आज के इस आर्टिकल में हम बात करेंगे indian cricket team के उभरते हुए सितारे Ishan Kishan के बारे में. जी हाँ दोस्तों छोटी सी उम्र में से ही ईशान किशन को भारतीय क्रिकेट टीम का भविष्य माने जाने लगा है. ईशान किशन की कप्तानी में भारतीय टीम अंडर-19 विश्वकप के फाइनल तक पहुंची थी. बिहार की धरती पर जन्मे ईशान किशन ने भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने के लिए काफी संघर्ष किया है. तो चलिए आज हम जानते हैं कि ईशान किशन का जीवन परिचय:-
ईशान किशन का परिवार (Ishaan Kishan’s family)
Ishan Kishan का जन्म 18 जुलाई 1998 को बिहार की राजधानी पटना में हुआ था. ईशान किशन के पिता का नाम प्रणव पाण्डेय है. वह पेशे से एक बिल्डर है. ईशान किशन की माता का नाम माता सुचित्रा सिंह हैं. रियल स्टेट (बिल्डर) के पेशे से जुड़े होने के बावजूद ईशान किशन के परिवार ने उनका क्रिकेट में करियर बनाने के लिए भरपूर साथ दिया. खासकर ईशान किशन के भाई राज किशन ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित किया.
बचपन से था क्रिकेट खेलने का जुनून
अगर ईशान किशन की पारिवारिक पृष्ठभूमि को देखा जाए तो उनका क्रिकेट से दूर-दूर तक कोई नाता नहीं था, लेकिन ईशान को बचपन से ही क्रिकेट खेलने का ख़ासा जुनून था. ईशान के इस टेलेंट को सबसे पहले उनके पिता और भाई ने पहचाना और ईशान को क्लब क्रिकेट खेलने के कहा. अपने परिजनों की सलाह पर ईशान ने क्रिकेट क्लब को ज्वाइन किया और क्रिकेट खेलना शुरू किया. ईशान किशन के कोच रहे संतोष कुमार की भी ईशान के करियर को नई ऊंचाई देने में ख़ास भूमिका है. जब BCCI ने बिहार क्रिकेट एसोसिएशन की मान्यता रद्द कर दी थी तब संतोष कुमार ने ही ईशान को दूसरे राज्य से क्रिकेट खेलने की सलाह दी थी. इसके बाद ईशान के पिता ने उन्हें क्रिकेट खेलने के लिए रांची भेज दिया.
एक विवाद से महान बल्लेबाज मोहम्मद अजहरुद्दीन की साफ़-सुथरी ज़िन्दगी पर लग गया दाग
First class cricket career of Ishan Kishan
रांची पहुंचने के बाद ईशान किशन ने अपने परिवार और कोच को निराश नहीं किया बल्कि अपने शानदार खेल की बदौलत जल्द ही झारखण्ड की रणजी टीम में जगह बना ली. झारखंड की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने रणजी मैच में 273 रनों की पारी खेली जो झारखंड की तरफ से किसी खिलाड़ी द्वारा खेली सर्वश्रेष्ठ पारी थी.
Captain of Under 19 Indian cricket team
ईशान किशन की प्रतिभा को देखते हुए 22 दिसम्बर 2015 को उन्हें 2016 में होने वाले अंडर 19 विश्वकप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया. ईशान किशन के लिए यह बेहतरीन अवसर था क्यों कि इस टीम के कोच थे भारतीय क्रिकेट टीम के बेहतरीन बल्लेबाज रहे राहुल द्रविड़. अंडर 19 विश्वकप में ईशान किशन लगातार 5 मैचों के लिए नाबाद रहे. उनके नेतृत्व में भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल तक का सफ़र तय किया.
सिक्योरिटी गार्ड के बेटे से लेकर चेन्नई सुपरकिंग्स को चैंपियन बनाने वाले रविंद्र जडेजा की जिंदगी की…
ishan kishan in IPL
अंडर 19 वर्ल्ड कप और रणजी ट्राफी में शानदार प्रदर्शन के कारण साल 2017 में आईपीएल में सुरेश रैना के नेतृत्व वाली गुजरात लायंस की टीम ने उन्हें ख़रीदा. गुजरात लायंस की टीम में भी ईशान किशन ओपनिंग बल्लेबाज़ थे. इसके बाद साल 2018 में ईशान किशन का चयन मुंबई इंडियंस की टीम में हो गया. ईशान किशन की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम ने भी ईशान किशन को खरीदने के लिए 6.2 करोड़ की बोली लगाई. मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ईशान किशन ने एक मैच में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ छह छक्के जड़ कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.
जा चुके हैं जेल
बता दे कि ईशान किशन की बचपन से ही पढाई को लेकर खास रूचि नहीं थी. वह अक्सर अपनी किताबों पर क्रिकेट संबंधित चित्र बनाते रहते थे. उन्हें स्कूल से भी निकाल दिया गया था. इसके अलावा साल 2016 में एक दिन ऐसा भी आया जब उन्हें जेल जाना पड़ा. दरअसल लापरवाही से गाड़ी चलाने के चलते ईशान किशन की गाड़ी से एक ऑटो चालक घायल हो गया. इसके बाद ईशान किशन को गिरफ़्तार किया गया था. उनके पिता पर भी इस घटना में हस्तक्षेप करने का आरोप लगा था.
