Rohan Shrestha Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बॉलीवुड के जाने-माने फोटोग्राफ़र रोहन श्रेष्ठा के बारे में बात करेंगे. रोहन श्रेष्ठा ने न्यूयॉर्क एकेडमी से फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी है. रोहन श्रेष्ठा ने अब तक कई बड़े ब्रांड, बड़ी मैगज़ीन और बड़े फिल्म स्टार के लिए फोटोग्राफी की है. रोहन श्रेष्ठा के पिता भी अपने ज़माने के बड़े फोटोग्राफ़र रहे है.
अपनी फोटोग्राफी के अलावा रोहन श्रेष्ठा अपनी लव लाइफ को लेकर भी अक्सर सुर्ख़ियों में रहते है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रोहन श्रेष्ठा बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर को डेट कर रहे हैं. मीडिया में अक्सर दोनों की जल्द ही शादी करने की ख़बरें भी सामने आती रहती है.
दोस्तों हम यह तो जान ही चुके हैं कि रोहन श्रेष्ठ कौन है? (Who is Rohan Shrestha) आगे इस इस आर्टिकल में हम रोहन श्रेष्ठ के परिवार (Rohan Shrestha Family), उनके करियर (Rohan Shrestha Career), उनकी लव लाइफ (Rohan Shrestha love life) सहित अन्य चीजों के बारे में बात करेंगे. तो चलिए शुरू करते हैं रोहन श्रेष्ठ का जीवन परिचय.
Prateek Gandhi Biography – हर्षद मेहता के किरदार से हुए फेमस, जानिए प्रतीक गांधी कौन है
रोहन श्रेष्ठा जीवनी (Rohan Shrestha Biography)
दोस्तों रोहन श्रेष्ठा का जन्म 6 मार्च 1985 को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में हुआ था. रोहन श्रेष्ठा का जन्म भले ही भारत में हुआ हो, लेकिन उनका परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है.
रोहन श्रेष्ठ का परिवार (Rohan Shrestha Family)
रोहन श्रेष्ठ के पिता का नाम राकेश श्रेष्ठ है. राकेश श्रेष्ठ भी एक मशहूर फोटोग्राफर रहे हैं. रोहन श्रेष्ठ की माता का नाम जीन रॉड्रिगुएस है. जीन रॉड्रिगुएस पेशे से एक एयर होस्टेस थी. साल 2009 में उनकी मृत्यु हो गई थी. रोहन श्रेष्ठ की सौतेली मां का नाम पूजा श्रेष्ठ है. रोहन श्रेष्ठ का एक भाई भी है, जिसका नाम रिहान श्रेष्ठ है.
रोहन श्रेष्ठ की शिक्षा (Rohan Shrestha Education)
रोहन श्रेष्ठ ने मुंबई की लर्नर्स अकादमी से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है. इसके बाद रोहन श्रेष्ठ ने मुंबई के एचआर कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से वाणिज्य में स्नातक की शिक्षा हासिल की है. अपने पिता की तरह रोहन श्रेष्ठ भी एक फोटोग्राफर बनना चाहते थे. इसके लिए रोहन श्रेष्ठ ने न्यूयॉर्क एकेडमी से फोटोग्राफी की बारीकियां सीखी. इसके अलावा उन्होंने पिता के साथ बतौर असिस्टेंट भी काम किया है.
Vaani Kapoor Biography : अपनी अदाओं से सबको मात देती हैं वाणी कपूर
रोहन श्रेष्ठ का करियर (Rohan Shrestha career)
रोहन श्रेष्ठ ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में की थी. रोहन श्रेष्ठ के पिता राकेश श्रेष्ठ ने अपने करियर का पहला मैगज़ीन शूट नीतू कपूर के लिए किया था, वहीं रोहन श्रेष्ठ ने अपने करियर का पहला मैगज़ीन शूट नीतू कपूर के बेटे रणबीर कपूर के लिए किया. ये फोटोशूट फिल्मफेयर मैगजीन के कवर पेज के लिए किया गया था.
अपने पिता की तरह रोहन श्रेष्ठ भी एक अच्छे फोटोग्राफर है. रोहन श्रेष्ठ ने अब तक कई बड़े ब्रांड, बड़ी मैगज़ीन के कवर पेज के लिए फोटोशूट किया है. इसके अलावा रोहन श्रेष्ठ ने शाहरुख़ खान, करीना कपूर, रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, परिणीति चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, करण जौहर, अनुपम खेर, आलिया भट्ट, वरुण धवन, फरहान अख्तर, अभिषेक बच्चन, अनुष्का शर्मा, विद्या बालन, इमरान खान सहित कई बॉलीवुड स्टार का फोटोशूट भी किया है.
रोहन श्रेष्ठ की गर्लफ्रेंड (Rohan Shrestha girlfriend)
रोहन श्रेष्ठ अपने अफेयर को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रोहन श्रेष्ठ की गर्लफ्रेंड (Rohan Shrestha girlfriend) का नाम श्रद्धा कपूर है, जो बॉलीवुड की लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक है. रोहन श्रेष्ठ और श्रद्धा कपूर को अक्सर एक साथ स्पॉट किया जाता है. दोनों को कई मौकों पर डिनर डेट, मूवी डेट पर जाते हुए देखा जा चुका है. मीडिया में अक्सर दोनों के जल्द शादी करने की ख़बरें भी सामने आती रहती है.
Kapil Sharma Biography – कभी PCO पर किया काम, आज करोड़ों की संपत्ति के मालिक हैं कपिल शर्मा
रोहन श्रेष्ठ की संपत्ति (Rohan Shrestha property)
एक वेबसाइट के अनुसार रोहन श्रेष्ठ की मासिक कमाई 40 से 50 लाख रुपए के करीब हो सकती है. वहीं अगर बात करे रोहन श्रेष्ठ के नेटवर्थ (Rohan Shrestha net worth) की तो उनकी कुल सम्पत्ति 56 करोड़ रुपए के लगभग है.
