Pawandeep Rajan Biography
August 15, 2021

Pawandeep Rajan Biography – जानिए Indian Idol 12 के विनर पवनदीप कौन है?, जीत चुके हैं ‘यंगेस्ट तबला प्लेयर’ का ख़िताब

Pawandeep Rajan Biography – दोस्तों आज के आर्टिकल में हम मशहूर सिंगर और इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के बारे में बात करेंगे. लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन में अपनी आवाज से सभी को मदहोश कर देने वाले पवनदीप राजन मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले है. एंड टीवी के शो ‘द वॉयस इंडिया’ के विजेता पवनदीप राजन के देश में लाखों चाहने वाले है. ‘इंडियन आइडल’ में उनकी गायकी के साथ इंडियन आइडल की दूसरी सिंगर अरुणिता कांजीलाल के साथ उनकी दोस्ती को भी लोगों ने खूब पसंद किया.

दोस्तों आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि पवनदीप राजन कौन है? (Who is Pawandeep Rajan), पवनदीप राजन कहाँ के रहने वाले है? (Where is Pawandeep Rajan from?), साथ ही जानेंगे पवनदीप राजन के परिवार (Pawandeep Rajan family) और उनके अब तक के सफ़र के बारे में. तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं पवनदीप राजन का जीवन परिचय.

कॉमेडियन और एक्ट्रेस होने के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं सुगंधा मिश्रा

पवनदीप राजन जीवनी (Pawandeep Rajan Biography)

पवनदीप राजन का जन्म 27 जुलाई 1996 को उत्तराखंड के चंपावत में हुआ था. पवनदीप राजन के पिता का नाम सुरेश राजन है. पवनदीप राजन के पिता एक कुमाउनी गायक हैं. पवनदीप राजन को संगीत की शुरूआती शिक्षा अपने घर से ही मिली है. जब पवनदीप डेढ़ साल के थे, तभी उनके पिता ने उन्हें तबला भेंट किया था.

पवनदीप राजन शिक्षा (Pawandeep Rajan Education)

पवनदीप राजन ने अपनी स्कूली शिक्षा चंपावत के सीनियर सेकंडरी स्कूल से पूरी की है. इसके बाद पवनदीप राजन ने कुमाऊ विश्वविध्यालय नैनीताल से स्नातक की शिक्षा हासिल की है.

संगीत की शिक्षा

जैसा कि हमने आपको बताया कि पवनदीप राजन को बचपन से ही संगीत का शौक था, इसलिए उनके पिता ने डेढ़ साल की उम्र से ही उसे संगीत सीखना शुरू कर दिया था. पवनदीप राजन बहुत छोटी उम्र में ही तबला बजाने में माहिर हो चुके थे. कम ही लोग जानते है कि कम उम्र में ही पवनदीप राजन ने दूरदर्शन और जीटीवी पर तबला बजाने की अपनी प्रतिभा दिखा चुके है.

पिता की मोत के बाद बचपन मे मां के साथ स्टेज पर गाने वाला प्लेबैक सिंगर बन गया इंडिया का स्टार

साल 2000 में कुमाऊ महोत्सव ने पवनदीप ने उत्तराखंड के राज्यपाल के सामने तबला बजाया. राज्यपाल भी पवनदीप की प्रतिभा से इतने प्रसन्न हुए कि उन्हें 11 हजार रुपए का इनाम भी दिया. इसके अलावा पवनदीप महज ढाई साल की उम्र में “यंगेस्ट तबला प्लेयर” का खिताब भी जीत चुके है.

पवनदीप राजन करियर (Pawandeep Rajan Career)

तबला बजाने के अलावा पवनदीप राजन को गाने का भी बहुत शौक था. पवनदीप की प्रतिभा को देख राजेंद्र चौहान ने उन्हें अपनी एल्बम में गाने का मौका दिया. पवनदीप ला एल्बम मेरी माया बांद उत्तराखंड में काफी लोकप्रिय भी हुआ था.

पवनदीप राजन ने साल 2015 में सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वॉयस इंडिया’ में हिस्सा लिया. इस शो में पवनदीप शान की टीम में थे. पवनदीप ने फाइनल में सुनिधि चौहान, मीका और हिमेश रेशमिया की टीम के खिलाड़ियों को हराकर ‘द वॉयस इंडिया’ का ख़िताब अपने नाम किया. इसी के साथ पवनदीप को म्यूजिक लेबल यूनिवर्सल के साथ अपना पहला रिकॉर्ड करने का मौका भी मिला.

इस ‘सिंगर’ की वजह से धड़कता है आज 800 बच्चों का दिल!

इंडियन आइडल सीजन 12 (indian idol season 12)

‘द वॉयस इंडिया’ का ख़िताब जीतने के बाद पवनदीप राजन को मुंबई में काम मिलने लगा और लोग उन्हें जानने लगे. मार्च 2020 में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने खुद का youtube channel भी बनाया, जहां भी लोगों ने उनकी आवाज को खूब पसंद किया. इस बीच पवनदीप राजन ने टीवी के एक ओर लोकप्रिय रियलिटी शो इंडियन आइडल के 12वें सीजन में हिस्सा लिया. पवनदीप ने यहां भी अपनी शानदार आवाज से लाखों लोगों को प्रभावित किया. यहां तक की भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वीरेंदर सहवाग भी पवनदीप की गायकी से खासे प्रभावित हुए थे. उन्होंने सोशल मीडिया पर पवनदीप का एक वीडियो भी शेयर किया था. पवनदीप ना सिर्फ इंडियन आइडल के 12वें सीजन में पहुंचे बल्कि उन्होंने फाइनल में सभी प्रतिभागियों को पछाड़कर इंडियन आइडल का ख़िताब भी अपने नाम किया.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *