ipl-2018-live-streaming-hotstar-airtel-app
April 6, 2018

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को दिया बड़ा तोहफा!

एयरटेल ने अपने ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। एयरटेल ने अपने वीडियो स्ट्रीमिंग ऐप एयरटेल टीवी पर अपने ग्राहकों के लिए आगामी वीवो आईपीएल 2018 के सभी लाइव मैचों की अनलिमिटेड फ्री स्ट्रीमिंग की सुविधा हाॅटस्टार के जरिए देगी। इसके लिए कंपनी ने ऐप का नया वर्जन भी पेश किया है।

Airtel ने एक बयान में बताया कि एयरटेल की पॉप्युलर वीडियो स्ट्रीमिंग एप आने वाले IPL 2018 की स्ट्रीमिंग को लाइव दिखाएगा। यह Hotstar की मदद से दिखाया जाएगा।

एयरटेल की नई वर्जन की टीवी एप क्रिकेट प्रेमियों को ध्यान में रखकर डिजाइन की गई है। एयरटेल के CEO (कंटेंट और एप्स) समीर बत्रा ने बताया कि एप में IPL 2018 को जोड़कर हम काफी खुश हैं। Airtel Tv App यूजर्स आईपीएल 2018 की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकेंगे।

इसके अलावा एयरटेल टीवी यूजर्स अपनी पसंदीदा टीम को भी चुन सकेंगे। इसके अलावा यूजर्स को आईपीएल 2018 के आने वाले मैच को भी पता लगा सकेंगे। इसके अलावा कंपनी ने यूजर्स के लिए स्पेशल स्कोरकार्ड नोटिफिकेशन का भी इंतजाम किया है।

नए अपडेट के बाद एयरटेल टीवी यूजर्स अपनी पसंदीदा टीमों का चयन कर उन्हें फॉलो कर सकते हैं, जो मैच खेले जा रहे हैं उनकी खबर जान सकते हैं और आने वाले शिड्यूल की जानकारी भी ले सकते हैं। इसके अलावा यूजर्स को मैच के नोटिफिकेशन भी मिलेंगे।

वहीं जियो की तरह एयरटेल ने भी अपने ऐप में इंटरेक्टिव गेम्स और कन्टेस्ट कराएगा जिसमें भाग लेकर पुरस्कार जीते जा सकते हैं। बता दें कि एयरटेल ऐप का इस्तेमाल सिर्फ एयरटेल के यूजर्स की कर सकेंगे। गौरतलब है कि एयरटेल टीवी ऐप पर सभी कन्टेंट जून 2018 तक एयरटेल के पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों के लिए मुफ्त में उपलब्ध हैं।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *