साउथ और हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी फिल्म अभिनेत्री पायल घोष इन दिनों सोशल मीडिया से लेकर न्यूज़ चैनल्स तक में चर्चा का विषय बनी हुई है। इसका कारण यह है कि उन्होंने बॉलीवुड के डायरेक्टर अनुराग कश्यप पर यौन शोषण के आरोप लगाए हैं। पायल घोष के आरोपों को लेकर सोशल मीडिया दो भागों में बंट गया है। कई लोग पायल घोष के समर्थन में आकर #ArrestAnuragKashyap की मुहीम चला रहे हैं जबकि कई लोगों ने पायल घोष के आरोपों को झूठा करार दिया है। हालांकि सच क्या है यह तो आने वाले समय में ही पता चलेगा लेकिन आज हम पायल घोष कौन है?
- पायल घोष का जन्म कब और कहाँ होगा? – अभिनेत्री पायल घोष का जन्म 13 नवंबर 1989 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता में हुआ था। पायल घोष ने अपनी स्कूली शिक्षा सेंट पॉल मिशन स्कूल से पूरी की है। उन्होंने पायल घोष के ही स्कॉटिश चर्च कॉलेज से राजनीतिक विज्ञान ओनर्स में स्नातक किया है।
- पायल घोष का संघर्ष – अभिनय की दुनिया में नाम कमाने के लिए पायल घोष काफी संघर्ष किया है। उनके माता-पिता नहीं चाहते थे कि पायल घोष अभिनय की दुनिया में कदम रखे। हालाँकि पायल घोष अभिनेत्री बनना चाहती थी, इसलिए वह अपनी कॉलेज की छुट्टियोंके दौरान कोलकाता से मुंबई आ गई। मुंबई आने के बाद उन्होंने मुंबई की नामित किशोर एक्टिंग अकेडमी को जॉइन किया। इस दौरान उनकी मुलाकात चंद्रा शेखर येलेती से हुई। चंद्रा शेखर येलेती ने बाद में पायल घोष को तेलुगू फिल्म Prayanam में काम दिया था।
- पायल घोष का करियर? – पायल घोष ने अपने अभिनय की शुरुआत सिर्फ 17 साल की उम्र में बीबीसी की टेलीफिल्म Sharpe’s Peril से की थी। इस फिल्म में पायल घोष ने एक क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी की बेटी की भूमिका निभाई थी। पायल घोष को असली पहचान तेलुगू फिल्म Prayanam से मिली। इस फिल्म में उनके साथ मंछु मनोज ने काम किया था। इसके अलावा Oosaravelli और Mr Rascal जैसी तेलुगू फिल्मों और Varshadhaare जैसी कन्नड़ फिल्मों में भी पायल घोष ने काम किया है।
- पायल घोष की बॉलीवुड में एंट्री – पायल घोष ने ऋषि कपूर की फिल्म पटेल की पंजाबी शादी से बॉलीवुड में एंट्री की थी। यह फिल्म साल 2017 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ परेश रावल, ऋषि कपूर और प्रेम चोपड़ा जैसे सितारों ने काम किया है। फिल्मों के अलावा पायल घोष ने टीवी सीरियल साथ निभाना साथिया में भी काम किया है। पायल घोष इन दिनों मुंबई में रह रही है।
Tag :- payal ghosh movies, payal ghosh age, payal ghosh movies and tv shows, payal ghosh biography, payal ghosh prayanam, payal ghosh biography in hindi, anurag kashyap and payal ghosh
