March 2, 2018

साउथ के रवि तेजा सबसे महंगे सुपर स्टार में शामिल हैं इतनी लेते है फीस!

आज हम बात कर रहे है साउथ फिल्मों के जाने माने सुपर स्टार रवि तेजा के बारे में जिन्हें साउथ कि फिल्मों में एक बहतरीन अभिनेता के रूप में जाता हैं. उन्होंने अपने शानदार अभिनय से न सिर्फ साउथ में कई  फिल्में दी है बल्कि दुनियाभर में अपनी एक खास पहचान भी बनाई हैं.

रवि तेजा साउथ के उन अभिनेताओं में से है जो अपनी दमदार आवाज और अपने शानदार एक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं। यही वजह है कि उनकी फिल्मों को सिर्फ साउथ में ही नहीं बल्कि बाॅलीवुड में भी बेहद पसंद किया जाता हैं.

आपको बता दें कि 50 साल के रवि तेजा का जन्म 26 जनवरी 1968 को आंध्रप्रदेश में हुआ था. उन्होंने अपने फिल्मी करियर कि शुरूआत साल 1996 में रिलीज हुई फिल्म “निन्ने पेल्लाडता” से किया था.

फिल्म कि शानदार सफलता के बाद उन्होंने साउथ में लगातार कई हिट फिल्में दी हैं. रवि तेजा ने अपने 31 साल के फिल्मी करियर में करीब 70 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया हैं.

रवि तेजा कि लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि साउथ के कई निर्देशक उन्हें अपनी फिल्मों में काॅस्ट करना चाहते हैं. इसलिए रवि तेजा साउथ के सबसे महंगे अभिनेताओं में शामिल हैं. यदि रवि तेजा कि फीस कि बात कि जाए तो लगभग वे एक फिल्म में काम करने के लिए करीब 6 से 8 करोड़ रुपये तक लेते हैं.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *