Saira Banu Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे किसी ज़माने में हिंदी फिल्मो की दिग्गज अभिनेत्री रही सायरा बानो के बारे में. आज की युवा पीढ़ी भले ही सायरा बानो के नाम से ज्यादा परिचित नहीं हो, लेकिन पुरानी पीढ़ी के लोगों के लिए सायरा बानो किसी पहचान की मोहताज नहीं है. महज 16 साल की उम्र में हिंदी फिल्मों में अपने सफ़र की शुरुआत करने वाली सायरा बानो उस समय की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक है.
दोस्तों हम सब यह तो जान ही चुके हैं कि सायरा बानो कौन है? (Who is Saira Banu) आगे इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि सायरा बानो का जन्म कब और कहाँ हुआ था? सायरा बानो के पति (Saira Banu husband) का नाम क्या है? सायरा बानो की फिल्मों (Saira Banu movies), सायरा बानो के करियर (Saira Banu Career) और सायरा बानो के बच्चों (Saira Banu children) सहित अन्य चीजों के बारे में बात करेंगे. तो चलिए दोस्तों शुरू करते है सायरा बानो का जीवन परिचय.
Kapil Sharma Biography – कभी PCO पर किया काम, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कपिल शर्मा
सायरा बानो जीवनी (Saira Banu Biography)
दोस्तों सायरा बानो का जन्म 23 अगस्त 1944 को हुआ था. सायरा बानो के पिता (Saira Banu Father) का नाम मियां अहमद था. सायरा बानो की माता (Saira Banu Mather) का नाम नसीम बानो है. उस समय नसीम बानो हिंदी फिल्मों की मशहूर अभिनेत्री हुआ करती थी. नसीम बानो को आज भी हिंदी फिल्मों की पहली महिला सुपरस्टार का दर्जा प्राप्त है.
सायरा बानो करियर (Saira Banu Career)
भारत और पाकिस्तान के विभाजन के बाद सायरा बानो के पिता मियां अहमद पाकिस्तान में जाकर बस गए जबकि नसीम बानो अपनी बेटी सायरा बानो को लेकर लन्दन चली गई. सायरा बानो का बचपन लंदन में ही बीता. उन्होंने वहीं शिक्षा हासिल की.
सायरा बानो अपनी मां की तरह एक मशहूर अभिनेत्री बनना चाहती थी. अपनी छुट्टियों के दौरान सायरा बानो जब भी भारत आती तो दिलीप कुमार की फिल्मों की शूटिंग देखने घंटों स्टुडियो में बैठी रहती थी. दिलीप कुमार उनके पसंदीदा अभिनेता थे.
लंदन से भारत लौटने के बाद सायरा बानो ने महज 17 साल की उम्र में अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की. साल 1961 में सायरा बानो ने शम्मी कपूर के साथ फिल्म ‘जंगली’ में काम किया. सायरा बानो की पहली ही फिल्म बड़ी हिट साबित हुई. लोगों ने इस फिल्म को बहुत प्यार दिया. इसके बाद सायरा बानो एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया. 1960-70 के दशक में सायरा बानो हिंदी फिल्मों की सबसे महंगी अभिनेत्रियों में से एक थी.
मजेदार है शाहरुख़ खान का बॉलीवुड का किंग खान बनने का सफ़र
सायरा बानो लव लाइफ (Saira Banu love life)
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सायरा बानो जब अपने करियर के शीर्ष पर थी तब वह बॉलीवुड अभिनेता राजेन्द्र कुमार पर फ़िदा हो गई थी. लेकिन समस्या यह थी कि राजेन्द्र कुमार शादीशुदा थे और उनके तीन बच्चे थे. जब इस बात की जानकारी सायरा बानो की मां नसीम बानो को लगी तो वह बहुत गुस्सा हुई.
अपनी बेटी को समझाने के लिए नसीम बानो ने अपने पडोसी दिलीप कुमार की मदद ली. इसके बाद दिलीप कुमार ने सायरा बानो को समझाया कि वह राजेंद्र कुमार से शादी ना करे. ऐसा करने से उन्हें जिंदगीभर सौतन बनकर रहना पड़ेगा और बहुत मुसीबतों का सामना भी करना पड़ेगा. तब सायरा बानो ने पलटकर दिलीप कुमार से सवाल किया कि क्या वे उससे शादी करेंगे? इस सवाल का दिलीप कुमार उस समय कोई जवाब नहीं दे पाए.
पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं सैफ अली खान, कहलाते हैं छोटे नवाब
सायरा बानो और दिलीप कुमार की प्रेम कहानी (Saira Banu and Dilip Kumar love story)
सायरा बानो की मां नसीम बानो भी चाहती थी कि दिलीप कुमार उनकी बेटी सायरा बानो से शादी कर ले. दूसरी तरफ दिलीप कुमार भी धीरे-धीरे सायरा बानो के खूबसूरती से प्रभावित होकर उनसे प्यार करने लगे थे. आख़िरकार एक दिन दिलीप कुमार ने सायरा बानो को शादी के लिए प्रपोज कर दिया. 11 अक्टूबर 1966 को दिलीप कुमार और सायरा बानो ने शादी कर ली. उस समय दिलीप कुमार की उम्र 44 साल थी जबकि सायरा बानो की उम्र 22 साल थी.
उस समय ज्यादातर लोगों को लगता था कि उम्र के इस फासले के कारण सायरा बानो और दिलीप कुमार का रिश्ता ज्यादा नहीं चल पाएगा और दोनों जल्द ही एक-दूसरे से अलग हो जाएंगे. लेकिन सायरा बानो और दिलीप कुमार ने कठिन समय में एक-दूसरे का साथ दिया और अपने रिश्ते को बनाए रखा.
इस बीच सायरा बानो गर्भवती भी हो गई. उस समय सायरा बानो फिल्म विक्टोरिया नम्बर 203 की शूटिंग कर रही थी. लगातार शूटिंग के कारण उनकी सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ा और उन्होंने एक मृत बच्चे को जन्म दिया. इसके साथ ही डॉक्टरों ने यह भी कह दिया था कि सायरा बानो अब कभी मां नहीं बन पाएगी. साल 1976 में सायरा बानो फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना ली और अपने आप को एक गृहणी की भूमिका में ढाल लिया.
Sana Khan Biography : सना खान का मॉडलिंग से लेकर अनस से निकाह का सफ़र
इस बीच 1980 के दशक में सायरा बानो और दिलीप कुमार के रिश्ते में दरार आ गई. उस समय दिलीप कुमार को पाकिस्तानी महिला आसमा प्यार हो गया था. आसमा भी उस समय शादीशुदा थी और उनके दो बच्चे भी थे. इसके बावजूद साल 1979 में दिलीप कुमार ने आसमा के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली. कहा जाता है कि दिलीप कुमार ने बच्चे की चाहत में आसमा से निकाह किया था.
दो साल बाद दिलीप कुमार ने आसमा तलाक दे दिया और वापस सायरा बानो के पास आ गए. इसके बाद कभी सायरा बानो और दिलीप कुमार ने एक-दूसरे का साथ नहीं छोड़ा. जब दिलीप कुमार बीमार रहने लगे तो सायरा बानो ने दिन रात उनकी सेवा की. 07 जुलाई 2021 को दिलीप कुमार का एक लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया. दिलीप कुमार के जीवन की आखिरी सांस तक सायरा बानो उनकी सेवा करती रही.
राखी सावंत ने 50 रुपए के लिए परोसा था अंबानी की शादी में खाना, जानिए उनके विवाद
सायरा बानो की फ़िल्में (Saira Banu movies)
जंगली, शादी, दूर की आवाज़, आओ प्यार करें, प्यार मोहब्बत, ये ज़िन्दगी कितनी हसीन है, दीवाना, अमन, झुक गया आसमाँ, पड़ोसन, पूरब और पश्चिम, गोपी, विक्टोरिया नम्बर 203, पॉकेटमार, सगीना, इंटरनेशनल क्लॉक, पैसे की गुड़िया, ज़मीर, चैताली, आखिरी दाव, बैराग, हेरा फेरी, काला आदमी, फ़ैसला.
