Shashi Tharoor Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कांग्रेस सांसद शशि थरूर के बारे में. शशि थरूर केरल के शशि थरूर लोकसभा सांसद है. शशि थरूर केरल ही नहीं बल्कि देश में कांग्रेस का एक प्रमुख चेहरा है. शशि थरूर की गितनी पढ़े-लिखे और अच्छी अंग्रेजी बोलने वाले सांसदों में होती है. मनमोहन सिंह सरकार के समय शशि थरूर केंद्रीय मंत्री का पद भी संभाल चुके हैं.
दोस्तों इस आर्टिकल में हम शशि थरूर के राजनीतिक जीवन और उनके निजी जीवन से जुड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे. हम जानेंगे कि शशि थरूर कौन है?, शशि थरूर की पत्नी कौन है?, शशि थरूर की शिक्षा और उनके राजनीतिक करियर के बारे में भी बात करेंगे. तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं शशि थरूर का जीवन परिचय.
Ravi Shankar Prasad Biography – कुशल राजनेता होने के साथ ही वकील भी हैं रवि शंकर प्रसाद
शशि थरूर जीवनी (Shashi Tharoor Biography)
शशि थरूर का जन्म 9 मार्च 1956 को इंग्लैंड के लंदन में एक मलयाली परिवार में हुआ था. शशि थरूर के पिता का नाम श्री चंद्रन थरूर है. शशि थरूर की माता का नाम श्रीमती लिली थरूर है. शशि थरूर के पिता ने अपने करियर के दौरान लंदन, दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता सहित कई जगहों पर काम किया है.
शशि थरूर शिक्षा (Shashi Tharoor Education)
शशि थरूर ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के कैंपियन स्कूल और कलकत्ता के कॉलेजिएट स्कूल से पूरी की है. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफ़न कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल की है. शशि थरूर ने साल 1978 में फ्लेचर स्कूल आफ लॉ एंड डिप्लोमेसी से पीएचडी की. शशि थरूर को सर्वश्रेष्ठ छात्र के लिए राबर्ट बी स्टरवर्ट अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है.
Abhijit Mukherjee : कांग्रेस को छोड़ तृणमूल कांग्रेस के हुए प्रणब दा के बेटे अभिजीत मुखर्जी
शशि थरूर का करियर (Shashi Tharoor Career)
शशि थरूर ने करीब 29 वर्षों तक संयुक्त राष्ट्र में काम किया है. शशि थरूर ने सबसे पहले साल 1978 में संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी उच्चायुक्त में एक स्टाफ सदस्य के रूप में काम करना शुरू किया. इसके बाद साल 1989 में शशि थरूर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव का विशेष सहायक आयुक्त नियुक्त किया गया. इसके बाद वह 1996 में संयुक्त राष्ट्र महासचिव के कार्यकारी सहायक बन गए. साल 2001 में शशि थरूर संचार और लोक सूचना के महासचिव नियुक्त किए गए. साल 2006 में भारत सरकार ने शशि थरूर को संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए नामित किया, लेकीन बाद में दक्षिण कोरिया के बान की मून की जीत निश्चित होने के बाद शशि थरूर ने अपनी उम्मीदवारी वापस ले ली.
शशि थरूर का राजनीतिक करियर (Shashi Tharoor Political Career)
इसके बाद शशि थरूर ने अपने राजनयिक करियर के अंत किया और राजनीतिक करियर की शुरुआत की. बतौर शशि थरूर शुरुआत में कांग्रेस, कम्युनिस्टों और बीजेपी के नेताओं ने उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए सम्पर्क किया, लेकिन उन्होंने विचारधारा को देखते हुए कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया.
Supriya Shrinate Biography – जानिए कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत कौन है?
साल 2009 में शशि थरूर ने केरल के थिरुवंतपुरम से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीत हासिल करके सांसद बने. इसके बाद वह मनमोहन सरकार में मंत्री बने. पहले शशि थरूर को केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री नियुक्त किया गया. साल 2012 में शशि थरूर को केंद्रीय राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास बनाया गया. इसके बाद शशि थरूर ने साल 2014 में तिरुवनंतपुरम से लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की. इसके बाद साल 2019 के लोकसभा चुनाव में शशि थरूर ने एक बार फिर जीत हासिल की और सांसद बने.
चार भाषाओं का ज्ञान
शशि थरूर की इंग्लिश, हिंदी के अलावा फ्रेंच और मलयालम पर भी अच्छी पकड़ है. शशि थरूर ने राजनीति में आने के बाद राजनीतिक संवाद के लिए सोशल मीडिया का बखूबी इस्तेमाल किया. साल 2013 में शशि थरूर ट्विटर पर सबसे ज्यादा फ़ॉलो किए जाने वाले भारतीय नेता था. बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका यह रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Chaudhary Charan Singh Biography : किसानों और ग्रामीणों के नेता थे चौधरी चरण सिंह
शशि थरूर की पत्नी (Shashi Tharoor Wife)
शशि थरूर ने अपने जीवन में तीन बार शादी की है. शशि थरूर की पहली पत्नी का नाम तिलोत्तम मुखर्जी है. शशि थरूर और तिलोत्तम मुखर्जी के दो बेटे कनिष्क और ईशान हैं. इसके बाद शशि थरूर ने एक कनाडाई राजनयिक क्रिस्टा गिल्स से शादी की हालांकि बाद में दोनों अलग हो गए.
इसके बाद शशि थरूर ने साल 2010 में केरल के पलक्कड़ जिले के इलावचेरी गांव में अपने पूर्वजों के घर में सुनन्दा पुष्कर से विवाह किया. साल 2014 में दिल्ली के एक पांच सितारा होटल में सुनन्दा पुष्कर मृत पाई गई थी. पहले यह मामला आत्महत्या का माना गया था, लेकिन बाद में शक की सुई शशि थरूर की तरफ भी घूम गई थी. शशि थरूर के तीन बेटे (Shashi Tharoor Son) ईशान, कनिष्क और शिव हैं.
शशि थरूर के विवाद (Shashi Tharoor controversy)
शशि थरूर अपनी पत्नी सुनन्दा पुष्कर की मृत्यू को लेकर विवाद का सामना कर चुके है. इस मामले में शक की सुई शशि थरूर पर भी घूम चुकी है.
शशि थरूर पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रहे है. हालांकि दोनों ने अफ़ेयर की बात को नकार दिया था.
राम मंदिर निर्माण को लेकर शशि थरूर ने विवादित बयान देते हुए कहा था कि, ‘कोई भी अच्छा व्यक्ति दूसरों के ढहाए गए पूजा स्थल पर राम मंदिर का निर्माण नहीं चाहेगा.’
शशि थरूर ने एक बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हुए कहा था कि, ‘नरेंद्र मोदी शिवलिंग पर बैठे बिच्छू की तरह हैं, जिसे न तो हाथ से हटाया जा सकता है और न चप्पल से मारा जा सकता है.’
साल 2014 में शशि थरूर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ़ की थी, जिसके बाद कांग्रेस ने शशि थरूर को पार्टी प्रवक्ता के पद से हटा दिया था.
