अपनी खूबसूरत आवाज और रोमांटिक अंदाज के लिए दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले मशहूर पंजाबी सिंगर Guru Randhawa आज 29 साल के हो गए हैं। Guru Randhawa उन सेलेब्रिटीज में शुमार हैं जिन्हें सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। तो चलिए Guru Randhawa के जन्मदिन पर जानते हैं उनके अब तक के सफ़र के बारे में:-
कहते है किसी के दिल तक सबसे तेजी से पहुँचने का रास्ता है संगीत। इसीलिए आज के समय में बहुत से लोग इस फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं। हालांकि एक सिंगर बनने के लिए आपको बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आज की हमारी कहानी है ऐसे ही एक शख्स की है, जिसनें अपनी प्रतिभा के दम पर अपने छोटे से करियर में ही म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना एक अलग ही नाम बना लिया है। आपने इनके गाने हर पार्टी में घुस नहीं होंगे। हम बात कर रहे Guru Randhawa की, जिन्होंने अपनी शानदार आवाज और कड़ी मेहनत की बदौलत न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में लाखों करोड़ों फैन्स बना लिए हैं और जितनी तेजी से उन्होंने ऊँचाइयों को छुआ है उतनी जल्दी शायद ही किसी और ने छुआ हो।
Guru Randhawa वैसे तो एक छोटे से गांव में जन्में थे पर आज पूरे देश की धड़कन बन चुके हैं । गुरशरण ज्योत सिंह रंधावा यानी Guru Randhawa का जन्म 30 अगस्त को 1991 को एक सिख परिवार में गुरदासपुर के नूरपुर गांव में हुआ था। Guru Randhawa का बचपन से ही सपना था कि वे एक सिंगर बने और जब वे छोटे थे तब टीवी पर गाने सुना करते थे। आपको जानकर शायद हैरानी होगी कि टीवी पर गाने देखते हुए ही वे उन गानों को गाने की कोशिश भी किया करते थे। बचपन से सिंगर बनने का सपना देखने वाले Guru Randhawa की जीवन में पहली सफलता तीसरी क्लास में आई, जब Guru Randhawa ने स्कूल की एक Singing competition में परफॉर्म किया और उसी कॉम्पिटिशन में उस परफॉर्मेंस के लिए उन्हें तीसरा स्थान भी प्राप्त हुआ। इसी तरह वे स्कूल के हर सिंगिंग कॉम्पिटिशन में भाग लेने लगी और उनको जीतने भी लगी। सातवीं क्लास तक आते आते उन्होंने गाने लिखना भी शुरू कर दिया। इस तरह समय के साथ साथ वे खुद को बेहतर बनाते जा रहे थे। फिर चाहे वो सिंगिंग हो या फिर लिखना हो।
गुरदासपुर से 12वीं पूरी करने के बाद वह आगे की पढ़ाई करने के लिए दिल्ली चले गए और दिल्ली के कॉलेज से ही गुरु ने ग्रैजुएशन भी कर ली। गुरु भले ही पढ़ाई में अच्छी थी पर उनका सपना और उनका पैशन तो सिर्फ सिंगिंग ही था। पर उस म्यूजिक इंडस्ट्री में कुछ ऐसी चीजें थी जिन्हें समझने के लिए उनको और भी पढ़ना था। इसलिए Music industry में Marketing और Business को समझने के लिए गुरु ने IIBM कॉलेज से MBA किया। जब तक उन्होंने अपनी एमबीए की पढ़ाई पूरी करी तब तक वे बहुत से गाने लिख चुके थे। अब वक्त आ गया था उन गानों को लोगों तक पहुंचाने का। इसीलिए उन्होंने स्पीड रिकॉर्ड्स के साथ अपना पहला गाना ‘चढ़ गयी’ रिलीज़ करा। ये गाना ज्यादा सफल ना हुआ और उनको वो सफलता न दिला सका जिसकी वे तमन्ना कर रहे थे और जिसका सपना उन्होंने देखा था।
गुरु की पहली एल्बम 2013 में आई जिसका नाम था पेज वन। गुरु में टैलेंट और पोटेंशियल दोनों ही थी, पर उसको कभी वे सही से इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। उनके जीवन में टर्निंग प्वाइंट आया पटोला गाने से। गुरु का एक गाना फेमस रैपर Bohemia के साथ आया था। इस गाने ने उनको लोगों में लोकप्रिय करने में अहम भूमिका निभाई। यही गाना उनके करियर को बनाने वाला साबित हुआ। इस गाने की लोकप्रियता ने उनको रातों-रात एक Singing sensation बना लिया था। इस गाने के बाद उन्होंने कई और गाने बनाए जो कि लोगों को बहुत पसंद आए। इनमें ‘made in india’, ‘high rated gabru’, ‘suit suit’ और ‘lahore’ जैसे गाने शामिल हैं। वैसे तो उनके सारे गाने सुपरहिट रहे पर lahore और ‘high rated gabru’ उनके अब तक की सबसे लोकप्रिय गानों में से हैं और ये India’s most view youtube videos में से एक हैं। इसके अलावा made in india गाना भी लोगों के बीच खासा पॉपुलर हुआ।
गुरु की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि वे भारत की पॉपुलर क्रिकेट लीग आईपीएल में भी परफार्म कर चुके हैं। गुरु के ज्यादातर गाने तो पंजाबी भाषा में होते हैं पर उनको सुनने वाली देश के हर कोने से हैं। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में तहलका मचाने की कुछ समय के भीतर ही उन्होंने बॉलीवुड में भी अपनी एक अलग जगह बना ली है और अब तक वे कई बॉलीवुड फिल्मों के गाने भी गा चुके हैं। उनका बॉलीवुड में डेब्यू हिन्दी मीडियम फिल्म से हुआ था। आज गुरु भले ही ऊंचाइयों के शिखर पर बैठे हैं पर इसके पीछे केवल उनका टैलंट नहीं है बल्कि उसके पीछे उनकी सालों की मेहनत भी शामिल है। Guru Randhawa आज एक के बाद एक हिट गाने देने में लगे हुए हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे इसी तरह आगे भी अपने गानों से हमारा मनोरंजन करते रहेंगे तो ।
