हेलो दोस्तों ! भारतीय फिल्म सिनेमा में कई ऐसे स्टार्स हैं जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है. इन स्टार्स में एक स्टार का नाम ऐसा है जिसने बहुत ही कम समय में अपना बड़ा नाम बना लिया है. हम बात कर रहे हैं भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के चमकते सितारे यश के बारे में. आपको बता दें यश इंडियन फिल्म सितारे हैं जो कि मुख्य रूप से कन्नड़ फिल्मों में सक्रिय हैं. गौरतलब है कि यश को उनके चाहने वाले रॉकी भाई के नाम से भी जानते हैं. तो चलिए दोस्तों आज हम जानते हैं रॉकी भाई यानी यश के बारे में :
सबसे पहले आपको बता दें कि यश का असली नाम नवीन कुमार गौड़ा है. यश को अपना “रॉकी भाई” नाम अपनी फिल्म केजीएफ : चैप्टर वन की अपार सफलता के बाद मिला है.
यश का जन्म और फिल्म डेब्यू :
दोस्तों आपको बता दे कि सुपरस्टार यश का जन्म 8 फरवरी 1986 को कर्नाटक में हुआ था. फिलहाल यश की आयु 34 वर्ष है. यश की पहली फिल्म एक कन्नड़ फिल्म जंबादा हुदुगी थी, यह फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी.
यश से जुड़ी हुई व्यक्तिगत जानकारियां :
जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि यश का जन्म 8 जनवरी 1986 को हुआ था. यश का जन्म कर्नाटक के भुवनहल्ली में हुआ है और उनकी मातृभाषा कन्नड़ है. नवीन कुमार गौड़ा यानी यश की स्कूल की पढ़ाई महाजन हाई विद्यालय मैसूर कर्नाटक से हुई है. यश ने फेमस स्टार राधिका पंडित से साल 2016 में विवाह किया. यश के वेतन के बारे में बता दें कि वह प्रति फिल्म के लिए ₹50000000 लेते हैं.
यश यानी नवीन कुमार गौड़ा को कैसे मिली सफलता ?
दोस्तों आपको बता दें कि यश के अभिनय करियर की शुरुआत डायरेक्टर अशोक कश्यप के द्वारा बनाई गई नंद गोकुला कन्नड़ टेलीविजन के एक धारावाहिक से हुई थी. यह धारावाहिक ईटीवी कन्नड़ पर प्रसारित होता था. इस धारावाहिक के प्रसारित होने के साथ ही यश को पहचान मिलना शुरू हुई लेकिन इसके साथ ही वे और भी अन्य कई धारावाहिको का हिस्सा बने.
कई धारावाहिकों में काम करने के बाद साल 2007 में यश को फिल्मों में काम करने का मौका मिला. यश ने साल 2007 में जंबादा हुदुगी फिल्म में एक छोटी सी भूमिका निभाई थी. इस छोटी सी भूमिका के कारण उन्हें कोई खास लोकप्रियता नहीं मिली. इस फिल्म के बाद यश ने साल 2008 में मोगिना मानासो में काम किया. इस फिल्म में उनके साथ राधिका पंडित और शुभा पूंजा मुख्य कलाकार के तौर पर काम रही काम कर रही थी. फिल्म में यश का एक सपोर्टिंग रोल था, इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता प्राप्त की. यहां तक कि फिल्म ने बेंगलुरु के एक थिएटर में 100 दिन भी पूरे किए. फिल्म में अपने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यश को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी दिया गया.
साल 2008 के दौरान ही यश ने एक और कन्नड़ फिल्म रॉकी में भी काम किया. इस फिल्म में वे लीड रोल प्ले करते दिखाई दिए थे. इस फिल्म को लोगों ने अपना काफी प्यार दिया लेकिन साथ ही कई आलोचकों के द्वारा नेगेटिविटी का भी सामना करना पड़ा. इसके साथ ही यश ने अगले साल में ही कल्लारा सान्थे और गोकुला फिल्म में भी काम किया. यश की इस फिल्म को लोगों का प्यार मिला और साथ ही एक्टर को पहचान मिलना भी शुरू हुई.
बात करें साल 2010 की तो इस दौरान सुपरस्टार यश ने फिल्म मोदालाशाला में काम किया. यह फिल्म एक्टर की पहली कमर्शियल हिट भी साबित हुई थी. इसके साथ ही यश ने और भी कई फिल्मों में काम किया जिनमें से एक फिल्म ड्रामा काफी बड़ी हिट बनी. साल 2012 में यह फिल्म ड्रामा सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में से भी एक बनी.
यश का स्टार से सुपरस्टार बनना :
हालाँकि ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि यश अपने आइकोनिक रोल यानि रॉकी भाई को करने से पहले फेमस नहीं थे. लेकिन ऐसा कहना भी सही ही होगा कि उन्हें अपने इस किरदार से देश ही नहीं बल्कि दुनिया में एक नई पहचान मिली है. आज हम में से भी कई लोग यश को रॉकी भाई के ना से ही जानना पसंद करते हैं.
तो दोस्तों आपको यश कर बारे में यह जानकारी कैसी लगी ? हमें कमेंट्स के माध्यम से जरुर बताएं.
