टीवी की दुनिया में अपनी एक्टिंग और ह्यूमर का जौहर दिखाने वाली सुगंधा मिश्रा (Sugandha Mishra) को हम सभी जानते हैं. सुगंधा एक एक्ट्रेस होने के साथ ही एक कॉमेडियन के रूप में भी लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना चुकी हैं.
एक्ट्रेस को हम कॉमेडी की दुनिया के बादशाह कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में भी देख रहे हैं. चलिए आज जानते हैं कि सुगंधा मिश्रा कौन हैं ? सुगंधा मिश्रा की बायोग्राफी (Sugandha Mishra Biography) के बारे में और सुगंधा मिश्रा की फैमिली और उनके एक्टिंग करियर के बारे में (about sugandha mishra):
सुगंधा मिश्रा का जन्म और शिक्षा (Sugandha Mishra Date of Birth and Education) :
एक्ट्रेस और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा का जन्म 23 मई 1988 (sugandha mishra age) को पंजाब के जालंधर में हुआ था. सुगंधा के पिता का नाम संतोष मिश्रा है और उनकी माँ का नाम सविता मिश्रा है. सुगंधा को एक्टिंग और कॉमेडी के साथ ही संगीत का भी काफी शौक है. वे महज 4 साल की उम्र से ही संगीत भी सीख रही हैं.
यह कहें कि म्यूजिक सुगंधा को विरासत में मिला है तो कुछ गलत नहीं होगा. म्यूजिक की तालीम सुगंधा को उनके दादा श्री शंकर लाल मिश्रा द्वारा मिली है. संगीत में सुगंधा का परिवार मध्य प्रदेश के इंदौर से बिलोंग करता है.
सुगंधा मिश्रा की शिक्षा गुरुनानक देव यूनिवर्सिटी से हुई है. कपिल शर्मा ने भी इसी कॉलेज से पढ़ाई की है. कॉमेडियन ने नेशनल लेवल पर यूथ फेस्टिवल में लगातार 7 सालों तक म्यूजिक और मिमिक्री के लिए अवार्ड्स प्राप्त किए.
सुगंधा मिश्रा का म्यूजिक, एक्टिंग और कॉमेडी करियर (Sugandha Mishra as a Comedian, Actress and Musician) :
कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा के करियर की शुरुआत बतौर RJ (Radio Jockie) के रूप में हुई थी. सुगंधा ने Big FM के लिए एक मोर्निंग शो किया था. इसे लोगों ने पसंद भी किया था, इसके बाद एक्ट्रेस ने कई भजन गाए. इनके साथ ही उन्हें जिंगल्स, डॉक्यूमेंटरी में भी प्ले बैक करते हुए देखा गया. सुगंधा ने शॉर्ट मूवीज के लिए भी प्ले बैक किया.
उन्हें शोहरत मिलने की शुरुआत ‘सा रे गा मा पा’ (sugandha mishra saregamapa) रियलिटी शो से हुई. इस शो में सुगंधा (sugandha singer) फाइनलिस्ट भी बनीं. सुगंधा ने म्यूजिक में हाथ आजमाने के बाद कॉमेडी (sugandha comedy) के डायरेक्शन में अपने कदम बढ़ाए. उन्हें फिर ‘द ग्रेट लाफ्टर शो’ में देखा गया. कॉमेडियन सुगंधा (comedian sugandha mishra) की कॉमिक टाइम भी कमाल है जिससे उन्हें काफी पोपुलिरिटी मिली.
सुगंधा को पहचान मिलने के बाद वे कपिल शर्मा के साथ उनके शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (sugandha mishra in kapil sharma show) से जुड़ गई. यहाँ उनके हर किरदार को काफी पसंद किया गया.
टीवी शोज (sugandha mishra tv shows) के साथ ही सुगंधा को कई बड़े शोज और अवार्ड फंक्शन में एंकरिंग करते हुए भी देखा गया है. सुगंधा ने फिल्म श्री और कमाल धमाल मालामाल में गाने भी गाए हैं. उन्हें हम फिल्म ‘हीरोपंती’ में भी देख चुके हैं.
सुगंधा मिश्रा का परिवार (Sugandha Mishra Family):
जैसा कि हम जानते ही है कि सुगंधा के पिता और माता का नाम संतोष मिश्रा है और सविता मिश्रा है. सुगंधा ने साल 2021 में फेमस कॉमेडियन संकेत भोसले (Sanket Bhosale and Sugandha Mishra, Sugandha Mishra and Sanket Bhosale) के साथ शादी की है.
