May 27, 2021

जानिए कौन हैं इंडियन क्रिकेटर इरफ़ान पठान की वाइफ सफा बैग?

इंडियन क्रिकेट टीम में कई ऐसे क्रिकेटर्स हैं जिन्होंने किसी एक्ट्रेस से या किसी मॉडल से शादी की है. इस लिस्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज़ इरफ़ान पठान का नाम भी शामिल है. इरफ़ान पठान ने सफा बैग से निकाह किया है. सफा बैग खुद भी एक मॉडल रह चुकी हैं और अपने फोटोज से काफी सुर्ख़ियों में रही हैं.

तो चलिए आज जानते हैं सफा बैग कौन हैं ? सफा बैग क्या करती हैं ? सफा और इरफ़ान पठान का रिश्ता ? सफा बौग की फैमिली जैसी कई चीजों के बारे में विस्तार से :

कौन हैं सफा बैग ?

सफा बैग सऊदी अरब की एक काफी फेमस मॉडल रह चुकी हैं. सफा, इरफ़ान से निकाह होने से पहले मॉडलिंग की दुनिया में काफी आगे पहुँच चुकी थीं. मॉडलिंग में सफा काफी नाम भी कमा चुकी हैं. यहाँ तक कि जब इरफ़ान और सफा बैग की पहली मुलाकात हुई थी उस दौरान भी सफा बैग मॉडलिंग ही कर रही थीं.

Dilip Joshi Biography – जानिए असल जिंदगी में कैसा रहा है टीवी के जेठालाल का सफ़र

पहली मुलाकात में ही दोनों को एकदूजे की बातें पसंद आई थीं, जिसके बाद उनकी मुलाकात रंग लाना शुरू हुई. अपनी तेंज गेंदबाजी के लिए मशहूर इरफान पठान का दिल सफा बैग ने एक ही मुलाकात में लूट लिया था. इरफ़ान सफा की एक बॉल पर ही बोल्ड हो गए.

सफा बैग ने मॉडलिंग में बनाया बड़ा नाम :

सफा बैग को शुरू से ही कुछ अलग करने का मन था. वैसे तो यह बात हमें सुनने को मिल ही जाती है कि मुस्लिम फैमिली में महिलाओं को लेकर कई तरह की पाबंदियां भी होती हैं. लेकिन इसके उलट सफा के साथ कुछ और ही था. सफा के पिताजी एक बड़े बिजनेसमैन है उनका काफी बड़ा नाम है. सफा के पिता का नाम मिर्जा फारूख बैग है.

उन्होंने कभी भी सफा को अपने करियर को बनाने को लेकर कभी कुछ नहीं किया और उन्हें आगे बढ़ने दिया. जहां पिताजी ने बिज़नस में बड़ा नाम कमाया तो वहीं बेटी ने भी मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा.

सफा एक मॉडल होने के साथ ही एक नेल आर्टिस्ट भी हैं. उन्होंने मॉडलिंग करते हुए एक मैगज़ीन के कवर पर भी कब्ज़ा किया था. उनकी खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं और उन्हें हर मौके पर देखना पसंद करते हैं.

जानिए CBI के नए डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल कौन है

इरफ़ान पठान और सफा बैग का निकाह :

जैसा कि हम आपको बता ही चुके हैं कि इरफ़ान का दिल सफा पर पहली मुलाकात के बाद ही लट्टू हो गया था. जिसके बाद दोनों ने एकदूजे को पसंद किया और इस रिश्ते को एक नाम देने का मन बनाया.

वैसे कहा यह जाता है कि इरफ़ान और सफा की मुलाकात साल 2014 में हुई थी. दोनों का मिलना तो शुरू हो चुका था लेकिन दोनों में से किसी की भी तरफ से इस बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया. इरफ़ान पठान और सफा बैग का निकाह साल 2016 में मक्का में हुआ था.  इस क्यूट कपल का एक बेटा भी है.

सफा को निकाह या शादी के बाद से ही काफी जगहों पर देखा जाता रहा है. लेकिन खास बात यह है कि शादी के बाद से ही सफा बैग को अक्सर ही बुर्के में देखा जाता है. यदि वे बुर्के में नहीं भी नजर आती हैं तो भी वे अपने चेहरे को किसी चीज से कवर करके रखती हैं. वे अक्सर ही सोशल मीडिया पर भी अपने फोटोज शेयर करती है जो लोगों कको काफी पसंद आते हैं.

इरफ़ान पठान के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं. फिर भी हम आपको बता दें कि इरफ़ान पठान भारतीय क्रिकेटर हैं. इरफ़ान को अपने बाएँ हाथ से तेज गेंदबाजी के लिए जाना जाता है. इरफ़ान वैसे एक गेंदबाज ही हैं लेकिन इसके साथ ही उन्हें ऑलराउंडर खिलाडियों में भी गिना जाता रहा है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *