बॉलीवुड के बेस्ट एक्टर्स कौन हैं ? या बॉलीवुड के वो कौनसे एक्टर्स ने जिन्होंने काफी नाम कमाया। जी हाँ दोस्तों आज हम बात करने जा रहे हैं बॉलीवुड यानि हिंदी सिनेमा ने उन एक्टर्स के बारे में जिन्होंने अपनी फिल्मों से ना केवल अच्छा पैसा कमाया है बल्कि काफी नाम भी किया है । इन एक्टर्स में कुछ स्टार ऐसे भी हैं जिन्होंने अपनी पहली मूवी से ही पहचान बना ली तो कई ऐसे भी हैं जिन्हें कुछ समय लगा । तो चलिए जानते हैं इन्हें बारे में विस्तार से :-
10. मिथुन चक्रवर्ती (Mithun Chakraborty) : मिथुन चक्रवर्ती का असली नाम गौरांग चक्रवर्ती है । उन्हें मिथुन दा के नाम से भी जाना जाता है । मुंबई में आने से पहले मिथुन दा नक्सली थे लेकिन उन्होंने किसी कारणवश छोड़ दिया और अपने फैमिली के पास लौट आए । मिथुन दा की शुरुआत 1976 में मृगया मूवी में हुई जिसमें उन्हें बेस्ट एक्टर का नेशनल फिल्म फेयर अवॉर्ड भी मिला । मिथुन दा को तीन बार नेशनल फिल्म फेयर अवार्ड मिल चुका है । अमिताभ के बाद अगर कोई एक्टर थे वो मिथुन चक्रवर्ती थे उन्होंने अपनी पहचान डांसिंग हीरो से बनाई । उन्होंने बंगाली और या भोजपुरी तेलगू और पंजाबी मूवी में काम किया है ।
9. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) : अक्षय कुमार का असली नाम राजीव हरिओम भाटिया है । उनके पिताजी मिलिट्री ऑफिसर थे । अक्षय कुमार हालांकि एक डांसर हैं । उन्होंने काफी सारी मूवीज में बैकग्राउंड डांसर का काम किया । उन्होंने मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग बैंकॉक में ली और उसके बाद उन्होंने शेफ और वेटर का भी काम किया । उनकी पहली फिल्म सौगंध थी जो 1991 में रिलीज हुई वो काफी सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट भी थे । उन्होंने खिलाड़ी की हर सीरीज में काम किया है । उन्हें 2011 में गोल्ड मेडल इंडिया की तरफ से पद्मश्री अवॉर्ड के लिए नवाजा गया ।
8. देव आनंद (Dev Anand) : देव आनंद का असली नाम धरम देवानंद है पर उन्हें देवानंद के नाम से जाना जाता है । उनके पिताजी एडवोकेट थे । उन्होंने बीए डिग्री इंग्लिश लिटरेचर में की । उसके बाद उन्होंने अपना होमटाउन छोड़ा और मुम्बई आ गए । देवानंद को पहला ब्रेक अशोक कुमार ने 1940 में जिद्दी मूवी के लिए दिया । उन्हें काफी सारे अवॉर्ड मिले 2001 में गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने उन्हें पद्म भूषण अवॉर्ड से नवाजा । उन्होंने काफी सारी मूवीज में काम किया । 1960 में उनकी इमेज रोमांटिक हीरो जैसी हो चुकी थी । देवानंद ने सिर्फ ऐक्टिंग नहीं की बल्कि उन्होंने भोजपुरी मूवीज की स्टोरी लिखी और डायरेक्ट भी की है ।
7. अनिल कपूर (Anil Kapoor): अनिल कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री के काफी सक्सेसफुल एक्टर रह चुके हैं । अनिल कपूर ने अपनी फिल्म की शुरुआत 1971 में जब वो 12 साल के थे तब की, उसमें उन्होंने शशि कपूर के जवानी का रोल अदा किया । उनकी एक्टर के तौर पर पहली मूवी 1980 में तो हमारे तुम्हारे थी । उन्होंने तेलगू और कन्नड़ मूवी में भी काम किया है । अनिल कपूर ने काफी मूवीज में काम किया । उन्हें दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और काफी फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले । उनकी कुछ यादगार मूवीज मशाल, तेजाब, बेटा, मेरी जंग, कर्मा, मिस्टर इंडिया और विरासत है।
6. सलमान खान (Salman Khan) : सलमान खान का नाम अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान है । सलमान खान स्क्रीन राइटर सलीम खान के बड़े बेटे हैं । सलमान की पढ़ाई ग्वालियर और मुम्बई में हुई । सलमान खान की सबसे पहली मूवी बीवी हो तो ऐसी 1988 में रिलीज हुई लेकिन उनको जिन्दगी में सबसे ज्यादा सक्सेस मैंने प्यार किया मूवी के बाद मिली । सलमान खान को द टाइगर ऑफ बॉलीवुड, ब्लॉकबस्टर खान और बॉक्स ऑफिस किंग के नाम से भी जाना जाता है । सलमान खान को नेशनल फिल्म अवॉर्ड और फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुके हैं । सलमान खान ने मैंने प्यार किया, करन अर्जुन, हम आपके हैं कौन, कुछ कुछ होता है, दबंग, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी मूवी में काम किया ।
5. आमिर खान (Aamir Khan) : अमिर खान का नाम मोहम्मद आमिर हुसैन खान हैं । आमिर खान फिल्म एक्टर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं । आमिर खान को बचपन से ही फिल्म इंडस्ट्री का माहौल मिला । उन्होंने बचपन में दो मूवीज में काम किया । उनकी यादों की बरात मूवीज अभी भी लोग याद करते हैं । हीरो के तौर पर उनकी पहली मूवी होली है लेकिन कयामत से कयामत के बाद लोगों ने पहचानने लगे । उन्हें काफी नेशनल अवॉर्ड मिले । 2003 में पद्मश्री और 2010 में पद्म भूषण अवॉर्ड भी मिला । उन्होंने क़यामत से कयामत तक, राजा हिंदुस्तानी, सरफरोश, लगान, रंग दे बसंती, तारे जमीन पर, थ्री इडियट्स और दंगल जैसी मूवी में काम किया है । लोग उन्हें मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से भी जानते हैं ।
4. शाहरुख़ खान (Shahrukh Khan) : शाहरुख खान को एसआरके के नाम से भी जाना जाता है । शाहरुख खान को बादशाह, किंग ऑफ बॉलीवुड और किंग खान के नाम से भी मीडिया में बुलाया जाता है । शाहरुख़ ने सबसे पहले दिल दरिया टीवी सीरियल में काम किया लेकिन किसी डिले की वजह से फौजी उनकी सबसे पहली टीवी सीरियल बनी । उसके बाद उन्होंने कई सीरियल में काम किया जैसे सर्कस, इडियट वागले की दुनिया । उनकी सबसे पहली मूवी का नाम दिल आशना था लेकिन दीवाना उनकी सबसे पहली फिल्म बनी । उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं जैसे दीवाना, डर, बाजीगर, अंजाम, दिल तो पागल है, कुछ कुछ होता है, मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम, देवदास, चक दे इंडिया, चेन्नई एक्सप्रेस । उन्हें बहुत से फिल्मफेयर अवॉर्ड्स मिले और गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया ने उन्हें पद्मश्री से भी नवाजा ।
3. राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) : राजेश खन्ना का असली नाम जतिन खन्ना है । राजेश खन्ना ने 1969 से 1971 तक 15 कंटिन्यू हिट फिल्म दी है । राजेश खन्ना का जन्म पंजाब में हुआ और उनकी पढ़ाई पुणे और मुम्बई में हुई । सबसे पहली फिल्म आखिरी खत 1968 में रिलीज हुई थी । उन्होंने काफी सारे हिट मूवीज दी है जैसे बहारों के सपने, औरत, अराधना, इत्तेफाक, हाथी मेरे साथी, दुश्मन, अमर प्रेम, अपना देश, मेरे जीवन साथी, नमक हराम, कटी पतंग और अलग-अलग । उन्हें कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिले । उन्हें पद्म भूषण से भी नवाजा गया और उन्हें 2013 में द फर्स्ट सुपरस्टार ऑफ़ इंडियन सिनेमा ये अवार्ड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड अकादमी में दिया गया ।
2. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) : बॉलीवुड में अमिताभ अपने रोल की वजह से एंग्री यंग मैन के नाम से भी जाने जाते थे । उन्हें शहंशाह, बॉलीवुड स्टार ऑफ दि मिलेनियम या बिग बी से पहचाना जाता है । उनका जन्म इलाहाबाद में हुआ । उन्होंने 1969 में भुवन शोम मूवी में प्वाइंट्स नैरेटिव का काम किया । लेकिन उनकी सबसे पहली फिल्म सात हिन्दुस्तानी थी । उसके बाद उन्होंने आनंद मूवी में काम किया जिसमें उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड भी मिला । उन्हें जंजीर इस मूवी में लीडिंग रोल मिला और उन्हें पहचान इस मूवी से ही मिली । अमिताभ बच्चन ने काफी सारी हिट मूवीज में काम किया जैसे जंजीर, अभिमान, नमक हराम, कभी कभी, अदालत, परवरिश, खून पसीना, कसमें वादे, त्रिशूल, मुकद्दर का सिकंदर, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, काला पत्थर, शान, शक्ति, नसीब, लावारिस, कुली, अग्निपथ, खुदा गवाह । उन्हें कई सारे फिल्मफेयर अवॉर्ड्स भी मिले । 1984 में उन्हें पद्मश्री, 2001 में पद्म भूषण और 2015 में उन्हें पद्म विभूषण के अवॉर्ड से भी नवाजा गया ।
1. दिलीप कुमार (Dilip Kumar) : दिलीप कुमार का असली नाम मोहम्मद यूसुफ खान हैं । उन्हें ट्रेजडी किंग के नाम से भी जाना जाता है। अपने पिताजी से तकरार के बाद वो पुणे शिफ्ट हुए । उसके बाद वो मुम्बई में चले गए । दिलीप कुमार की सबसे पहली फिल्म ज्वार भाटा जो 1944 में रिलीज हुई लेकिन बहुत सारे लोगों ने इस मूवी को देखा नहीं। इसके बाद 1947 में जुगनू मूवी रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर वह जबरदस्त हिट हो गई । उन्होंने काफी सारी हिट मूवीज में काम किया है जैसे अंदाज, आन, देवदास, आजाद, मुगले आजम, गंगा जमुना, शक्ति, कर्मा और सौदागर । पाकिस्तान गवरमेंट से 1997 में निशाने इम्तियाज पर गारमेंट ऑफ इंडिया ने 1991 में पद्मभूषण और 2015 में पद्म विभूषण जैसे अवार्ड से नवाजा ।
