Sidharth Shukla Biography
September 2, 2021

Sidharth Shukla Biography – टीवी के सबसे महंगे अभिनेताओं में से एक थे सिद्धार्थ शुक्ला

Sidharth Shukla Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता रहे सिद्धार्थ शुक्ला के बारे में बात करेंगे। बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के एक जाने-माने अभिनेता थे। देश-दुनिया में सिद्धार्थ शुक्ला के लाखों फैन्स थे। सिद्धार्थ शुक्ला टीवी इंडस्ट्री के सबसे महंगे कलाकारों में से एक थे। 2 अगस्त 2021 को हार्ट अटैक आने के कारण सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया था। तो चलिए जानते हैं सिद्धार्थ शुक्ला के अब तक के सफ़र (Sidharth Shukla Biography) के बारे में :-

1. सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म कहां हुआ? (Siddharth shukla birth place)

सिद्धार्थ शुक्ला का जन्म 12 दिसंबर 1980 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। सिद्धार्थ शुक्ला के पिता का नाम अशोक शुक्ला है। सिद्धार्थ शुक्ला की माता का नाम रीता शुक्ला है। सिद्धार्थ शुक्ला की दो बड़ी बहनें भी हैं।

2. सिद्धार्थ शुक्ला की शिक्षा (Education of siddharth shukla)

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपनी स्कूली शिक्षा सेवियर हाई स्कूल फोर्ट से पूरी की है। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला ने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स किया है। अभिनेता बनने से पहले सिद्धार्थ शुक्ला इंटीरियर डिजाइनर बनना चाहते थे। इसके अलावा सिद्धार्थ शुक्ला खेलना-कूदना भी काफी पसंद है। वह टेनिस और फुटबॉल जैसे खेलों में अपनी स्कूल की टीम में खेल चुके हैं। सिद्धार्थ शुक्ला को वेटलिफ्टिंग करने का भी काफी शौक है।

शहनाज़ गिल बायोग्राफी : मॉडलिंग के साथ ही एक्टिंग और सिंगिंग में भी हिट हैं शहनाज़ कौर गिल

3. सिद्धार्थ शुक्ला टीवी करियर (siddharth shukla tv career)

सिद्धार्थ शुक्ला ने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में ‘बाबुल का आंगन छूटे ना” से की थी। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘ये अजनबी’ और ‘लव यू जिंदगी’ जैसे टीवी शो में काम किया। सिद्धार्थ शुक्ला को असली पहचान साल 2012 में आए उनके टीवी शो ‘बालिका वधु’ से मिली। ‘बालिका वधु’ में सिद्धार्थ शुक्ला के अभिनय को काफी सराहा गया। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने ‘झलख दिखला जा’ में काम किया। सिद्धार्थ शुक्ला ने लोकप्रिय शो पवित्र रिश्ता में भी गेस्ट अपीरियंस दी। सिद्धार्थ शुक्ला ने सन 2014 से 15 तक सावधान इंडिया को भी होस्ट किया है।

4. सिद्धार्थ शुक्ला फ़िल्मी करियर (siddharth shukla bollywood career)

सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2014 में बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। वरुण धवन और अलिया भट स्टारर ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में सिद्धार्थ शुक्ला ने सपोर्टिंग किरदार निभाया था। उनके इस किरदार को भी काफी पसंद किया गया।

5. सिद्धार्थ शुक्ला रियलिटी शो करियर (Siddharth Shukla reality show career)

सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2013 में रियलिटी शो ‘झलख दिखला जा’ में काम किया था। इसके बाद सिद्धार्थ शुक्ला ने साल 2016 में रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के सातवें सीजन में हिस्सा लिया और उसे जीता भी। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के तेहरवें सीजन में हिस्सा लिया और उसे जीता।

Rashmi Desai Biography – बी ग्रेड फिल्मों से टीवी की टॉप एक्ट्रेस तक, कुछ ऐसा रहा है रश्मि…

6. सिद्धार्थ शुक्ला अवार्ड्स (Siddharth Shukla ‘s Awards)

सिद्धार्थ शुक्ला को उन्हें बेहतरीन काम के चलते कई अवार्ड मिले है। उन्हें साल 2013 में आईटीए अवॉर्ड्स से नवाज़ा गया था। इसके अलावा साल 2014 में उन्हें मोस्ट फिट एक्टर का ज़ी गोल्ड अवॉर्ड्स मिला था। सिद्धार्थ शुक्ला को साल 2014 में फिल्म ‘हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग परफॉर्मेंस मेल का अवार्ड भी मिला है। उन्हें 2017 में मोस्ट स्टाइलिश एक्टर से भी सम्मानित किया जा चुका है।

7. सिद्धार्थ शुक्ला की सैलरी (Siddharth Shukla’s salary)

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया है कि सिद्धार्थ शुक्ला टीवी के सबसे महंगे कलाकारों में से एक थे। सिद्धार्थ शुक्ला हर एपिसोड का लगभग 60 हजार रुपए तक चार्ज करते थे। एक वेबसाइट के अनुसार सिद्धार्थ शुक्ला की संपत्ति (Siddharth Shukla Net Worth) लगभग 1.2 मिलियन डॉलर थी।

8. सिद्धार्थ शुक्ला के विवाद Controversy of siddharth shukla)

सिद्धार्थ शुक्ला को न्यू ईयर पर शराब पीकर मुंबई की सडकों पर गाड़ी चलाने के लिए 2000 का फाइन देना पड़ा था। इनका लाइसेंस भी जप्त कर लिया था। इसके अलावा टीवी शो ‘बालिका वधु’ की शूटिंग के दौरान उनकी अपने को-स्टार तोरल रासपुत्र से काफी बहस हुई थी। वहीं बिग बॉस में सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई का झगड़ा भी काफी विवादों में रहा था।

Devoleena Bhattacharjee Biography- विवादों लिए भी जानी जाती हैं टीवी की लोकप्रिय बहू देवोलीना…

9. सिद्धार्थ शुक्ला की पत्नी कौन है? (Siddharth Shukla’s wife’s name)

दरअसल सिद्धार्थ शुक्ला ने शादी नहीं की थी। हालांकि उनका नाम अब तक कई लड़कियों के साथ जुड़ चुका है। सिद्धार्थ शुक्ला का नाम अब तक शेफाली जरीवाला, स्मिता बंसल, आकांक्षा पुरी, आरती सिंह, रश्मि देसाई, शिल्पा शिंदे के साथ जुड़ चुका है।

10. सिद्धार्थ शुक्ला का निधन

बिग बॉस सीजन-13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला की 2 अगस्त 2021 को हार्ट अटैक से मौत हो गई। उनकी उम्र 40 साल थी।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *