December 14, 2020

JP Nadda Biography – जानिए कौन है जेपी नड्डा, छात्र नेता से कैसे बने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा यानी जेपी नड्डा का देश के सबसे बड़े नेताओ में से एक हैं। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले जेपी नड्डा मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय संभाल चुके हैं। जेपी नड्डा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत छात्र राजनीति से की थी। जेपी नड्डा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का करीबी भी माना जाता है। जेपी नड्डा को राज्य और केंद्रीय संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे से राज्य से ताल्लुक रखने वाले जेपी नड्डा अपनी काबिलियत के दम पर आज देश की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष है। तो चलिए हम आपको बताते है कि जेपी नड्डा कौन है? (Who is JP Nadda), जेपी नड्डा के सियासी सफ़र और जीवन से जुड़ी अन्य चीजों के बारे में :-

  1. जेपी नड्डा का परिवार (jp nadda family)

जगत प्रकाश नड्डा (jp nadda) का जन्म 2 दिसंबर 1960 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था। जेपी नड्डा के पिता का नाम (jp nadda father name) डॉ नारायण लाल नड्डा और जेपी नड्डा की माता का नाम कृष्णा नड्डा है। जेपी नड्डा के पिता नारायण लाल नड्डा पटना विश्वविद्यालय के कुलपति थे। जेपी नड्डा की पत्नी का नाम (jp nadda wife name) मल्लिका नड्डा है। मल्लिका नड्डा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में बतौर प्रोफेसर कार्य करती हैं। मल्लिका नड्डा के पिता भी राजनीति से जुड़े रहे हैं। उनके पिता जबलपुर से लोकसभा सांसद रहे हैं। जगत प्रकाश नड्डा और मल्लिका नड्डा (jp nadda children name) के दो बच्चे हैं। जेपी नड्डा के बच्चों का नाम हरीश चंद्र नड्डा और गिरीश चंद्र नड्डा है।

  1. जेपी नड्डा की शिक्षा (jp nadda education)

जेपी नड्डा ने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के सेंट जेवियर स्कूल से पूरी की है। इसके बाद जेपी नड्डा ने पटना से ही बीए की पढ़ाई की है। इसके बाद जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी से एलएलबी की डिग्री हासिल की है।

  1. जेपी नड्डा की छात्र राजनीति (jp nadda entry in politics)

jagat prakash nadda ने अपनी राजनीति की शुरुआत छात्र राजनीति से किया है। jp nadda पढ़ाई के दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) में शामिल हो गए। jp nadda ने अपने कॉलेज में छात्र संघ का चुनाव लड़ा और चुनाव जीतकर पटना के abvp के सचिव बने। इसके बाद जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान भी छात्र संघ का चुनाव लड़ा और जीता। अपनी काबिलियत की बदौलत जेपी नड्डा साल 1991 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (abvp) के राष्ट्रीय महासचिव बन गए।

  1. जेपी नड्डा का राजनीतिक जीवन (jp nadda political career)

जेपी नड्डा ने साल 1993 में हिमाचल प्रदेश की बिलासपुर विधानसभा से चुनाव लड़ा और जीते भी। जेपी नड्डा इसके बाद विधानसभा में विपक्ष के नेता भी बने। इसके बाद जेपी नड्डा साल 1998 और साल 2007 में फिर उसी सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। साल 1998 में जेपी नड्डा हिमाचल प्रदेश सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बने। साल 2007 में जेपी नड्डा पर्यावरण और संसदीय मामलों के मंत्री भी रहे हैं।

जेपी नड्डा साल 2010 में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव बने। जेपी नड्डा की काबिलियत को देखते हुए साल 2012 में उन्हें हिमाचल प्रदेश की ओर से राज्यसभा में भेजा गया। इसके बाद जेपी नड्डा साल 2014 में मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने। पांच साल तक मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री बने रहने के बाद साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद जेपी नड्डा को भाजपा का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। 20 जनवरी 2020 को जेपी नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया।

  1. जेपी नड्डा की अन्य उपलब्धियां (jp nadda achivements)

जेपी नड्डा ने भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा बनकर कोस्टा रिका, ग्रीस, तुर्की, ब्रिटेन, कनाडा आदि सहित कई देशों का दौरा किया है। इसके अलावा जेपी नड्डा ने अखिल भारतीय जूनियर स्विमिंग चैम्पियनशिप में बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया है। साथ ही विश्व स्वास्थ्य संगठन की ओर से विश्व तंबाकू नियंत्रण के लिए जेपी नड्डा को विशेष मान्यता पुरस्कार भी दिया गया है।

  1. जेपी नड्डा की संपत्ति (jp nadda net worth)

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2018 में जेपी नड्डा की संपत्ति 3 करोड़ 49 लाख रुपए थी।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *