February 20, 2021

Sambit Patra Biography – पेशे से सर्जन हैं डॉ. संबित पात्रा, आइए जानते हैं इनके बारे में

हेलो दोस्तों ! आज हम बात कर रहे हैं एक भारतीय राजनेता एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. संबित पात्रा के बारे में. संबित पात्रा को हम एक राजनेता के तौर पर जानते हैं लेकिन साथ ही बता दें कि वे पेशे से एक शल्यचिकित्सक भी हैं. इसके साथ ही संबित के बारे में कई और भी ऐसी बातें हैं जिनसे हम अनजान हैं. तो चलिए जानते हैं संबित के बारे में विस्तार से :

संबित पात्रा की लाइफ और पढाई :

बता दें कि संबित पात्रा पेशे से एक सर्जन हैं. संबित ने साल 2002 के दौरान एससीबी मेडिकल कोलेज कटक, उत्कल विश्वविद्यालय से जनरल सर्जरी में मास्टर ऑफ सर्जरी का कोर्स किया है. इसके साथ ही संबित साल 2003 के दौरान संघ लोक सेवा आयोग संयुक्त चिकित्सा सेवा में योग्यता हासिल कर चुके हैं. जिसके बाद उन्होंने चिकित्सा अधिकारी के रूप में हिंदू राव अस्पताल में कार्यभार ग्रहण किया था. बता दें कि संबित ने साल 1997 के दौरान वीएसएस मेडिकल कॉलेज बुर्ला संबलपुर विश्वविद्यालय से MBBS किया है.

संबित पात्रा का पद, पेशा :

संबित पात्रा साल 2010 में भारतीय जनता पार्टी यानि भाजपा से जुड़े थे, तब से लेकर अब तक वे पार्टी के प्रवक्ता के रूप में काम कर रहे हैं. संबित पात्रा को हम अक्सर ही पार्टी की तरह से बयानबाजी करते हुए देखते ही हैं. संबित को उनके प्रभावी व्यक्तित्व और स्पष्ट विचारों के चलते हमेशा से ही सराहना मिलती रही है.

साल 2014 में संबित पात्रा को लोकसभा चुनावों के दौरान दिल्ली से बीजेपी पार्टी के चेहरे के रूप में आगे आते हुए देखा गया था. इस दौरान संबित पात्रा को दिल्ली में एक उभरते चेहरे के रूप में देखा गया. इसके साथ ही संबित को राष्ट्रीय मिडिया द्वारा आयोजित वाद-विवाद में जनता का विचार अपनी पार्टी के पक्ष में रखने के चलते ऊपर आते हुए देखा गया था.

संबित पात्रा का सामाजिक जीवन :

संबित के बारे में बता दें कि वे एक उत्साही सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में हमेशा से ही आगे आए हैं. इसके अलावा डॉ. संबित पात्रा स्वराज नामक गैर सरकारी संगठन के संस्थापक भी हैं. यह संगठन समूचे देश यानि भारत के ही कई डॉक्टर्स और पुलिसकर्मीयों का ग्रुप है. यह ग्रुप दलितों के उत्थापन के लिए कार्य करता है. इस संस्था के द्वारा ही दिल्ली सरकार को जाति प्रमाण-पत्र में चमार, हरिजन जैसे शब्दों को हटाने के लिए मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया था.

इसके साथ ही साल 2006 में संबित ने ‘स्वराज’ नामक एनजीओ को शुरू किया था. इस एनजीओ का काम दलितों, वंचितों को स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा देना है. इस एनजीओ के अंतर्गत कई डॉक्टर्स और पुलिस वाले जुड़े हुए हैं.

संबित से जुडी कुछ और खास जानकारियां :

संबित पात्रा ने मेडिकल ऑफिसर के रूप में दिल्ली में अपनी सेवाएं दी हैं.

लगातार टीवी डिबेट्स ने बने रहने के चलते संबित को नेशनल लेवल पर भी जाना जाने लगा था. जिसके चलते उन्हें पार्टी ने राष्‍ट्रीय प्रवक्ता बना दिया.

संबित पात्रा के बारे में आपको यह जानकारी कैसी लगी ? हमें कमेंट के माध्यम से जरुर बताएं.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *