी तरफ की ऑफिसियल स्टेटमेंट किसी भी एक्टर की तरफ से सामने नहीं आई है. दोनों ने ‘देवों के देव-महादेव’ में साथ काम किया था.

मोहित रैना की पसंद और अन्य बातें :

मोहित रैना को अमिताभ बच्चन और शाहरुख़ खान काफी पसंद हैं. जबकि एक्ट्रेस में वे माधुरी दीक्षित और आलिया भट्ट के फैन हैं.

एक्टर को किताबें पढना काफी पसंद है, इसके अलावा वे मेडिटेशन का भी काफी ध्यान रखते हैं.

मोहित भगवान शिव को काफी मानते हैं.

एक्टर का नाम टीवी इंडस्ट्री के सबसे अधिक कमाई करने वाले एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है. वे एक दिन के शूट का लाख रुपए तक लेते हैं.

Barkha Singh Biography in Hindi : छोटी करीना के नाम से जानी जाती हैं बरखा सिंह

मोहित रैना और प्रियंका चोपड़ा की शादी की बातें :

एक खबर काफी सुर्ख़ियों में रही जिसके अनुसार प्रियंका चोपड़ा ने यह कहा था कि, उनकी फैमिली यह चाहती थीं कि उनकी शादी मोहित रैना से हो. प्रियंका की फैमिली के अनुसार मोहित रैना एक अच्छे अभिनेता होने के साथ ही एक संस्कारी और ईमानदार व्यक्ति हैं. जो कि प्रियंका के लिए सही मैच हैं.

हालाँकि जब इस बारे में मोहित से पूछा गया तो उनका जवाब था, कि वे किसी और जन्म में प्रियंका के सपनों के राजकुमार बनकर आएँगे. 

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *