‘बाहुबली’ फेम और सुपरस्टार प्रभास ने अपनी आने वाली फिल्म ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर रिलीज किया है. ‘आदिपुरुष’ का पोस्टर रिलीज होते ही यह सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. प्रभास के फैन्स उनका नया अवतार देखने के लिए उत्साहित है. प्रभास साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपर स्टार है. फिल्म ‘बाहुबली’ के कारण उन्हें भारत में पहचान मिली. इस मौके पर जानते हैं प्रभास के अब तक के सफ़र के बारे में :-
- प्रभास का जन्म और परिवार :- प्रभास राजु उप्पलपाटि का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को तमिलनाडु के मद्रास में हुआ था. उनके पिता का नाम उप्पालापाटि सूर्यनारायण राजू और माता का नाम शिवा कुमारी है. उनके पिता भी एक फिल्म निर्माता थे. उनके एक बड़े भाई प्रमोद उप्पालापाटि और बहन प्रगती है। उनके चाचा, तेलुगु अभिनेता कृष्णम राजू उप्पालापाटि हैं।
- प्रभास की शिक्षा :- प्रभास ने अपनी पढाई DNR स्कूल से पूरी की है. इसके बाद श्री चैतन्या कॉलेज से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूरा किया. फिर हैदराबाद से B Tech की डिग्री ली. प्रभास का बचपन से ही खेल-कूद और पढ़ाई में इंटरेस्ट रहा है.
- प्रभास का करियर :- प्रभास का पूरा परिवार सिनेमा से जुड़ा हुआ था. वह अपने पिता और अंकल के कहने पर फिल्म इंडस्ट्री में आए. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2002 में ‘ईश्वर’ नाम की फिल्म से की. हालांकि यह फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही. इसके बाद प्रभास ने और मेहनत की. साल 2004 में उनकी एक और फिल्म ‘राघवेन्द्र’ आई. प्रभास की यह फिल्म भी कुछ ख़ास नहीं कर पाई. हालांकि इसके बाद भी प्रभास ने हिम्मत नहीं हारी. उनकी साल 2004 में ही आई दूसरी मूवी ‘वर्षम’ सुपरहिट रही. इस फिल्म के कारण प्रभास के पास कई मूवी के ऑफर आने लगे.
- बाहुबली से मिली सफलता :- 2005 में प्रभास की फिल्म चक्रम और छत्रपति आई. एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने भी अच्छा प्रदर्शन किया. इसके बाद प्रभास ने छतरपैथी (2005), चक्रम (2005), बिल्ला (200 9), डार्लिंग (2010), मिस्टर परफेक्ट (2011), और मिर्ची (2013) जैसी सुपर हिट मूवी में काम किया है. मिर्ची के लिए प्रभास को राज्य पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का नंदी पुरस्कार भी दिया गया. 2014 में आई फिल्म ‘बाहुबली’ ने प्रभास को साउथ फिल्म इंडस्ट्री से निकालकर पूरी दुनिया में प्रसिद्ध कर दिया. इस फिल्म में प्रभास महेन्द्र बाहुबली और अमरेन्द्र बाहुबली के रूप में दिखाई दिए। ‘बाहुबली’ की सफलता के बाद ‘बाहुबली 2’ ने भी रिकॉर्ड कमाई की.
- प्रभास से जुड़ी रोचक जानकारी :-
- प्रभास फिल्म अभिनेता नहीं बल्कि एक व्यवसायी बनना चाहते थे.
- अपने चाचा और तेलुगूफिल्मों के प्रसिद्द अभिनेता कृष्णम राजू उप्पालापाटि के कहने पर प्रभास बॉलीवुड में आए.
- प्रभास ने फिल्म ‘एक्शन जैक्सन’ (2014) से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था.
- फिल्म ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ बनाने में पांच साल लगे. इन पांच सालों में प्रभास ने दूसरी कोई फिल्म नहीं की और ना ही शादी की.
