तारक मेहता का उल्टा चश्मा एक ऐसा टीवी शो जो पिछले कई सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। यह टीवी शो दर्शकों को खूब पसंद आता है। यही कारण है कि इस टीवी शो को शुरू हुए लगभग 13 साल हो चुके हैं, इसके बावजूद शो की लोकप्रियता अभी तक बनी हुई है। इस शो को दर्शकों ने इतना प्यार दिया कि इसका हर किरदार लोकप्रिय हो गया।
आज के आर्टिकल में हम तारक मेहता का उल्टा चश्मा के ऐसे ही एक लोकप्रिय किरदार अय्यर के बारे में बात करेंगे। बबीता जी के पति के रूप में अय्यर का किरदार लोगों को खूब पसंद आता है। जेठालाल और अय्यर की नोकझोंक दर्शक खूब इंजॉय करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर का किरदार निभाने वाले शख्स कौन है?
यदि आप नहीं जानते हैं तो हम आपको बता दे कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर का किरदार निभाने वाले शख्स का नाम है तनुज महाशब्दे (Tanuj Mahashabde). कई लोगों को लगता है कि तारक मेहता में एक तमिल व्यक्ति का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे असल जिंदगी में भी तमिल होंगे, लेकिन अगर आप भी ऐसा सोचते है तो आप गलत है. तो चलिए आज हम जानते है कि तनुज महाशब्दे कौन है?
तारक मेहता का उल्टा चश्मा – 8 साल तक शो को प्रसारित ही नहीं करना चाहते थे टीवी चैनल
तनुज महाशब्दे की जीवनी (tanuj mahashabde biography)
तारक मेहता में अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे का जन्म 24 जुलाई 1980 को मध्य प्रदेश के देवास में हुआ था. तनुज महाशब्दे मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले है.
तनुज महाशब्दे ने इंदौर से Marine Electrical Engineering में डिप्लोमा किया है. इसके अलावा उन्होंने Sound Recording and Reproduction में डिग्री भी हासिल की है.
इसके बाद तनुज महाशब्दे थियेटर की बारीकी सीखने के लिए मुंबई आ गए और भारतीय विद्या भवन कला केंद्र को ज्वाइन किया. तनुज ने 15 साल से अधिक समय तक थिएटर किया है। इसी दौरान तनुज महाशब्दे का लिखने के प्रति रुझान बढ़ा और वह अभिनेता के साथ-साथ राइटर भी बन गए. तनुज महाशब्दे ने सीआईडी और आहट के कई एपिसोड के लिए लिखने का कार्य किया है.
तनुज महाशब्दे ने अपने टीवी करियर की शुरुआत साल 2000 में Yeh Duniya Hai Rangeen से की थी. इसके अलावा तनुज महाशब्दे ने सीआईडी और आहट में छोटे-छोटे किरदार भी निभाए है. इस तरह टीवी इंडस्ट्री में कुछ समय काम करने के बाद फैमिली प्रॉब्लम के कारण तनुज महाशब्दे वापस अपने परिवार के पास लौट आए. इसके बाद तनुज महाशब्दे ने इंदौर में एक्टिंग टीचर के रूप में काम करने लगे.
इस बीच एक दिन तनुज महाशब्दे के पास तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से बतौर लेखक के रूप में जुड़ने का ऑफर आया. तनुज महाशब्दे ने उस ऑफर को स्वीकार किया और वापस इंदौर आ गए. इस तरह तनुज महाशब्दे शुरुआत में एक लेखक के रूप में तारक मेहता का उल्टा चश्मा से जुड़े थे.
Munmun Dutta Biography : बबिताजी बन सब के दिलों में रहती हैं मुनमुन दत्ता
शूटिंग के दौरान ही तनुज महाशब्दे और शो में उनकी wife बबिता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता आपस में बात कर रहे थे. इस दौरान शो में जेठालाल की भूमिका निभाने वाले दिलीप जोशी की नजर दोनों पर पड़ी. जब दिलीप जोशी ने दोनों को साथ देखा तो उन्होंने मेकर्स को सुझाव दिया कि शो में तनुज और मुनमुन को पति-पत्नी के रूप में कास्ट किया जा सकता है.
शो में कास्ट होने के बाद तनुज महाशब्दे के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी साउथ इंडियन व्यक्ति का किरदार निभाने की, क्यों कि तनुज महाशब्दे मराठी family से आते है. ऐसे में तनुज महाशब्दे ने अय्यर के किरदार निभाने के लिए दक्षिण भारतीय रहन-सहन, उनके बोलने के तरीके और आदतों को गहराई से अध्ययन किया. इसके अलावा उन्होंने जाना कि दक्षिण भारतीय लुंगी कैसे पहनते हैं. चिढ़ते कैसे हैं. हंसते कैसे हैं. बोलते कैसे हैं.
इतनी तैयारियों के बाद तनुज महाशब्दे ने तारक मेहता का उल्टा चश्मा में अय्यर का किरदार निभाया और अपनी एक्टिंग से सभी को प्रभावित किया. तनुज महाशब्दे बीते लगभग 13 सालों से शो से जुड़े हुए है.
तारक मेहता का उल्टा चश्मा में पोपटलाल नाम का एक किरदार है जो अपनी शादी ना होने के लिए परेशान है जबकि असल जिंदगी में उनकी शादी हो चुकी है. इसके अलावा तनुज महाशब्दे की भले ही शो में शादी हो चुकी है, लेकिन असल जिंदगी में वह अब तक कुंवारे है.
Dilip Joshi Biography – जानिए असल जिंदगी में कैसा रहा है टीवी के जेठालाल का सफ़र
