दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कृष्णा अभिषेक की जीवनी (krishna abhishek biography) के बारे में. कृष्णा अभिषेक एक मशहूर अभिनेता, कॉमेडियन और डांसर है. कृष्णा अभिषेक ने अपने करियर में कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक अवार्ड्स नाईट को होस्ट करते हुए भी नजर आ चुके है.
वैसे कृष्णा अभिषेक को The Kapil Sharma Show Season 2 में दर्शकों को अपनी कॉमेडी से हसाने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक की एक पहचान यह भी है कि वह बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता गोविंदा के भांजे है. हालाँकि कृष्णा अभिषेक ने अपने दम पर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई है. तो दोस्तों चलिए आज के इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कृष्णा अभिषेक कौन है? कृष्णा अभिषेक के परिवार के बारे में और उनका अब तक का सफ़र कैसा रहा है.
कृष्णा अभिषेक का जीवन परिचय (krishna abhishek biography in hindi)
कृष्णा अभिषेक का जन्म 30 मई 1983 को महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था. कृष्णा अभिषेक का असली नाम अभिषेक शर्मा है. कृष्णा अभिषेक के पिता का नाम आत्मप्रकाश शर्मा है. कृष्णा अभिषेक की माता का नाम (krishna abhishek mother name) पदमा शर्मा है. कृष्णा अभिषेक की बहन का नाम (krishna abhishek sister name) आरती सिंह है.
Shreya Ghoshal Biography – बचपन के दोस्त से की शादी, 16 साल की उम्र में ही श्रेया घोषाल को
कृष्णा अभिषेक की शिक्षा (krishna abhishek education)
कृष्णा अभिषेक की शिक्षा के बारे में तो ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन कहा जाता है की उन्होंने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा st. loran’s high school से पूरी की है.
कृष्णा अभिषेक का करियर (krishna abhishek career)
कृष्णा अभिषेक ने करियर की शुरुआत साल 1996 में टीवी सीरियल ‘Just Mohabbat’ से की थी. इसके बाद साल 2002 में कृष्णा अभिषेक ने हिंदी फिल्म ‘Yeh Kaisi Mohabbat Hai’ में काम किया. इसके बाद कृष्णा अभिषेक ने ‘Enge Enadhu Kavithai’ नाम की एक तमिल फिल्म में काम किया. इसके बाद कृष्णा अभिषेक ने लगातार 8 भोजपुरी फिल्मों में काम किया.
साल 2007 में कृष्णा अभिषेक ने एक बार फिर टीवी का रुख किया और ‘Nach Baliye 3’ में हिस्सा लिया. इसके बाद कृष्णा अभिषेक फिल्मों और टीवी सीरियल में काम करते रहे. कृष्णा अभिषेक ने कई फिल्मों और टीवी सीरियल में काम किया है. कृष्णा अभिषेक ने साल 2008 में Comedy Circus में काम किया. इससे कृष्णा अभिषेक को घर-घर में पहचान मिली. कृष्णा अभिषेक ने साल 2012 में अजय देवगन और अभिषेक बच्चन स्टारर फिल्म ‘Bol Bachchan’ में काम और यह फिल्म हिट साबित हुई. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक ने साल 2014 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘Entertainment’ में भी काम किया है. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक टीवी के सबसे लोकप्रिय शो में से एक The Kapil Sharma Show Season 2 में भी नजर आ चुके है. इस शो में कृष्णा अभिषेक के किरदार को लोगों ने खूब पसंद भी किया है.
Neena Gupta Biography – बिना शादी के दिया विवियन रिचर्ड्स की बेटी को जन्म
कृष्णा अभिषेक की लव स्टोरी (krishna abhishek love story)
कृष्णा अभिषेक की पत्नी (krishna abhishek wife) का नाम कश्मीरा शाह है. बता दे कि कश्मीरा शाह उम्र में कृष्णा अभिषेक से 12 साल बड़ी है और वह पहले से शादीशुदा थी. फिल्म और पप्पू पास हो गया के सेट पर कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह की मुलाकात हुई थी. कृष्णा अभिषेक शुरू से ही कश्मीरा के लिए सॉफ्ट कॉर्नर रखते थे. वह हमेशा से कश्मीरा के साथ खड़े रहे. इसके अलावा कृष्णा अभिषेक ने कभी भी कश्मीरा के साथ अपने उम्र के फासले की परवाह नहीं की.
इस तरह कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के बीच प्यार हो गया. जब कश्मीरा शाह का अपने पति से तलाक हो गया तो दोनों ने अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया. इसके बाद दोनों ने नच बलिए में हिस्सा लिया. इस बीच कृष्णा अभिषेक और एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता की अफेयर की ख़बरें आने लगी, जिसके बाद कृष्णा अभिषेक ने इन ख़बरों को विराम देने के लिए डांस शो के सेट पर कश्मीरा को शादी के लिए प्रपोज किया था. साल 2013 में कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह ने गुपचुप शादी कर ली. कृष्णा अभिषेक और कश्मीरा शाह के दो जुड़वाँ बच्चे हैं.
Radhika Apte Biography – जानिए क्या है राधिका आप्टे के पति का नाम, लंदन में हुई थी मुलाकात
कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच विवाद (Dispute between Krishna Abhishek and Govinda)
कृष्णा अभिषेक अक्सर अपने मामा गोविंदा से हुए विवाद के कारण सुर्ख़ियों में रहते है. दोनों के ही परिवार की ओर से अक्सर मीडिया में एक-दूसरे के परिवार को लेकर ऐसे बयान दिए जाते हैं, जिससे इनका विवाद सुर्ख़ियों में आ जाता है. गोविंदा ने कृष्णा अभिषेक पर उनी छवि धूमिल करने का आरोप भी लगाया था. कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच विवाद पहली बार साल 2018 में सामने आया था. जब गोविंदा ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे. इस शो में कृष्णा नजर नहीं आए थे. इस पर कृष्णा ने कहा था कि, ‘मामा गोविंदा से हमारे कुछ मतभेद है और मैं नहीं चाहता था कि इसका असर शो पर पड़े. इसलिए मैंने शो करने से मना कर दिया.
कृष्णा अभिषेक की फिल्मों की सूची (krishna abhishek film list)
Yeh Kaisi Mohabbat Hai, Enge Enadhu Kavithai, Tohar Pyar Chahi, Poojiha Charan Maai Baap Ke, Sathi Sanghatee, Devar Ji, Kahan Jaiba Najaria Churai Ke, Kahe Bansuriya Bajaye, Hamaar Izzat, London Wali Se Neha Lagai Bo, Mumbai Che Pahune, Jahan Jaaeyega Hamen Paaeyega, Aur Pappu Paas Ho Gaya, Sajnwa Anadi Sajania Khiladi, Pyaar Ke Rang Hazaar, Ayi Ayi Yaa Karoon Main Kya, Naag Naagin, De Da Piritiya Udhaar, Seeta, Gawanwa Le Ja Raja Ji, Rang Barse Ganga Kinaar, 8 PM: A Murder Mystery, Hamar Rajau Daroga No. 1, Bol Bachchan, Entertainment, 2 Chehare, Kyaa Kool Hain Hum 3, Teri Bhabhi Hai Pagle, Sharmaji Ki Lag Gai, Time Nahi Hai, Marne Bhi Do Yaaron, O Pushpa I Hate Tears.
Arijit Singh Biography : जब अरिजीत सिंह के गाने बजते हैं तो हर कोई गुनगुनाता है
कृष्णा अभिषेक के टीवी शो की सूची (krishna abhishek tv show list)
Just Mohabbat, Nach Baliye 3, Sautela[7], Kabhi Kabhii Pyaar Kabhi Kabhii Yaar, Comedy Circus, Jalwa Four 2 Ka 1, Krazzy Kiya Re, Comedy Ka Daily Soap, Jhalak Dikhla Jaa 4, Love Lock Up, Nadaniyaan, Boogie Woogie Kids Championship, Gangs of Haseepur, Mad in India, MAX Fully Deewana Contest, Entertainment Ke Liye Kuch Bhi Karega, Badi Door Se Aaye Hain, Comedy Classes, Killerr Karaoke Atka Toh Latkah, Zee Rishtey Awards, SANSUI Colors Stardust Awards, Comedy Nights Bachao, Comedy Nights Live, Colors Golden Petal Awards, OMG! Yeh Mera India, India Banega Manch, The Drama Company, The Kapil Sharma Show, Funhit Mein Jaari.
