Mandira Bedi Biography – हेलो दोस्तों ! बॉलीवुड में कई एक्ट्रेस हैं जो अपने अभिनय के साथ ही अपनी फिटनेस से भी लोगों का दिल जीतने में आगे हैं. इन एक्ट्रेसेस में एक नाम मंदिरा का भी शामिल है. एक अभिनेत्री होने के साथ ही मंदिरा मॉडल, फैशन डिज़ाइनर और टीवी एंकर का भी काम करते हुए अक्सर देखी ही जाती हैं. अपने हर किरदार के लिए सुर्खियाँ बटोरना उन्हें अच्छे से आता है. आज हम आपको मंदिरा की बायोग्राफी (Mandira Bedi Biography in Hindi) यानि मंदिरा की लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं विस्तार से :
Mandira Bedi’s Date Of Birth (मंदिरा बेदी का जन्म) :
बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदिरा बेदी का जन्म 15 अप्रैल 1972 को हुआ था. कोलकाता में जन्मीं एक्ट्रेस के पिता का नाम वीरेंदर सिंह बेदी और माँ का नाम गीता बेदी है. मंदिरा के एक बिग ब्रदर भी हैं जो एक इन्वेस्टर हैं. इसके अलावा यह भी बता दें कि एक्ट्रेस ने अपनी पढ़ाई कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल, मुंबई से की है.
Karishma Kapoor Biography – कभी अजय देवगन के प्यार में पागल थी करिश्मा
Mandira Bedi’s Career :
मंदिरा बेदी ने बतौर एक्ट्रेस अपने टेलीविज़न करियर की शुरुआत साल 1994 से की थी. मंदिरा को सबसे पहले दूरदर्शन के सीरियल शांति में देखा गया था, इस सीरियल में उनके किरदार का नाम भी शांति ही था. इस रोल से मंदिरा को पॉपुलैरिटी मिलना शुरू हो गई थी. इसके अलावा भी मंदिरा में कई टीवी शोज में अपने एक्टिंग के हुनर को लोगों के सामने रखा है. इस लिस्ट में क्योंकि सास भी कभी बहु थी, जस्सी जैसी कोई नहीं, CID, 24 आदि सीरियल शामिल हैं.
वहीँ मंदिरा के फ़िल्मी करियर के बारे में बात करें तो उन्होंने इसकी शुरुआत मशहूर और सुपरहिट फिल्म DDLJ यानी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे से की थी. यह फिल्म साल 1995 में रिलीज़ हुई थी. इस फिल्म में उनका किरादर काफी अच्छा था जिसे काफी सराहना मिली. इसके बाद मंदिरा बेदी को कई फिल्मों में देखा गया. मंदिरा बेदी की फिल्म्स में कई बड़े नाम जैसे बादल, शादी के लड्डू, ओ तेरी, वोडका डायरीज आदि शामल हैं.
एक्ट्रेस होने के साथ ही वे कई शोज को होस्ट भी करती नजर आ चुकी हैं. उन्हें एक अच्छे एंकर के रूप में भी हम कई बार देख चुके हैं. साथ ही उन्हें हम अक्सर क्रिकेट के मैदान पर होस्टिंग करते हुए देख ही लेते हैं. यही नहीं मंदिरा एक फैशन डिज़ाइनर के रूप में भी काम करती हैं.
Kunal Kamra Biography : कॉमेडी के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके हैं कुणाल कामरा
Mandira Bedi’s personal life :
मंदिरा बेदी शादीशुदा हैं. एक्ट्रेस की शादी 14 फरवरी 1999 को हुई थी. मंदिरा बेदी के पति (Mandira Bedi Husband) का नाम राज कौशल है. शादी के 12 साल बाद मंदिरा ने 19 जून 2011 को मुंबई के लीलावती अस्पताल में एक लड़के को जन्म दिया था. मंदिरा के बेटे का नाम वीर है. वहीँ मंदिरा ने एक बेटी को भी गोद लिया है. जिसका नाम तारा है. 30 जून 2021 को मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है।
