प्रियंका गाँधी भारतीय राजनीति का जाना-पहचाना नाम है। उनके पिता और दादी देश के प्रधानमंत्री रहे हैं। राजनीतिक परिवार से होने के कारण प्रियंका गाँधी का बचपन से ही राजनीति से जुड़ाव रहा है, लेकिन उन्होंने सक्रिय राजनीति में कुछ साल पहले ही कदम रखा है। प्रियंका गाँधी कांग्रेस पार्टी की महासचिव है। पार्टी ने उन्हें 2022 में उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी है। प्रियंका गाँधी भी अपनी पार्टी को उत्तरप्रदेश में खड़ा करने के लिए काफी संघर्ष कर रही है। हालाँकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि प्रियंका गाँधी ने भले ही सक्रिय राजनीति में देर से कदम रखा हो, लेकिन उन्होंने अपना पहला भाषण महज 16 साल की उम्र में दिया था। तो चलिए आज हम इस लेख में प्रियंका गांधी का जीवन परिचय (priyanka gandhi biography) के बारे में जानते हैं।
प्रियंका गांधी का परिवार (Priyanka Gandhi’s family)
प्रियंका गांधी का पूरा नाम प्रियंका गांधी वाड्रा है। प्रियंका गांधी के पिता का नाम स्वर्गीय राजीव गांधी है। प्रियंका गांधी की माता का नाम सोनिया गाँधी है। प्रियंका गांधी के दादा का नाम स्वर्गीय फिरोज गांधी है। प्रियंका गाँधी की दादी का नाम स्वर्गीय इंदिरा गाँधी है। प्रियंका गाँधी के भाई का नाम राहुल गांधी है। प्रियंका गाँधी के चाचा का नाम स्वर्गीय संजय गांधी है। प्रियंका गाँधी की चाची का नाम मेनिका गांधी है। प्रियंका गाँधी के पति का नाम (Priyanka Gandhi’s husband’s name) रोबर्ट वाड्रा है। प्रियंका गाँधी के बेटे का नाम (Priyanka Gandhi’s son’s name) रेहान वाड्रा है। प्रियंका गाँधी की बेटी का नाम (Priyanka Gandhi’s daughter’s name) मिराया वाड्रा है।
प्रियंका गांधी की शिक्षा (Priyanka Gandhi’s education)
प्रियंका गांधी वाड्रा का जन्म 12 जनवरी 1972 को नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपने स्कूली शिक्षा दिल्ली के मॉडर्न स्कूल एवं कान्वेंट ऑफ जीसस एवं मैरी से पूरी की है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के जीसस एवं मैरी कॉलेज से साइकोलॉजी में ग्रेजुएशन पूरा किया है। इसके अलावा प्रियंका गांधी ने बुद्धिस्ट स्टडीज में अपना एमए पूरा किया है।
प्रियंका गांधी का करियर (Priyanka Gandhi’s career)
राजनीतिक परिवार से होने के कारण प्रियंका गाँधी का बचपन से ही राजनीति से जुड़ाव रहा है। उन्होंने भले ही साल 2019 में सक्रिय राजनीति में कदम रखा हो, लेकिन बचपन से ही वह राजनीतिक गतिविधियों से जुड़ी रही है। उन्होंने 16 साल की उम्र में अपना पहला सार्वजानिक भाषण दिया था। प्रियंका छोटी उम्र से ही अपनी माता और भाई के साथ लोकसभा क्षेत्रों रायबरेली और अमेठी का दौरा करती आ रही है। साल 2004 में प्रियंका चुनाव में अपनी माँ के अभियान की प्रबंधक थीं। इसके अलावा प्रियंका ने अपने भाई राहुल गाँधी के चुनाव अभियान में भी उनकी मदद की थी। साल 2007 के उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रियंका गाँधी ने अमेठी और रायबरेली क्षेत्र की दस सीटों पर पार्टी के लिए काम किया। साल 2009 के लोकसभा चुनाव में प्रियंका ने अमेठी और रायबरेली में कई रैलियां की। इसके अलावा 2014 के लोकसभा चुनाव में भी प्रियंका ने इन्हीं दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में फिर से काफी मेहनत की थी, लेकिन इस बार अमेठी पर वह अपने भाई राहुल गाँधी को जीत नहीं दिला सकीं। 23 जनवरी 2019 को प्रियंका गाँधी ने पहली बार सक्रिय राजनीति में कदम रखा। कांग्रेस ने प्रियंका गाँधी को उत्तरप्रदेश की कमान सौंपी है। उत्तरप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन लोकसभा और विधानसभा चुनाव में अच्छा नहीं रहा है, ऐसे में प्रियंका के सामने राजनीतिक तौर पर देश के सबसे बड़े प्रदेश में पार्टी को फिर से खड़ी करने की चुनौती है।
प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा (priyanka gandhi and robert vadra)
प्रियंका गांधी ने 18 फरवरी 1997 को अपने प्रेमी रॉबर्ट वाड्रा के साथ शादी की थी। बहुत कम लोगों को पता होगा कि प्रियंका गांधी जब पहली बार रॉबर्ट वाड्रा से मिली थी, तब उनकी उम्र महज 13 साल थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई। रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका एक ही स्कूल में पढ़ते थे। रॉबर्ट वाड्रा का परिवार पीतल और आर्टिफिशल ज्वैलरी का बिजनेस करता था। रॉबर्ट अक्सर प्रियंका को ज्वैलरी तोहफे में दिया करते थे। प्रियंका और रॉबर्ट ने जब शादी के फैसला लिया तो रॉबर्टके पिता पहले इस शादी के लिए राजी नहीं थे, लेकिन बाद में उन्होंने अपनी सहमती दे दी। 18 फरवरी 1997 को दोनों ने सोनिया गांधी के आवास दस जनपथ पर शादी की। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे भी हैं-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा। पूरा परिवार गुड़गांव में साथ रहता है।
