टीवी की मशहूर अभिनेत्री और मॉडल जैस्मिन भसीन इन दिनों बिग बॉस 14 में नजर आ रही है। जैस्मिन भसीन को जी टीवी के शो टशन-ए-इश्क में उनके शानदार अभिनय के लिए पहचाना जाता है। इसके अलावा जैस्मिन भसीन ने छोटे पर्दे पर कई शो में काम किया है। जैस्मिन भसीन दो बार खतरों के खिलाड़ी का हिस्सा रह चुकी हैं। अब जैस्मिन भसीन ने बिग बॉस 14 में आकर अपने समर्थकों को बड़ा तोहफा दिया है। तो चलिए आज जानते हैं कि जैस्मिन भसीन कौन है और उनका अब तक का सफ़र कैसा रहा है।
- जैस्मिन भसीन का जन्म कहां हुआ (jasmin bhasin birth place)
जैस्मिन भसीन का जन्म 28 जून 1990 को राजस्थान के कोटा में हुआ था। जैस्मिन भसीन के परिवार में उनके माता-पिता के अलावा एक छोटा भाई भी है।
- जैस्मिन भसीन का बॉयफ्रेंड (Jasmine Bhasin’s boyfriend)
जैस्मिन भसीन के बारे में कहा जाता है कि वह और अली गोनी एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन फिर दोनों ने ही कहा कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं।
- जैस्मिन भसीन का करियर (Jasmine Bhasin’s career)
जैस्मिन भसीन ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की। इस दौरान जैस्मिन भसीन ने एक ज्वेलरी का विज्ञापन किया। इस विज्ञापन को देखकर तमिल फिल्म निर्देशक ने जैस्मिन भसीन को तमिल फिल्म ऑफर की। इसके बाद जैस्मिन भसीन ने साल 2011 में तमिल फिल्म ‘वामन’ में काम किया। इस तरह जैस्मिन भसीन ने फ़िल्मी दुनिया में कदम रखा। जैस्मिन भसीन ने कई तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा की फिल्मों में काम किया है।
- जैस्मिन भसीन ने किन टीवी सीरियल्स में काम किया (Jasmine Bhasin’s TV serials)
अलग-अलग भाषाओं में कई फिल्में करने के बाद जैस्मिन भसीन हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम करने लगी। जैस्मिन भसीन ने पांच साल में Tashan-e-Ishq, Dil Se Dil tak, Dil To Happi hai Ji और Naagin 4 जैसे टीवी सीरियल में काम किया है। इनके अलावा जैस्मिन भसीन ‘खतरों के खिलाड़ी 9’ और फिर 2020 में ‘खतरों के खिलाड़ी – मेड इन इंडिया’ में हिस्सा ले चुकी हैं। अब जैस्मिन भसीन बिग बॉस 14 में नजर आ रही है।
- जैस्मिन भसीन के बारे में रोचक बातें (Interesting things about Jasmine Bhasin)
जैस्मिन भसीन का जन्म सिख परिवार में हुआ है।
जैस्मिन भसीन को एडवेंचर स्पोर्ट्स बहुत पसंद है।
जैस्मिन भसीन को कुत्तों से बहुत प्यार है। उनके घर में उनका एक पेट डॉग भी है।
उनके पसंदीदा क्रिकेटर रोहित शर्मा है।
