Harmanpreet Kaur Biography
February 25, 2022

Harmanpreet Kaur Biography : बचपन से ही क्रिकेट के लिए समर्पित हैं हरमनप्रीत

Harmanpreet Kaur Biography in Hindi –

भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी के रूप में खुद को स्थापित कर चुकी हरमनप्रीत कौर (Indian Cricketer Harmanpreet Kaur) आज लाखों दिलों पर राज कर रही हैं. वे एक ऐसी इंडियन वुमन क्रिकेट प्लेयर हैं जिनका प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है. कुछ समय पहले भी महिला विश्व कप के दौरान हरमनप्रीत कौर को काफी अच्छा खेलते हुए देखा गया था. वे भारतीय महिला क्रिकेट टीम में एक बल्लेबाज के तौर पर खेलती हैं.

हरमनप्रीत कौर ने काफी युवाओं को प्रभावित किया है और साथ ही आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया है. उन्हें खेलते हुए देखने के बाद कई लड़कियों में क्रिकेट खेलने की इच्छा जागने लगी है. हरमनप्रीत कई लड़कियों की प्रेरणाबनकर उभर रही हैं और लगातार अपने खेल में भी सुधार कर रही हैं.

हरमनप्रीत कौर कौन हैं ? (Who is Harmanpreet Kaur?) यह तो हम जान ही चुके हैं. लेकिन हरमनप्रीत कौर के जीवन के बारे में अब भी कई ऐसी बातें हैं जिनसे हम अंजान हैं. आज के इस आर्टिकल में हम हरमनप्रीत कौर की बायोग्राफी (Harmanpreet Kaur Biography), हरमनप्रीत कौर का करियर, हरमनप्रीत कौर का परिवार, हरमनप्रीत कौर के विवाद आदि के बारे में. तो चलिए पढ़ते हैं हरमनप्रीत कौर की जीवनी (Harmanpreet Kaur Biography).

Smriti Mandhana : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शान हैं स्मृति मंधाना, जानें उनके बारे में

हरमनप्रीत कौर का शुरूआती जीवन :

महिला क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का जन्म 8 मार्च 1989 को हुआ था. पंजाब राज्य के मोगा में जन्मीं हरमनप्रीत कौर की उम्र 32 साल (Harmanpreet Kaur date of birth and age) है. जब हरमनप्रीत का एडमिशन ज्ञान ज्योति स्कूल में हुआ था तब से ही उनके जीवन में क्रिकेट ने एक जगह बनाई है. हालाँकि यह स्कूल हरमनप्रीत के घर से करीब 30 किमी दूर था लेकिन वे फिर भी यहाँ पहुँचती थीं और कमलदीश सिंह उन्हें क्रिकेट की बारीकियां बताते थे.

हरमनप्रीत कौर का परिवार (Harmanpreet Kaur Family) :

इनके पिता जिनका नाम हरमंदर सिंह भुल्लर है वे खुद भी एक खिलाड़ी हैं और वॉलीबॉल और बास्केटबॉल खेलते हैं. जबकि बात करें हरमन की माँ की तो उनका नाम सतविंदर सिंह है. हरमनप्रीत कौर की एक बहन हैं जिनका नाम हेमजीत सिंह है. वे मोगा के गुरुनानक कॉलेज में वर्किग है और असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रही हैं. हरमनप्रीत कौर की नौकरी इंडियन रेलवे में थी और इसके चलते ही वे साल 2014 में मुंबई पहुँच गईं.

हरमनप्रीत कौर का करियर (Harmanpreet Kaur Career) :

जब हरमनप्रीत कौर की उम्र 20 साल थी तब उन्होंने क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था और साल 2009 के दौरान ही वे पकिस्तान वुमन के अंतर्गत अर्क राइवल्स के विरुद्ध खेलने पहुंची थीं. इस साल में ही हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट विश्वकप में भी अपने खेल को सबके सामने रखा. इसी साल में जून महीने में हरमनप्रीत कौर ने ट्वेंटी-ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू भी किया था. काउंटी ग्राउंड में खेलते हुए हरमनप्रीत कौर ने इंग्लैंड के खिलाफ डेब्यू मैच में ही 7 गेंदों में 8 रन बनाए थे.

यही नहीं साल 2012 के दौरान हरमनप्रीत कौर को टी-20 एशिया कप के फाइनल मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान के रूप में भी देखा गया था. उन्हें कप्तानी का मौका इसलिए दिया गया क्योंकि इस समय की कप्तान मिथाली राज के साथ ही उपकप्तान झूलन गोस्वामी भी चोट के चलते मैच से बाहर थीं. हरमनप्रीत कौर ने अपनी कप्तानी का डेब्यू पाकिस्तान वुमन क्रिकेट टीम के खिलाफ किया और भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान को 81 रनों से मात दी.

इसके बाद साल 2013 के दौरान हरमनप्रीत कौर को बांग्लादेश वुमन टूर पर  महिला टीम का कप्तान बनाया गया था. यही नहीं साल 2014 में जिन महिला क्रिकेटरों का टेस्ट डेब्यू हुआ था उनमें हरमनप्रीत कौर का नाम भी शामिल था. हालाँकि टेस्ट मैच में हरमनप्रीत कौर का खेल प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उन्होंने केवल 9 रन ही बनाए.

साल 2015 के दौरान हरमनप्रीत का खेल ठीक रहा और धीरे-धीरे उनका आगे बढ़ने का सफ़र जरी रहा. इसी तरह आगे बढ़ते हुए जनवरी 2016 के दौरान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज खेला और टीम के लिए 46 रन का योगदान दिया. उनके प्रदर्शन के चलते ही इंडियन क्रिकेट टीम को जीतने का मुका भी मिला. इसी साल में हुए महिला टी-20 क्रिकेट विश्व कप में उनका प्रदर्शन बहुत अच्छा रहा और उन्होंने चार मैचों में 89 रन बनाए. इस साल के दौरान ही उन्हें विदेशी टी-20 फ्रैंचाइज़ी ने भी साइन किया था और ऐसा करने वाली वे पहली महिला क्रिकेटर भी बनी थीं.

हरमनप्रीत कौर का साल 2017 में प्रदर्शन बेहतर हुआ और उन्होंने विश्व कप के सेमी फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलते हुए 115 गेंद में 171 रन बनाए. इस साल में ही महिला विश्वकप में फाइनल तक जाने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी भी हरमनप्रीत ही बनी थीं.

महिला खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर के नाम कई मैच और स्कोर दर्ज हुए हैं. तो वहीं वे दूसरी ऐसी इंडियन कैप्टन भी हैं जो टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी सँभालने वाली हैं. इस लिस्ट में पहले स्थान पर इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम दर्ज है. इतिहास में पहली बार यह देखने को मिला है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुँचने में कामयाब हुई है.

Mithali Raj Biography – डांस का था शौक, लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं मिताली राज

हरमनप्रीत कौर का विवाद (Harmanpreet Kaur Controversy) :

दरअसल वुमन बिग बैश टूर्नामेंट के दौरान हरमनप्रीत कौर पर ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था. उनपर क्रिकेट से जुड़े सामान को नुकसान पहुँचाने के कारण ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट कोड ऑफ़ कंडक्ट के आर्टिकल 2.1.2 के आधार पर आरोप लगाया गया था.

काफी लोग इस बात को जानते हैं कि हरमनप्रीत कौर को पंजाब पुलिस में डीएसपी के पर पर नियुक्त किया गया था. हालाँकि कुछ समय के बाद ही पंजाब सरकार ने डिप्टी एसपी रैंक को वापस ले लिया. बताया गया था कि जाँच में हरमनप्रीत कौर की डिग्री में कुछ गड़बड़ पाई गई थी.

हरमनप्रीत कौर की कुल संपत्ति (Harmanpreet Kaur Net Worth) :

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर को अपने खेल के लिए काफी अच्छा पैसा मिलता है. रिपोर्ट्स के मुताबक हरमनप्रीत कौर की नेट वर्थ 2 करोड़ रुपए के करीब है.

आपको हरमनप्रीत कौर की बायोग्राफी (Harmanpreet Kaur Biography) कैसी लगी ? हमें कमेंट्स के माध्यम से जरुर बताएं . 

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *