आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता रणदीप हुड्डा (Randeep Hooda) के बारे में. एक साधारण परिवार में जन्में रणदीप हुड्डा ने ठेठ और दमदार हरियाणवी अंदाज से बॉलीवुड में अपने एक अलग मुकाम हासिल किया है. रणदीप हुड्डा ने कई हिट फिल्मों में काम किया है. उन्होंने फिल्मों में हीरो, विलेन सहित अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं. रणदीप हुड्डा के अभिनय की फिल्म क्रिटिक्स भी तारीफ़ करते है.
अभिनय करने के अलावा रणदीप हुड्डा एक समाजसेवी और ब्लॉगर भी हैं. रणदीप हुड्डा अक्सर सामाजिक मुद्दों पर भी अपनी राय रखते है. तो चलिए आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे कि रणदीप हुड्डा की जीवनी के बारे में :-
रणदीप हुड्डा का जीवन परिचय (Randeep Hooda Biography)
रणदीप हुड्डा का जन्म हरियाणा के रोहतक में 20 अगस्त 1976 को हुआ था. रणदीप हुड्डा के पिता का नाम रणबीर हुड्डा है. रणदीप हुड्डा की माता का नाम आशा हुड्डा है. रणदीप हुड्डा की बहन का नाम अंजली हुड्डा सांगवान है जबकि रणदीप हुड्डा के भाई का नाम संदीप हुड्डा है.
रणदीप हुड्डा की शिक्षा (Randeep Hooda Education)
रणदीप हुड्डा ने अपनी स्कूली शिक्षा सोनीपत के मोतीलाल नेहरू स्कूल ऑफ स्पोटर्स से पूरी की है. पढ़ाई के साथ रणदीप हुड्डा को घुड़सवारी और तैराकी का भी शौक था. साथ ही रणदीप हुड्डा की थियेटर और एक्टिंग की तरफ काफी रूचि थी.
रणदीप हुड्डा ने नई दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल से भी शिक्षा हासिल की है. स्कूली शिक्षा हासिल करने के बाद रणदीप हुड्डा ऑस्ट्रेलिया चले गए. रणदीप हुड्डा ने बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई पूरी की और ह्यूमन रिर्सोस मैनेजमेंट में स्नाकोत्तर की डिग्री प्राप्त की.
Disha Patani Biography – मॉडलिंग से शुरू किया करियर, बनना चाहती थी एयर फोर्स पायलट
रणदीप हुड्डा का करियर (Randeep Hooda Career)
साल 2000 में रणदीप हुड्डा ऑस्ट्रेलिया से वापस भारत आ गए और एक एयरलाइन के मार्केटिंग डिपार्टमेंट में काम करने लगे. हालांकि रणदीप हुड्डा अभिनय के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहत थे. इसलिए वह एक थिएटर ग्रुप से जुड़ गए. इस तरह रणदीप हुड्डा एक्टिंग के साथ-साथ मॉडलिंग भी करने लगे.
एक प्ले के दौरान हिन्दी फ़िल्मों की एक निर्देशक मीरा नायर ने रणदीप हुड्डा को देखा और उनकी एक्टिंग से काफी प्रभावित हुई. इसके बाद मीरा नायर ने रणदीप हुड्डा को अपनी अगली फिल्म के लिए ऑडिशन देने के लिए बुलाया. इसके बाद रणदीप हुड्डा ने मीरा नायर की फिल्म के लिए ऑडिशन दिया और उन्हें उनके करियर की पहली फिल्म मिली.
इस तरह साल 2001 में रणदीप हुड्डा की पहली फिल्म Monsoon Wedding रिलीज हुई. यह फिल्म सफल रही, लेकिन अपनी अगली फिल्म के लिए रणदीप हुड्डा को चार साल का इन्तजार करना पड़ा. साल 2005 में रणदीप हुड्डा को रामगोपाल वर्मा की फिल्म D में मुख्य किरदार निभाने का मौका मिला. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा के अभिनय को काफी सराहा गया. इसके बाद रणदीप हुड्डा ने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा और एक से बढ़कर एक सुपर हिट फिल्मों में काम किया.
साल 2010 में आई फिल्म Once Upon A Time In Mumbai से रणदीप हुड्डा को खूब लोकप्रियता मिली. इस फिल्म में रणदीप हुड्डा ने एक पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था. इसके बाद रणदीप हुड्डा ने Saheb Biwi Aur Gangster, Murder 3, Highway, Kick, Sultan, Baaghi 2 और radhe सहित कई हिट फिल्मों में काम किया है.
TVF Aspirants – कौन हैं Aspirants के अभिलाष-SK Sir, जानिए पूरी स्टार कास्ट के बारे में
रणदीप हुड्डा की गर्लफ्रेंड (Randeep Hooda Girlfriend)
रणदीप हुड्डा का नाम अब तक कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा जा चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप हुड्डा किसी समय मिस यूनिवर्स रही और अभिनेत्री सुष्मिता सेन के साथ रिलेशनशिप में थे. रणदीप ने खुद एक इंटरव्यू में दौरान बताया था, “मैं मिस यूनिवर्स (सुष्मिता) के साथ रिलेशनशिप में रहा हूं.” दोनों के रिलेशन साल 2005 में शुरू हुआ जो साल 2008 तक जारी रहा.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सुष्मिता सेना के बाद रणदीप हुड्डा ने एक्ट्रेस नीतू चंद्रा को डेट किया है. हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके अलावा रणदीप हुड्डा का नाम अदिति राव हैदरी, चित्रांगदा सिंह और लीजा हेडन से भी जोड़ा जा चुका है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप हुड्डा इन दिनों एक्ट्रेस लिन लेशराम को डेट कर रहे है. रणदीप और लिन 2016 से रिलेशनशिप में हैं. लिन लेशराम प्रियंका चोपड़ा स्टारर मैरीकॉम में नजर आ चुकी हैं.
रणदीप हुड्डा की फिल्मों की सूचि (Randeep Hooda Films List)
Monsoon Wedding, D, Darna Zaroori Hai, Risk, Ru Ba Ru, Mere Khwabon Mein Jo Aaye, Karma Aur Holi, Love Khichdi, Once Upon a Time in Mumbaai, Saheb Biwi Aur Gangster, Jannat 2, Cocktail, Jism 2, Heroine, Murder 3, Bombay Talkies, John Day, Highway, Kick, Rang Rasiya, Ungli, Beeba Boys, Main Aur Charles, Laal Rang, Sarbjit, Do Lafzon Ki Kahani, Sultan, Baaghi 2, Love Aaj Kal, Extraction, Radhe.
Sunny Leone Biography : सनी लियॉन ने देखे हैं करियर में कई उतार-चढ़ाव, पढ़िए आप भी
रणदीप हुड्डा को मिले अवार्ड्स (Randeep Hooda Awards)
- Lions Gold Awards in Favourite Actor in a Supporting Role Category for film Once Upon a Time in Mumbaai
- Stardust Awards in best actor Category for film Highway
- Stardust Awards in Stardust Award for Best Actor in a Negative Role Category for film Main Aur Charles
रणदीप हुड्डा की सम्पत्ति (Randeep Hooda net worth)
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणदीप हुड्डा की सम्पत्ति लगभग 75 करोड़ रुपए के आसपास है. रणदीप हुड्डा एक फिल्म का 3 से 4 करोड़ रुपए चार्ज करते है.
Munmun Dutta Biography : बबिताजी बन सब के दिलों में रहती हैं मुनमुन दत्ता
