October 26, 2020

Tejasvi Surya Biography – जानिए तेजस्वी सूर्या कौन हैं, कैसा रहा अब तक का राजनीतिक सफर

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और युवाओं के बीच खासे लोकप्रिय बेंगलुरु दक्षिण सीट से लोकसभा सांसद तेजस्वी सूर्या लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद है। लोकसभा सांसद और भारतीय जनता पार्टी के नेता के अलावा तेजस्वी सूर्या एक वकील भी है। तेजस्वी सूर्या राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ यानि आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। 29 वर्षीय तेजस्वी सूर्या ने बहुत कम समय में ही राजनीति में अपनी ख़ास पहचान बनाई है। तेजस्वी सूर्या युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है। सोशल मीडिया का एक बड़ा वर्ग उन्हें पसंद करता है। तो चलिए विस्तार से जानते हैं कि तेजस्वी सूर्या कौन हैं और उनका अब तक का सफ़र कैसा रहा।

1. तेजस्वी सूर्या का परिवार (tejasvi surya family)

तेजस्वी सूर्या का जन्म 16 नवंबर 1990 को कर्नाटक के चिकमंगलूर में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। तेजस्वी सूर्या के पिता का नाम सूर्यनारायणा है। तेजस्वी सूर्या की माता का नाम रमा है। तेजस्वी सूर्या का पूरा नाम (tejasvi surya full name) तेजस्वी सूर्यनारायणा सूर्या है। तेजस्वी सूर्या ने अभी तक शादी नहीं की है। तेजस्वी सूर्या के राजनीतिक गुरु का नाम स्वर्गीय अनंत कुमार है।

2. तेजस्वी सूर्या की शिक्षा (tejasvi surya education)

तेजस्वी सूर्या ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा श्री कुमारन चिल्ड्रन होम से पूरी की है। इसके बाद तेजस्वी सूर्या ने नेशनल कॉलेज, जयनगर से स्नातक की डिग्री प्राप्त की है। तेजस्वी सूर्या ने अपनी वकालत की पढ़ाई बेंगलुरु के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज से पूरी की है।

3. वकील है तेजस्वी सूर्या

वकालत की पढ़ाई पूरी करने के बाद तेजस्वी सूर्या कर्नाटक के हाई कोर्ट में प्रैक्टिस करने लगे। वह अभी भी वहां प्रैक्टिस करते हैं। तेजस्वी सूर्या नेशनल सोशल मीडिया कैंपेन टीम के सदस्य भी हैं।

4. राजनीतिक सफ़र

तेजस्वी सूर्या अब तक भारतीय जनता युवा मोर्चा और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् में अलग-अलग पदों पर रह चुके हैं। वह आरएसएस से भी जुड़े हुए हैं। इसके अलावा तेजस्वी सूर्या Arise India के संस्थापक और अध्यक्ष हैं। Arise India एक एनजीओ है जो युवाओं को नेता बनने के लिए तैयार करता है। साल 2017 में तेजस्वी सूर्या को ब्रिटिश उच्चायोग ने ब्रिटेन में एक युवा नेतृत्व कार्यक्रम में भाग लेने के लिए चुना था। साल 2018 में हुए कर्नाटक विधानसभा चुनाव में तेजस्वी सूर्या ने जमकर भाजपा का प्रचार किया था।

5. बेंगलुरु दक्षिण सीट से जीता लोकसभा चुनाव

बेंगलुरु साउथ सीट से 1996 से लगातार तेजस्वी सूर्या के राजनीतिक गुरु अनंत कुमार जीतते आ रहे थे। अनंत कुमार के निधन के बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने उनकी पत्नी तेजस्विनी की जगह तेजस्वी सूर्या को टिकट दिया। 28 साल के युवा तेजस्वी सूर्या को इतनी प्रतिष्ठित सीट से उतारकर भाजपा ने सभी को चौंका दिया। लेकिन तेजस्वी सूर्या ने पार्टी को निराश नहीं किया। लोकसभा चुनाव में तेजस्वी सूर्या ने दिग्गज नेता और कांग्रेस महासचिव बीके हरिप्रसाद को 3,31,192 वोट से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। तेजस्वी सूर्या की इस जीत की गूंज सारे देश में सुनाई दी। 26 सितंबर 2020 को तेजस्वी सूर्या को बीजेपी युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *