November 16, 2017

सबको पीछे छोड़ बनी पहली सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे

दुनिया में कई ऐसी चीजें हैं जो काफी बड़ी होती है तो कही छोटी होती है ऐसे ही कुछ इंसान भी होते है जो कुछ बड़े होते है तो कुछ बहुत ही छोटे कद वाले होते है. ऐसे ही हमारे देश में सबसे छोटी महिला ज्योति आमगे है. जो कि बिग बॉस सीजन 6 में भी आ चुकी है. हमें इस महिला से बहुत कुछ सीखना चाहिए क्योकि इसे बहुत ही कम लोग होते है जो अपनी कमज़ोरी को अपनी ताकत बना कर अपनी सफलता की कहानी अपने हाथो से लिखते है जिसे साबित कर दिखाया है ज्योति आमगे ने जिसने अपनी कमजोरी को ही अपनी ताकत बना लिया है.

ज्योति आमगे का जन्म :-

ज्योति आमगे का जन्म 16 दिसंबर 1993 को नागपुर में हुआ था. ज्योति के माता-पिता का नाम रंजना और किशन है. ज्योति ने अपनी ग्रेजुएशन की पढाई पूरी कर चुकी हैं। ज्योति आमगे अपने कद को लेकर काफी कॉन्फी डेंशियल रहती हैं और उनके सपने भी काफी बड़े हैं।

ज्योति का कद :-

ज्योति का वजन महज 5.5 किलोग्राम है लेकिन उनका कद 2.8 सेंटीमीटर यानि की 2 फुट 0.6 इंच की हैं।

उनके हिसाब से :-

ज्योति आमगे एक टीन एजर की तरह नागपुर के स्कूल में पढऩे गई तो वहां पर उनके हिसाब से सारे अरेजमेंट किए गए थे. उनकी ड्रेस से लेकर चेयर, डेस्क , सारी चीजें अलग से बनवाई गई थीं. उनके बर्तन और बिस्तीर भी उनके हिसाब से ही बनवाए गए।

आत्मीविश्वास से भरी :-

ज्योति को कभी अपनी लंबाई को लेकर कभी दुखी नहीं हुई हालांकि यह सच है कि वह बचपन में जहां भी जाती थी लोग उन्हेंर काफी ध्याडन से देखने लगते थे। इन सबके बावजूद ज्योति आत्मनविश्वास से भरी रहती थीं।

बीमारी को बनाया ताकत :-

ज्योति आमगे ने अपनी बीमारी को ही अपनी ताकत बना लिया है और उनका कहना है कि मैं बहुत खुश हूं कि आज मुझे दुनिया की सबसे छोटी महिला होने का खिताब मिला हुआ है. उनका नाम अवार्ड गिनीज बुक ऑफ वर्ड रिकार्ड में भी दर्ज करा चुकी है।

एकोंड्रॉप्लासिया बीमारी :-

ज्योति को एकोंड्रॉप्लासिया नामक हड्डियों की बीमारी की वजह से पीड़ित हैं. यह बीमारी उन्होंने  5 साल की थीं तब हो गई थी। कई डाक्ट रों को दिखाने और उपचार के बाद उनकी लंबाई में कोई फर्क नहीं आया।

ब्रिगेट जार्डन हुईं पीछे :-

ज्योति आमगे का कद उनके लिए काफी अच्छी साबित हुई. क्योकि ज्योति 18 वें बर्थडे पर दुनिया की सबसे छोटी महिला होने की घोषित हो चुकी हैं. उन्हों ने अमेरिका की 6.7 सेंटीमीटर की ब्रिगेट जार्डन को पीछे छोड़ चुकी थी।

बॉलीवुड का सपना :-

ज्योति बॉलीवुड की फिल्मों में काम करना चाहती है उन्होंने अमेरिका में बने हॉरर स्टोरी फ्रेक शो के चौथे सीजन में नजर आ चुकी हैं। इस शो में ज्योति आमगे ने काफी अच्छा काम किया था और फेमस भी हुई है. उनका आगे का सपना है कि वह बॉलीवुड में सलमान, शाहरुख और अमिताभ जैसे स्टाार्स के साथ काम करना चाहती है।

रिएलिटी शो में भी :-

ज्योति पर 2009 में एक डॉक्यूमेंट्री बॉडी शॉकः टू फुट टॉल टीन भी बन चुकी हैं। इसके अलावा वह छोटे पर्दे पर एक चर्चित रियलिटी  शो में भी गेस्ट सदस्य के रूप में नजर आ चुकी हैं।

समाजसेवा की भावना :-

साल 2012 में ज्योति ने राज ठाकरे की सेना को भी ज्वाइन  किया था वह समाज सेवा की भावनाओं से हमेशा प्रभावित रही हैं. इतना ही ज्योति ने यह साबित कर दिया कि शारीरिक कमजोरी से जिंदगी नहीं रूकती है।

ये हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड :-

सभी बड़े कार्यक्रमों में ज्योति को एक सेलिब्रेटी की तरह बुलाया जाता हैं. वह विश्व की सबसे छोटे कद की महिला के रूप में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड के अलावा उनका नाम लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज हो चुका है।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *