December 28, 2020

रतन टाटा की कही गई 10 बातें जो हर किसी को पता होनी चाहिए

हेलो दोस्तों ! वैसे तो हमारे देश में कई ऐसी बिजनेसमैन हैं जिनका नाम ही उनकी पहचान है. इनमें से ही एक नाम रतन टाटा का भी है. रतन टाटा को हम भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के सेवामुक्त चेयरमैन के रूप में जानते हैं. वे साल 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे, जिसके बाद 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने यह पद छोड़ दिया. लेकिन अभी वे टाटा ग्रुप के अध्यक्ष बने हुए हैं. आज हम आपको उनके कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो रतन टाटा ने अपने एक भाषण में कही थीं. ये बातें हर किसी को पता होनी चाहिए. आइए जानते हैं उनकी कही वे 10 बातें:

1. लोग तुम्हारे स्वाभिमान की प्रवाह नही करते हैं इसलिए खुद को साबित करके दिखाओ.

2. जीवन में उतार-चढाव आते रहते हैं इसकी आदत बना लो.

3. पढ़ाई पूरी होने के बाद 5 आंकड़े वाली पगार की मत सोचो. एक रात में कोई प्रेसिडेंट नही बनता उसके लिए काफी मेहनत करनी पढ़ती है.

4. अभी आपको शिक्षक सख्त डरवाने दिखेंगे क्योकि अभी तक आपका पाला कंपनी के बॉस से नहीं हुआ है.

5. तुम्हारी गलती सिर्फ तुम्हारी है और तुम्हारी पराजय सिर्फ तुम्हारी है किसी को दोष मत दो और गलती से सीखो.

6. सांत्वना पुरस्कार सिर्फ स्कूल के लिए ही होता है. कई स्कूल में पास होने के लिए परीक्षा पेपर तक दी जाती है. लेकिन बाहर की दुनिया में हारने वाले को मौका नहीं मिलता.

7. जीवन के स्कूल में आपको सिखाने के लिए कोई समय नही देता है और न ही महीने भर कर की छुट्टी मिलती है.

8. टीवी के सीरियल सही नही होते हैं असल जीवन में काम सिर्फ काम ही रहता है.

9. हमेशा पढ़ाई करने वाले और कड़ी मेहनत करने वाले दोस्तों पर कभी मत हसो. एक समय ऐसा आएगा कि तुम्हे उनके नीचे रहकर काम करना पड़ेगा. विश्वास किसी पर इतना करो कि कोई तुम्हें फ़साते समय खुद को ही दोषी मान ले.

10. तुम्हारे माता पिता इतने ऊबाऊ नही थे जितना तुम्हे अब लग रहा है. तुम्हारा पालन करने में उन्होंने कई ज्यादा कष्ट उठाया है जिससे उनके स्वभाव में परिवर्तन हो गया है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *