June 1, 2021

Karan Mehra Biography – निशा रावल पर पहली ही नजर में फ़िदा हो गए थे करण मेहरा, पत्नी की शिकायत पर हुए गिरफ्तार

दोस्तों आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे टीवी की दुनिया के लोकप्रिय अभिनेता करण मेहरा की जीवनी (Karan Mehra Biography) के बारे में. स्टार प्लस के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक का किरदार निभा कर घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाले करण मेहरा ने कई टीवी सीरियल में काम किया है. करण मेहरा के फैन्स उन्हें प्यार से नैतिक कहकर भी बुलाते हैं.

करण मेहरा टीवी के चर्चित शो ‘बिग बॉस’ में भी नजर आ चुके है. वैसे तो करण मेहरा को उनके अभिनय के लिए जाना जाता है, लेकिन वह अपनी पत्नी के साथ हुए विवाद के लिए भी सुर्ख़ियों में रहे है. यहाँ तक करण मेहरा को पत्नी से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार भी किया जा चुका है.

तो दोस्तों चलिए आज के इस आर्टिकल में हम करण मेहरा के करियर, उनकी निजी जिंदगी, करण मेहरा की शादी (Karan Mehra wedding) और करण मेहरा की पत्नी (Karan Mehra Wife) के बारे में जानेंगे.

Dhanashree Verma Biography : डांसर होने के साथ ही डेंटिस्ट भी हैं धनश्री वर्मा

करण मेहरा का जीवन परिचय (Karan Mehra Biography in Hindi)

टीवी के चर्चित अभिनेता करण मेहरा का जन्म 10 सितम्बर 1982 को पंजाब के जलंधर शहर में हुआ था. करण मेहरा के पिता का नाम अजय मेहरा है और वह एक कारोबारी है. करण मेहरा के भाई का नाम कुणाल मेहरा है.

करण मेहरा की शिक्षा (Karan Mehra Education)

करण मेहरा ने अपनी स्कूली शिक्षा जलंधर के स्कूल से पूरी की है. इसके बाद करण मेहरा ने दिल्ली के ‘नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ फैशन टेक्नोलॉजी’ से फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है.

Neena Gupta Biography – बिना शादी के दिया विवियन रिचर्ड्स की बेटी को जन्म

करण मेहरा का करियर (Karan Mehra Career)

फैशन डिजाइनिंग का कोर्स करने के बाद करण मेहरा ने कुछ दिनों तक नॉएडा में काम किया. इसके बाद अपने करियर को गति देने के लिए वह सपनों की नगरी मुंबई आ गए. मुंबई में आने के बाद करण मेहरा फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में कुछ करना चाहते थे, लेकिन इस बीच उनकी मुलाकात प्रसिद्ध फ़िल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा और राजकुमार हिरानी से हुई. इन्होने करण को अभिनय के क्षेत्र में करियर बनाने का सुझाव दिया.

करण मेहरा ने उनके सुझाव को गंभीरता से लिया और उनके सहायक के रूप में काम करने लगे. करण मेहरा ने इनके साथ 4 मोशन पिक्चर्स और कुछ बॉलीवुड फिल्मों में काम किया. फिल्मों में छोटे-मोटे रोल करने के बाद करण मेहरा ने टीवी विज्ञापनों में भी काम करना शुरू कर दिया.

करण मेहरा इस तरह मुंबई में कामयाबी के लिए संघर्ष कर ही रहे थे कि साल 2009 में उन्हें स्टार प्लस के टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नैतिक सिंघानिया का किरदार निभाने का मौका मिला. यह टीवी सीरियल खासा सफल रहा और इसमें करण के किरदार को भी लोगों ने खूब पसंद किया. इस तरह करण मेहरा पूरे देश में एक जाना-माना नाम बन गए.

Radhika Apte Biography – जानिए क्या है राधिका आप्टे के पति का नाम, लंदन में हुई थी मुलाकात

करण मेहरा ने साल 2016 तक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम किया. इस दौरान करण ने ‘Nach Baliye 5’ और ‘Nach Baliye Shriman v/s Shrimati’ में भी हिस्सा लिया. साल 2016 में करण मेहरा ने ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोड़ दिया. उनके शो छोड़ने से उनके फैन्स काफी दुखी भी हुए. हालाँकि कहा जाता है कि करण मेहरा ने ख़राब स्वास्थ्य के कारण शो को छोड़ा जबकि कुछ लोगों का मानना है कि उनका अपनी कोस्टार हिना खान से झगड़ा चल रहा था जिसके चलते उन्होंने यह सीरियल छोड़ने का निर्णय लिया.

बरहाल असलियत जो भी हो, लेकिन ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ छोड़ने के बाद करण मेहरा ‘बिग बॉस 10’ में बतौर प्रतिभागी शामिल हुए. करण मेहरा इस शो के एक मजबूत प्रतियोगी थे क्यों कि उनकी फैन फोलोविंग तगड़ी थी. हालांकि करण मेहरा यह शो नहीं जीत पाए. बिग बॉस के बाद करण मेहरा कुछ और टीवी सीरियल में नजर आए.

Tanuj Mahashabde Biography – जानिए कौन है तरह मेहता के अय्यर

करण मेहरा लव स्टोरी (Karan Mehra Love Story)

करण मेहरा की पत्नी का नाम (Karan Mehra Wife Name) निशा रावल है. करण मेहरा और निशा रावल (Karan Mehra and Nisha Rawal) की मुलाकात साल 2008 में फिल्म ‘हंसते हंसते’ के सेट पर हुई थी। उस फिल्म में करण मेहरा बतौर स्टाइलिस्ट काम कर रहे थे। जब करण मेहरा ने पहली बार निशा रावल को देखा तो वह उन पर फ़िदा हो गए. इस तरह दोनों की मुलाकात हुई और प्यार हो गया.

करीब 4 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद करण मेहरा और निशा रावल ने साल 2012 में शादी कर ली. करण मेहरा और निशा रावल ने बतौर कंटेस्टेंट ‘नच बलिये 5’, ‘नच बलिये श्रीमान vs श्रीमति’ और ‘किचन चैंपियन 5’ जैसे रियलिटी शो में हिस्सा लिया. करण मेहरा और निशा रावल का एक बेटा भी हैं, जिसका नाम कविश है.

हालांकि शादी के कुछ सालों के बाद करण मेहरा और निशा रावल के बीच अनबन की ख़बरें भी सामने आने लगी थी. हालाँकि करण मेहरा ने इन ख़बरों को गलत बताया था. लेकिन दोनों के बीच तब दुनिया के सामने आ गया जब निशा रावल ने करण मेहरा पर मारपीट करने का आरोप लगाया. जिसके बाद मुंबई पुलिस ने करण मेहरा को गिरफ्तार कर लिया. वहीं इस विवाद को लेकर करण मेहरा का कहना है कि निशा ने जानबूझकर अपने आप को चोंट पहुंचाई और इसका इल्जाम मेरे ऊपर लगा दिया.

Shweta Tiwari Biography – कभी 500 रु महिना थी सैलरी, दोनों शादियां नहीं चली

करण मेहरा के टीवी सीरियल (Karan Mehra TV Show List)

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai, Nach Baliye 5, Nach Baliye Shriman v/s Shrimati, Bigg Boss 10, Khatmal E Ishq, Kitchen Champion 5, Ek Bhram…Sarvagun Sampanna, Shubharambh.

करण मेहरा की फिल्मों की सूचि (Karan Mehra Films List)

Love Story 2050, Bloody Isshq, Basthi Hai Sasthi.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *