मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन यानि एम के स्टालिन (Muthuvel Karunanidhi Stalin) राजनीती की गलियों का एक जाना-माना नाम बन चुके हैं. एम के स्टालिन (MK Stalin) एक अभिनेता भी रह चुके हैं और फ़िलहाल एक कुशल राजनीतिज्ञ के रूप में उभर रहे हैं.
एम के स्टालिन तमिलनाडु के मशहूर राजनेता करुणानिधि के तीसरे बेटे और उनकी दूसरी पत्नी श्रीमती दयालु अम्मल के बेटे हैं. एम के के नामकरण के पीछे भी एक तर्क है. दरअसल इनका नाम जोसेफ स्टालिन के नाम पर रखा गया था.
चलिए जानते हैं कि आखिर मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन यानि एम के स्टालिन कौन हैं? (Who is MK Stalin?) स्टालिन के राजनितिक करियर उनके परिवार आदि के बारे में विस्तार से :
एम के स्टालिन का जन्म और शिक्षा (MK Stalin date of birth and Education) :
एम के स्टालिन का जन्म (MK Stalin Birthday) 1 मार्च 1953 को हुआ था. स्टालिन का जन्म मद्रास में हुआ था, जिसे अब चेन्नई के रूप में जाना जाता है. एम के स्टालिन की शुरूआती पढाई यही से हुई थी. स्टालिन की पढ़ाई चेन्नई के मद्रास विश्वविद्यालय के नंदनम आर्ट्स कॉलेज से हुई है. स्टालिन ने इतिहास (History) में अपना ग्रेजुएशन पूरा किया है.
एम के स्टालिन का राजनितिक करियर (Political Career of MK Stalin):
स्टालिन का राजनीतिक करियर महज 14 साल की कम उम्र में ही शुरू हो चूका था. उन्होंने साल 1967 में चुनाव प्रचार का काम करना शुरू किया था. यहीं से चुनावो और राजनीती के साथ उनका जुडाव भी बढ़ने लगा था.
ऐसे ही जुड़े रहते हुए स्टालिन को साल 1973 में द्रविड़ मुनेत्र कझगम (Stalin DMK) की आम समिति में निर्वाचित किया गया.
स्टालिन ने आने वाले समय के साथ ही काम करना शुरू किया लेकिन उन्हें पहचान मिली जब उन्होंने आपातकाल का विरोध खुलकर किया इस विरोध के कारण आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियम (Maintenance of Internal Security Act (MISA)) के अंतर्गत उन्हें जेल भी जाना पड़ा था.
इसके बाद स्टालिन को सुर्ख़ियों में देखा गया जिसके चलते उन्हें साल 1989 के बाद तमिलनाडु विधानसभा (Tamil Nadu Legislative Assembly) के लिए चेन्नई के थाउजेंड लाइट्स निर्वाचन क्षेत्र से चार बार चुना गया.
इतना ही नहीं स्टालिन साल 1996 में इसी जगह से मेयर भी बने. इसके उपरांत उन्हें साल 2001 में फिर से चयनित किया गया. लेकिन इसके बाद ही तत्कालीन मुख्यमंत्री जे. जयललिता ने तमिलनाडु नगर कानून अधिनियम 2002 को अधिनियमित कर दिया था.
{तमिलनाडु नगर कानून अधिनियम 2002 : इसके अंतर्गत यह कानून एक ही शख्स को दो निर्वाचित पद रखने से रोका जाता है.}
इस कानून को स्टालिन के मामले पर लागु किया गया और इसका उद्देश्य स्टालिन को मेयर पद से हटाना ही बताया जाता है. लेकिन यहां भी कुछ हलचल तब देखने को मिली जब मद्रास उच्च न्यायालय (Madras High Court) ने यह कहते हुए इस क़ानून अप्रभावी बताया कि, वैधानिक निकायों को पूर्वव्यापी रूप से लोगों के “मौलिक अधिकारों” को प्रभावित करने वाले कानून बनाने से “रोका” नहीं गया था.
हालांकि इसके साथ ही अदालत ने यह बात भी मानी कि मद्रास सिटी नगर निगम अधिनियम, 1919 के अंतर्गत एक ही शख्स लगातार दो कार्यकालों के लिए मेयर नहीं बन सकता है. इस कारण पहले के मेयर सीधे तौर पर निर्वाचित नहीं हुए.
(MISA) यानि आंतरिक सुरक्षा रखरखाव अधिनियमआतंकवाद और गुंडा अधिनियम के काफी करीब माना जाता है. स्टालिन को इसके अंतर्गत साल 1975 में पहली बार गिरफ्तार किया गया था. इसके बाद उन्हें कई बार अलग -अलग मुद्दों को लेकर गिरफ्तार किया जाने लगा. उन्हें इसके चलते शारीरक दंड भी भोगना पड़ा.
जब यहां पर फ्लाईओवर घोटाले का एक मामला सामने आया था तब इसका आरोप करुणानिधि पर लगाया गया और करूणानिधि के साथ ही स्टालिन, मारान और कई दूसरे लोगों को भी अरेस्ट किया गया.
हालाँकि इसे महज एक राजनीतिक प्रतिशोध समझा गया था. यह इसलिए क्योंकि FIR शुक्रवार को दर्ज की गई थी गिरफ्तारी इसके कुछ घंटों बाद शनिवार की सुबह में हुई. ये गिरफ्तारी साल 2001 में हुई और अदालत में आरोप पत्र साल 2005 में दायर किया गया.
स्टालिन को साल 2009 में चुनाव प्रचार के अंतर्गत काफी सक्रीय देखा गया था. जिसके बाद डीएमके-गठबंधन-संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की जीत में ही उनकी भूमिका काफी अहम रही है.
7 मई 2021 को द्रमुक अध्यक्ष एम के स्टालिन ने तमिलनाडु के सीएम के तौर पर शपथ ली.
स्टालिन के बारे में कुछ खास बातें (About MK Stalin) :
जब साल 1989 और 1996 के दौरान करूणानिधि यहाँ के मुख्यमंत्री थे तब स्टालिन एक विधायक के रूप में काम कर रहे थे. हालाँकि पिता के मुख्यमंत्री होने के बावजूद भी स्टालिन को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था. उन्होंने खुद ही मेहनत की और साल 1996 में चेन्नई के 44वें मेयर बन गए. उन्हें पहले सीधे तौर पर निर्वाचित मेयर के रूप में चुना गया था. जब वे चौथी बार विधायक थे तब उन्हें करुणानिधि मंत्रिमंडल में एक मंत्री बनाया गया.
एम के स्टालिन का फ़िल्मी सफ़र (Film Career of MK Stalin) :
स्टालिन ने राजनीति ने आने से पहले कुछ फिल्मों में भी अभिनय किया. साल 1980 के दशक की बात है जब स्टालिन ने कई तमिल फिल्मों में अभिनय किया था. इसके अलावा स्टालिन ने साल 1990 के दौरान सन टीवी के टेलीविजन धारावाहिकों में भी एक्टिंग की थी.
एम के स्टालिन की कुछ खास जानकारियां :
एम के स्टालिन की जन्म तिथि – 01 Mar 1953
स्टालिन जन्म स्थान : चेन्नई
स्टालिन पार्टी का नाम : DMK (Dravida Munetra Kazhagam)
पत्नी का नाम (MK Stalin Wife) : दुर्गा स्टालिन
MK Stalin website : http://www.mkstalin.in/
