हेलो दोस्तों ! कॉमेडियन भारती सिंह को तो हम सब जानते ही हैं. भारती सिंह ने अपनी हाजिर जवाबी और अपनी कॉमेडी के दम पर अपना काफी नाम बनाया है. इस मामले में भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया भी कम नहीं हैं. आज हम हर्ष के ही बारे में कुछ खास बातें करने जा रहे हैं. हर्ष लिंबाचिया कौन हैं ? हर्ष लिंबाचिया क्या करते हैं ? ऐसी ही कई बातें जिनके बारे में अब हम बात करेंगे. चलिए जानते हैं विस्तार से :
कौन हैं हर्ष लिंबाचिया ?
हर्ष लिंबाचिया एक राइटर होने के साथ ही एक कॉमेडियन भी हैं. आप लोगों को यह जानकर बेहद ख़ुशी होगी कि वे कई शोज के लिए बतौर स्क्रिप्ट राइटर काम कर चुके हैं. इसके साथ ही यह भी बता दें कि हर्ष कई सालों से टीवी की दुनिया में सक्रीय रहे हैं.
हर्ष लिंबाचिया का करियर :
हर्ष लिंबाचिया वैसे तो काफी लम्बे समय से टीवी की दुनिया में एक्टिव हैं लेकिन उन्हें पोपुलिरिटी भारती सिंह से शादी के बाद मिलना शुरू हुई है. जहाँ पहले हरच को कुछ लोग ही जानते थे तो वहीँ अब उन्हें पूरे देश में पहचान मिल चुकी है. वे अब एक राइटर के साथ ही एक कॉमेडियन और एंकर भी बन चुके हैं. शायद ही आप यह जानते होंगे कि कॉमेडी सर्कस के लिए हर्ष कई सीजंस में राइटिंग का काम भी कर चुके हैं.
हर्ष लिंबाचिया ने कॉमेडी शोज जैसे कॉमेडी सर्कस के तानसेन, कॉमेडी नाइट बचाओ, कॉमेडी नाइट लाइव आदि के लिए राइटिंग की है. इसके साथ ही वे एक फिल्म में भी डायलॉग्स लिखने का काम कर चुके हैं. हर्ष के करियर का यह बड़ा ब्रेक था पीएम नरेंद्र मोदी की लाइफ पर बेस्ड फिल्म में डायलॉग्स लिखने का. हर्ष के इस फिल्म में किए गए काम को सभी ने बेहद पसंद किया था. इस फिल्म से उनकी पोपुलिरिटी को चार चाँद लग गए.
भारती सिंह से शादी :
हर्ष लिंबाचिया ने साल 2017 में कॉमेडियन भारती सिंह से शादी की. भारती को हम सभी बतौर कॉमेडियन जानते हैं और उनकी कॉमेडी से प्रभवित भी हैं. भारती सिंह अपने कॉमेडी सेन्स के चलते काफी नाम कमा चुकी हैं. वहीँ हर्ष के करियर को भी भारती से शादी के बाद काफी बड़ा ब्रेक मिला है. भारती से शादी के बाद ही हर्ष ने H3 Productions नाम से अपनी एक प्रोडक्शन कंपनी भी शुरू की है. इस कंपनी से हर्ष को काफी सफलता भी मिली है.
बतौर निर्माता वे अपने खुद के शो खतरा-खतरा को भी चला चुके हैं. उनका यह शो दर्शकों को काफी पसंद आया था. इस शो में हर्ष के साथ भारती भी दिखाई दी थीं. इसके अलावा वे खतरों के खिलाड़ी में भी कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ चुके हैं. हर्ष और भारती साथ में India’s Best Dancer को भी होस्ट कर चुके हैं.
