November 7, 2020

Superstar Vijay Biography : विजय नहीं सुपरस्टार विजय के नाम से जाने जाते हैं एक्टर, पढ़िए इनके बारे में

हेलो दोस्तों ! आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साउथ सिनेमा जगत में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. ये सुपर स्टार और कोई नहीं बल्कि सुपरस्टार विजय हैं. विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है. विजय ने अपनी काबिलियत के दम पर फ़िल्मी जगत में अपना नाम बनाया है. महज 10 साल की उम्र से ही विजय ने फिल्मों में अभिनय शुरू कर दिया था. आज हम विजय के जीवन के बारे में ही कुछ खास बातें आपको बताने जा रहे हैं जिनसे आप भी अनजान होंगे. चलिए पढ़ते हैं सुपरस्टार विजय की बायोग्राफी :

विजय का जन्म और परिवार : 

साउथ के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर का जन्म 22 जून 1974 को तमिलनाडु में हुआ था. इनके पिता का नाम एस .ए .चंद्रशेखर है जोकि एक फिल्म प्रोड्यूसर और डायरेक्टर हैं. इनकी माता का नाम शोभा चंद्रशेखर है जोकि एक सिंगर हैं. विजय की पत्नी का नाम संगीता सुर्न्लिंगम है. इसके साथ ही विजय के दो बच्चे भी हैं जिनका नाम दिव्या साशा और जेसन संजय है.

सुपरस्टार विजय की पढ़ाई : 

विजय की शुरुआति शिक्षा चेन्नई के विरुगाम्ब्क्कम के बाल्लोक से हुई थी. जिसके बाद उन्होंने लोयोला कोलेज चेन्नई से वर्चुअल क्मुनिकेशन का सर्टिफिकेट लिया. पढ़ाई के साथ ही विजय का फ़िल्मी सफर शुरू हुआ और उन्होंने फिल्मों में भी अपना हाथ अजमाना शुरू किया.

विजय का फ़िल्मी करियर :

बता दें विजय ने साल 1984 में बतोर चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. बात करें विजय की पहली फिल्म की तो उन्होंने ‘नालया थिरपू’ से अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत की थी. विजय की पहली फिल्म नालया थिरपू की सक्सेस के बाद उन्होंने कभी पीछे मुडकर नही देखा. इसके बाद उन्होंने कई रोमांटिक, एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी फिल्मो में काम किया. लगभग हर जोनर की फिल्मों में विजय ने सफलता हासिल की. अपनी शानदार एक्टिंग के दम पर उन्होंने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं.

विजय का पारिवारिक जीवन :

विजय की शादी संगीता सुर्लिन्गम  से 25 अगस्त 1999 को हुई थी. विजय की लव स्टोरी भी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है. वेसे तो विजय ने कई अभिनेत्रियों के साथ रोमांस किया पर उन्होंने शादी अपनी फैन संगीता सुर्लिन्गम से की. दोनों ली मुलाक़ात एक फिल्म के सेट पर हुई थी. फिर मुलाकातों का सिलसिला चलता रहा और दोनों में प्यार हो गया. इसके बाद दोनों ने अपनी शादी को भी अंजाम दिया. दोनों के दो बच्चे दिव्या साशा और जेसन संजय हैं.

सुपरस्टार विजय की सुपरहिट फ़िल्में :

1 . काथालुक्कू मरियाधाई

2. प्रियामुदान

3. घिल्ली

4. वेल्युधाम

5. ननबन

6. मर्सल

7. सरकार

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *