Nisith Pramanik Biography – दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे नरेन्द्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल के सबसे युवा मंत्री निशीथ प्रमाणिक के बारे में. पश्चिम बंगाल से सांसद निशीथ प्रमाणिक को नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री बनाया गया है. निशीथ प्रमाणिक ना कोई लंबा राजनीतिक अनुभव है और ना ही कोई बड़ी राष्ट्रीय पहचान है. इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महज 35 साल के निशीथ प्रमाणिक को अपने मंत्रीमंडल में शामिल किया है.
दोस्तों जैसा कि हमने आपको बताया कि निशीथ प्रमाणिक की कोई बड़ी राष्ट्रीय पहचान नहीं है. वह पहली बार लोगों की नजर में तभी आए जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया. ऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल उठते हैं कि निशीथ प्रमाणिक कौन है?, निशीथ प्रमाणिक कहाँ के रहने वाले हैं?, निशीथ प्रमाणिक का जन्म कहाँ हुआ था?, निशीथ प्रमाणिक के परिवार में कौन-कौन है? और उनका अब तक का राजनीतिक सफ़र कैसा रहा? इस आर्टिकल में हम इन्हीं सवालों के जवाब जानेंगे. तो चलिए दोस्तों शुरू करते हैं निशीथ प्रमाणिक का जीवन परिचय.
Ashwini Vaishnav Biography – जानिए अश्विनी वैष्णव कौन है? PM मोदी ने उन्हें क्यों बनाया रेल
निशीथ प्रमाणिक जीवनी (Nisith Pramanik Biography)
निशीथ प्रमाणिक का जन्म 17 जनवरी 1986 को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा में हुआ था. हालांकि निशीथ प्रमाणिक की नागरिकता को लेकर विवाद भी उठ चुका है. दरअसल राज्य सभा सदस्य रिपुण बोरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर दावा किया था कि निशीथ प्रमाणिक का जन्म बांग्लादेश में हुआ है और वह एक बांग्लादेशी नागरिक है. हालाँकि भाजपा ने इन आरोपों को नकार दिया था. भाजपा ने कहा था कि निशीथ प्रमाणिक का जन्म, पालन-पोषण और शिक्षा-दीक्षा भारत में ही हुई है.
निशीथ प्रमाणिक का परिवार (Nisith Pramanik Family)
निशीथ प्रमाणिक के पिता (Nisith Pramanik Father) का नाम बिधु भूषण प्रमाणिक है. निशीथ प्रमाणिक की माता का नाम छंदा प्रमाणिक है. निशीथ प्रमाणिक की पत्नी (Nisith Pramanik Wife) का नाम प्रियंका प्रमाणिक है. निशीथ प्रमाणिक और प्रियंका प्रमाणिक के दो बेटे है.
निशीथ प्रमाणिक की शिक्षा (Nisith Pramanik Education)
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार निशीथ प्रमाणिक ने बालाकुरा जूनियर बेसिक स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा हासिल की है. निशीथ प्रमाणिक ने कंप्यूटर एप्लिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है. हालांकि निशीथ प्रमाणिक की शिक्षा को लेकर भी अक्सर सवाल उठते रहते है.
Ravi Shankar Prasad Biography – कुशल राजनेता होने के साथ ही वकील भी हैं रवि शंकर प्रसाद
निशीथ प्रमाणिक का करियर (Nisith Pramanik Career)
निशीथ प्रमाणिक ने अपने करियर की शुरुआत एक प्राथमिक स्कूल में बच्चों को पढ़ाने से की थी. हालांकि इसके बाद निशीथ प्रमाणिक ने राजनीति में कदम रखा. निशीथ प्रमाणिक ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस से की थी. निशीथ प्रमाणिक किसी समय तृणमूल कांग्रेस के उभरते हुए युवा नेताओं में से एक थे. हालाँकि साल 2018 में हुए पंचायत चुनावों में निशीथ प्रमाणिक ने अपनी ही पार्टी को चुनौती देते हुए तृणमूल कांग्रेस के खिलाफ तकरीबन 300 उम्मीदवार खड़े किए. उसी समय यह लगने लगा था कि निशीथ प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टी में जा सकते हैं.
2019 में भाजपा में शामिल हुए
निशीथ प्रमाणिक ने साल 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का दामन थाम लिया. निशीथ प्रमाणिक भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए. भाजपा ने लोकसभा चुनाव में कूचबिहार सीट से निशीथ प्रमाणिक को टिकट दिया और निशीथ प्रमाणिक ने भी भाजपा को निराश नहीं किया. निशीथ प्रमाणिक चुनाव जीतकर लोकसभा सांसद बने.
विधायक का चुनाव भी जीता
भाजपा ने साल 2021 में पश्चिम बंगाल हुए विधानसभा चुनाव में सांसद होते हुए भी निशीथ प्रमाणिक को दिनहाटा विधानसभा क्षेत्र से मैदान में उतारा. इस विधानसभा चुनाव में भाजपा भले ही पश्चिम बंगाल में जीत हासिल ना कर सकी, लेकिन निशीथ प्रमाणिक ने अपनी सीट से चुनाव जीतकर साबित कर दिया कि भाजपा ने उन पर भरोसा करके गलत नहीं किया. निशीथ प्रमाणिक को जल्द ही उनकी मेहनत का फल भी मिला. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद हुए मोदी सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार में निशीथ प्रमाणिक को जगह दी गई और महज 35 साल की उम्र में उन्हें गृह राज्यमंत्री बनाया गया.
Jyotiraditya Scindia Biography – 400 कमरों वाले शाही महल में रहते है सिंधिया
निशीथ प्रमाणिक का धर्म (Nisith Pramanik Dharma)
निशीथ प्रमाणिक अनुसूचित जनजाति राजवंशी समुदाय से आते हैं. उनकी अपने समुदाय पर अच्छी पकड़ है. कूच बिहार इलाके में सियासी तौर पर राजवंशी समुदाय काफी अहम है. उत्तर बंगाल में भाजपा की जड़े ज़माने में निशीथ प्रमाणिक महत्वपूर्ण योगदान है.
