बाबा रामदेव एक भारतीय योग-गुरु है जोकि किसी भी सेलिब्रिटीज से कम नहीं क्योकि यह देश की बड़ी-बड़ी हस्तियों में से एक जाने जाते है रामदेव योग गुरु जिन्होंने देश और विदेश में योग को एक अगल ही पहचान दिलाई है रामदेव जी ने योगासन एंव प्राणायामयोगी के रूप में महत्वपूर्ण योगदान दिया है साथ ही रामदेव जगह-जगह पर जाकर योग-शिविरों का आयोजना करते है जहाँ पर हर वर्ग के लोगो आते है जिसकी वजह से आज रामदेव अब तक कई देश-विदेश के करोड़ों लोगो को योग सिखा चुके है और योग ही नहीं बल्कि इन्होने आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए पंतजलि नाम के कोई प्रोडक्ट्स भी बनाए है जो आज नंबर वन की पॉजिशन पर चल रहे है।
रामकृष्ण यादव :-

बाबा राम देव का जन्म 26 दिसंबर 1965 अली सैयदपुर गाँव में हुआ इनके पिता जी रामनिवासी यादव और माता गुलाबी देवी है रामदेव जी ने अपनी स्कूल की पढाई आठवी तक की इसके बाद में अगल-अगल गुरुकुल एंव गुरुओं के आश्रम में जाकर धर्मवेद ग्रन्थों और योग के बारे में जाना फिर वह हरिद्वार चले गए और वहां के कांगरी विश्विद्यालय एंव गुरुकुल में प्राचीन भारतीय शास्त्र के बारे में कई सालो तक जाना।
बाबा राम देव नाम कैसे पड़ा :-

जब बाबा रामदेव सन्यासी बने तब उन्होंने ने अपना नाम स्वामी रामदेव रख लिया परन्तु अब उन्हें अधिकतम व्यक्ति बाबा रामदेव के नाम से जानते है बाबा रामदेव बाबा रामदेव एक जींद गाँव में कालवा गुरुकुल में रहे यंहा पर इन्होने आसपास के लोगो को योग सीखना शुरू कर दिया इसके अलावा यह भी कहा जाता है की रामदेव ने हरिद्वार में कई सालों तक तपस्या की थी।
बाबा रामदेव का योग कार्यक्रम :-

बाबा रामदेव ने 1995 में एक दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना की इस के बाद में 2003 से टेलीविजन के आस्था चैनल में सुबह रोजना बाबा रामदेव का योग कार्यक्रम दिखाना आरंभ कर दिया इस के जरिए बाबा ने जगह-जगह पर अपने योग को पहुँचाने में काफी महत्वपूर्ण योगदान दिया।
बॉलीवुड़ सितारें :-

बाबा रामदेव के योग की पहचान दिन पे दिन इस कदर बढती चली गई की बॉलीवुड़ के सितारे भी बाबा राम देव से योग की शिक्षा लेने लगे और बाबा रामदेव से योग की शिक्षा लेने वाले सितारों में से सबसे पहले आने वाले है अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी रहे जिसमे बाबा रामदेव ने पहली बार देवबंद में मुस्लिम वर्ग को सम्बोधित किया है।
रामदेव की पॉलिटिकल पार्टी :-

2010 में बाबा रामदेव ने भारत में स्वाभिमान नाम की एक पॉलिटिकल पार्टी भी बनाई थी उस टाइम में वह आने वाले चुनाव में शामिल होना चाहते थे परन्तु कुछ टाइम बाद में बाबा रामदेव ने कहा की वह सीधे राजनीती में नहीं आना चाहते है बल्कि अपने कार्य के द्वारा लोगो को प्रभावित करके राजनीती में आएगे जिसके बाद में वह मोदी अभियान से जुड़ गए।
भष्टाचार के लिए अनशन :-

सन 2011 में राम लीला मैदान में भष्टाचार से मुक्त करने और लोक कल्याण के लिए एक अनशन हुआ था जिसमे अन्ना हजारे भी शामिल थे इस अनशन में अन्ना हजारे के साथ आमरण अनशन की घोषणा की जिसमे एक दिन के लिए बाबा रामदेव भी शामिल हुए यह अनशन 4 जून 2011 को सुबह 7 बजे आरंभ होगया।
पंतजली आयुर्वेद :-
पंतजली आयुर्वेद की स्थापना बाबा रामदेव के द्वारा की गई यह कई औषधियों और विभिन्न खाद्य पदार्थ का उत्पादन करती है पंतजली भारत के साथ-साथ विदेश में भी इसकी कई योजनाएं बनी है पतंजली एक स्वदेशी कंपनी है जिसने पुरे भारत देश में अपनी एक मजबूत पकड़ बनाना ली है और कई बड़ी-बड़ी कंपनियों को पीछे छोड़ रही है।
पतंजली के प्रोडक्ट्स :-

पतंजली ने सबसे पहले अपने आयुर्वेद औषिधयों की चीजे बनाना शुरू किया लेकिन फिर धीरे-धीरे पतंजली के आयुर्वेद औषिध इतनी लोकप्रिय होने लगी की अब आयुर्वेद के साथ-साथ पतंजली ने खाने-पीने की चीजों से लेकर के कई तरह के शारीरिक यूज किए जाने वाले प्रोडक्ट की भी बिक्री करने लगे है जैसे की शैपू,साबुन लिप बाम स्किन क्रीम आदि यह किराना की भी कई चीजें उत्पाद करती है जैसे सरसों तेल,आटा,घी बिस्किट,मसाले, चीनी,जूस,शहद।
पतंजली की बढ़ती मांग :-

पतंजली का टर्न ओवर :-
पतंजली प्रोडक्ट्स के लिए बाबा रामदेव का कहना है की पतंजली के सभी प्रोडक्ट्स से कई किसानों की कुशलता बढ़ी है और इस कंपनी में कम कीमत पर गुणवत्ता और एक लाख से भी अधिक लोगो को रोजगार मिला एंव नया मार्केट भी बनाया गया जिसकी वजह से पतंजली का टर्न ओवर 5000 करोड़ रूपए का होता है।
