धक्-धक् गर्ल यानि माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस (Bollywood Actress Madhuri Dixit) हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह एक मंझी हुई कलाकार के तौर पर बनाई है. माधुरी दीक्षित उन एक्ट्रेसेस में से हैं जिन्होंने अपने डांस से भी लोगों का दिल जीता है. वे काफी अच्छी डांसर (Madhuri Dixit Dancer) भी हैं और हम उन्हें कई मौकों पर डांस परफॉर्म करते हुए देख ही चुके हैं.
माधुरी के हुस्न और उनकी एक्टिंग की दुनिया कायल है. उन्हें परदे पर अभिनय करता देखने के लिए आज भी लोग बेताब रहते हैं. वे एक्टिंग और डांस दोनों में अपनी स्किल्स दिखा चुकी हैं. माधुरी उन अभिनेत्रियों में से हैं जिन्हें हिंदी फिल्म सिनेमा की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिना जाना है.
एक्ट्रेस को बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग के चलते फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री (Filmfare Best Actress) (4 बार), फिल्मफेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री (Filmfare Best Supporting Actress) (1 बार) और स्पेशल अवार्ड (Special Award) (1 बार) भी मिल चुका है. से नवाजा जा चुका है. इनके अलावा माधुरी को भारत सरकार के चतुर्थ सर्वोच्च नागारिक सम्मान ‘पद्मश्री’ (Padma Shri Madhuri Dixit) से भी सम्मनित किया जा चुका है.
Sai Pallavi Biography : अपनी फिल्मों में बिना मेकअप नजर आती हैं साई पल्लवी
सबके दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री माधुरी का जन्म (Madhuri Dixit date of birth) 15 मई 1965 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. माधुरी के पिता का नाम शंकर दीक्षित और माता का नाम स्नेह लता दीक्षित है. उनके पेरेंट्स हमेशा से उन्हें डॉक्टर बनाना चाहते थे लेकिन माधुरी की किस्मत में कुछ और ही था.
माधुरी बचपन से ही सबकी लाड़ली रही हैं. उनके स्कूल की पढ़ाई डिवाइन चाइल्ड हाई स्कूल से हुई, जबकि इसके बाद एक्ट्रेस ने मुंबई यूनिवर्सिटी से अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. माधुरी पढ़ाई में भी काफी अच्छी थीं और साथ ही काफी टैलेंटेड भी. माधुरी दीक्षित ने डॉ श्रीराम नेने (Madhuri Dixit husband Shriram Nene) के साथ शादी की है. इस कपल के दो बच्चे रियान और एरिन नेने हैं.
माधुरी को एक्टिंग में दिलचस्पी थी. इस दिलचस्पी को ही आगे बढाते हुए उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में साल 1984 में कदम रखा. माधुरी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म ‘अबोध’ थी. हालाँकि इस फिल्म को अधिक सफलता नहीं मिली, और माधुरी के करियर की शुरुआत भी यहाँ से ठीक से नहीं हुई.
Divyanka Tripathi Biography : दिव्यांका त्रिपाठी के जन्म से एक्ट्रेस बनने का सफर
एक्ट्रेस को फिल्म ‘तेजाब’ ने ना केवल सफलता का मुंह दिखाया बल्कि फिल्म में उनकी एक्टिंग को भी सभी ने काफी सराहा और यहाँ से माधुरी की पहचान बनना शुरू हुई. फिल्म ‘तेजाब’ के लिए माधुरी को फिल्मफेयर पुरुस्कार का पहला नामकंन भी मिला था. यह फिल्म माधुरी के लिए सफलता की शुरुआत साबित हुई.
इसके बाद माधुरी ने कभी मुड़कर पीछे नहीं देखा और सफल होती रहीं. फिल्म ‘तेजाब’ का गाना ‘एक, दो, तीन’ आज तक लोगों को काफी पसंद आता है. यह बॉलीवुड की दुनिया का एक आइकोनिक सॉग बन चुका है.
माधुरी ने साल 1990 में आमिर खान के साथ फिल्म ‘दिल’ में काम किया और यह फिल्म सुपरहिट भी रही. फिल्म में एक्ट्रेस को एक अमीर घर की लड़की की भूमिका में देखा गया था. जबकि आमिर ने एक गरीब घर के लड़के का किरदार निभाया था. फिल्म को लोगों का काफी प्यार मिला और माधुरी और आमिर को भी अच्छी पहचान मिली.
माधुरी के फिल्म करियर की सबसे महत्वपूर्ण और बड़ी फिल्म साबित हुई ‘हम आपके हैं कौन’, इस फिल्म को राजश्री प्रोडक्शन के द्वारा बनाया गया था. फिल्म में उनका निशा का किरदार सभी को काफी पसंद आया था. फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी मुख्य किरदार में नजर आए थे. यह फिल्म वर्ल्डवाइड बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म भी बनी थी.
Barkha Singh Biography in Hindi : छोटी करीना के नाम से जानी जाती हैं बरखा सिंह
‘हम आपके हैं कौन’ का नाम ‘गिनीज बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी अपने इस कारनामे के लिए दर्ज है. फिल्म को उस वक्त काफी नाम ही नहीं बल्कि पैसा और लोगों का प्यार भी मिला था. फिल्म में उनके साथ सलमान खान, मोहनीश बहल, रेणुका शहाणे, अनुपम खेर, आलोक नाथ आदि भी दिखाई दिए थे. फिल्म का कमाई का रिकॉर्ड साल सालों तक बरक़रार रहा था. ‘फिल्म ‘ग़दर: एक प्रेम कथा’ के आने पर साल 2002 में फिल्म का कमाई का रिकॉर्ड टूटा. फिल्म में सनी देओल, अमीषा पटेल, अमरीश पूरी आदि मुख्य भूमिका में नजर आए थे.’
यह फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ रिलीज होने के बाद लोगों के दिलों में छा गई और इसके बाद उन्हें कभी पीछे नहीं देखना पड़ा. इस फिल्म से ही माधुरी का नाम भी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे सफल एक्ट्रेसेस में शुमार हो गया था. इसके बाद माधुरी ने बैक टू बैक कई फिल्मों में अभिनय किया जो सुपरहिट रहीं.
अनिल कपूर के साथ माधुरी ने कई फिल्मों में काम किया. आंकड़ों में बात करें तो माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने बॉलीवुड की 20 से भी अधिक फिल्मों में साथ काम किया है और सफलता हासिल की है. इन फिल्मों में ‘राम लखन’, ‘बेटा’, ‘तेजाब’ जैसी फ़िल्में शामिल हैं. माधुरी ने बॉलीवुड की 70 से भी अधिक फिल्मों में अभिनय किया है.
अपनी शादी के बाद से ही एक्ट्रेस ने फ़िल्मी दुनिया से दुरी बनाकर रखी है. वे शादी के बाद से ही विदेश में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही हैं. साल 2006 में माधुरी ने हिंदी फिल्म सिनेमा की तरफ अपना रुख भी किया था और फिल्म ‘आजा नचले’ में कम किया था. लेकिन इस फिल्म को लोगों ने पसंद नहीं किया.
कॉमेडियन और एक्ट्रेस होने के साथ ही शानदार सिंगर भी हैं सुगंधा मिश्रा
फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा और माधुरी की एक्टिंग को भी खास पसंद नहीं किया गया. इसके बाद भी माधुरी ने कुछ फिल्मों जैसे ‘डेढ़ इश्किया’ और ‘गुलाब गैंग’ में काम किया लेकिन दर्शकों का अधिक प्यार उन्हें नहीं मिल पाया. माधुरी और अनिल कपूर की जोड़ी को काफी सालों बाद फिल्म ‘टोटल धमाल’ में देखा गया.
फिल्मों के साथ ही माधुरी दीक्षित ने टीवी शोज में भी अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया है. माधुरी को साल 1985 में राजश्री प्रोडक्शन के शो पेइंग गेस्ट में गेस्ट की भूमिका में देखा गया था. इसके बाद उन्हें सोनी पर आने वाले शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में भी देखा गया था. माधुरी ने जज के रूप में डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए’ में भी काम किया है. वे डांस बेस्ड शो ‘झलक दिखला जा’ के काफी सीजंस में काम कर चुकी हैं.
माधुरी दीक्षित की फेमस फ़िल्में (Madhuri Dixit Famous Films) :
तेज़ाब, त्रिदेव, राम लखन, प्रेम ग्रन्थ, हम आपके हैं कौन, हम तुम्हारे हैं सनम, ये रास्ते हैं प्यार के, दिल तो पागल है, देवदास, अंजाम, बेटा, दिल, लज्जा, लाड़ला, साजन, खलनायक, घरवाली-बाहरवाली, कोयला, मृत्युदंड, दीवाना मुझसा नहीं, सैलाब, वर्दी, देवदास आदि.
माधुरी से जुड़ी कुछ और खास बातें (More about Madhuri Dixit) :
1. माधुरी को इंडिया के साथ ही पाकिस्तान में भी काफी पसंद किया जाता है.
2. माधुरी ने अपनी फिल्म ‘हम आपके हैं कौन’ के लिए करीब 3 करोड़ रुपए फीस ली थी.
3. अमिताभ बच्चन के साथ माधुरी कभी किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं.
4. माधुरी दीक्षित को डायरेक्टर्स एक्ट्रेस के नाम से भी पहचाना जाता है, इसलिए क्योंकि सूरज बड़जात्या ने एक समय कहा था कि डायरेक्टर का करियर जब तक माधुरी के साथ काम ना करे पूरा नहीं होता.
5. एक्ट्रेस को 13 बार फिल्मफेयर पुरूस्कार का नामंकन मिला जिसमें से 4 बार वे विजेता रही हैं.
6. माधुरी दीक्षित ने 8 सालों तक कथक की पूर्ण शिक्षा ली है.
माधुरी दीक्षित और संजय दत्त का अफेयर (Madhuri Dixit and Sanjay Dutt affair) :
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को फिल्म साजन में साथ में काम करते हुए देखा गया था. फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई थी जो कि सुपरहिट भी रही. इस दौरान माधुरी और संजय दत्त काफी करीब आ गए थे. दोनों ने कई फिल्मों जैसे खतरों के खिलाड़ी, इलाका, कानून अपना अपना, थानेदार, खलनायक आदि फिल्मों में काम किया है.
दोनों के अफेयर के चर्चे भी बॉलीवुड के गलियारों में होने लगे थे. लेकिन जब साल 1993 संजू बाबा का नाम बम ब्लास्ट में आया तो एक्ट्रेस ने उनसे दूरी बना ली. हालाँकि दोनों में से कोई भी कभी अपने अफेयर की खबरों को लेकर सामने नहीं आया.
