December 26, 2020

Gauhar Khan Biography – जानिए कौन है गौहर खान, छोटे कपड़े पहनने पर एक शख्स ने मार दिया था थप्पड़

गौहर खान एक लोकप्रिय भारतीय अभिनेत्री और मॉडल है। उन्हें टेलीविजन के सबसे लोकप्रिय कलाकारों में से एक माना जाता है। गौहर खान अब तक कई फिल्मों और टीवी शो में काम कर चुकी है। गौहर खान फेमस टीवी शो ‘बिग बॉस’ के सातवें सीजन की विनर भी रह चुकी है। गौहर खान ने हाल ही में अपने प्रेमी ज़ैद दरबार के साथ शादी रचाई है। तो चलिए आज हम गौहर खान के सफ़र के बारे में जानते हैं :-

1. गौहर खान का परिवार (Gauhar Khan’s family)

अभिनेत्री गौहर खान का जन्म 23 अगस्त 1983 को महाराष्ट्र के पुणे में एक मुस्लिम परिवार में हुआ था। गौहर खान की माता का नाम ज़िया ज़फर है। गौहर खान की दो बहने और एक भाई है। गौहर खान की एक बहन का नाम निगार खान है और वह पेशे से एक्ट्रेस है जबकि दूसरी बहन का नाम कौसर खान है और वह दुबई में स्पा चलाती है।

2. गौहर खान की शिक्षा (Gauhar Khan’s education)

गौहर खान ने पुणे के माउंट कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल से अपनी शुरूआती पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद उन्होंने पुणे के नेस वडिआ कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स से बीकॉम की डिग्री हासिल की।

3. गौहर खान का करियर (Gauhar Khan Career)

अभिनय की दुनिया में आने से पहले गौहर खान मॉडलिंग करती थी। गौहर खान मनीष मल्होत्रा, ऋतू कुमार, पायल जैन और नीता लूला जैसे मशहुर डिजाइनर के लिए मॉडलिंग कर चुकी हैं। साल 2004 में गौहर खान ने ‘शंकर दादा एमबीबीएस’ के गाने ‘ना परे कंचन माला’ और ‘आन : मेन एट द वर्क’ के गाने ‘नशा नशा’ में अभिनय किया। साल 2009 में गौहर खान डांस शो ‘झलक दिखला जा’ की पहली रनर अप थी। गौहर खान ने अपनी फ़िल्मी करियर की शुरुआत साल 2009 में ही ‘राकेट सिंह : सेल्समैन ऑफ़ द इयर’ से की। इस फिल्म में गौहर खान ने कोएना का किरदार निभाया था। साल 2011 में गौहर खान की एक्शन थ्रिलर फ़िल्म ‘गेम’ रिलीज हुई थी। इसके अलावा साल 2012 में गौहर खान ने फिल्म ‘इश्कजादे’ में चाँद बेबी का किरदार निभाया था। साल 2013 में गौहर खान ने लोकप्रिय टीवी शो बिग बॉस में हिस्सा लिया और उसकी विजेता बनी। गौहर खान ने साल 2016 में ‘फीवर’ नाम की फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई थी। 2017 की रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ और ‘बेग़म जान’ में भी उन्होंने अभिनय किया है। इन सब के अलावा उन्होंने कलर्स के सीरियल ‘नागिन 1’, ‘शक्ति : अस्तित्व के एहसास की’, ‘नागिन 3’, ‘गढ़बंधन’ में गेस्ट के रूप में थोड़े समय के लिए अभिनय किया है।

4. गौहर खान की लव लाइफ (Gauhar Khan’s love life)

गौहर खान का सबसे पहले मशहूर डायरेक्टर ‘साजिद खान’ के साथ जोड़ा गया, लेकिन यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंचा। इसके बाद गौहर खान और अभिनेता कुशाल टंडन के रिश्ते मीडिया की सुर्खियां बने। कुशाल टंडन भी बिग बॉस में एक प्रतिभागी थे। हालांकि यह रिश्ता भी शादी तक नहीं पहुंच सका। इसके बाद गौहर खान और ज़ैद दरबार के बीच नजदीकियां बढ़ी। अब दोनों ने हाल ही में शादी के बंधन में बंध गए हैं।

5. गौहर खान के विवाद (Gauhar Khan Controversy)

स्टार प्लस के सिंगिंग शो के दौरान मोहम्मद अकिल मलिक नाम के एक शख्स ने स्टेज पर चढ़कर गौहर खान को थप्पड़ मार दिया था। घटना के बाद अकिल मलिक ने कहा था कि गौहर खान एक मुसलमान लड़की होने के बावजूद छोटे कपडे पहनती हैं और ऐसा करना उनके धर्म के ख़िलाफ़ माना जाता है। इसलिए उसने गौहर को थप्पड़ मारा। इसके अलावा एक फैशन शो में रैंप वॉक के दौरान उनके साथ एक हादसा हुआ था जिसकी वजह से एक बार फिर गौहर सुर्खियों में शामिल हुई थी।

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *