May 5, 2021

संजू बाबा की मिमक्री और कॉमेडी से बनाई है संकेत भोसले ने अपनी पहचान

डॉ संकेत भोसले (Dr Sanket Bhosale) ने बतौर कॉमेडियन अपनी अच्छी पहचान बना ली है. संकेत को हम कई बड़े स्टार्स जैसे संजय दत्त (Sanjay Dutt), सलमान खान (Salman Khan), फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) आदि की मिमिक्री करते हुए भी देख ही चुके हैं. संकेत का खुद का एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर वे अपने वीडियोज डालते हैं. चलते आज जानते हैं संकेत भोसले की फैमिली, संकेत भोसले कौन हैं?, संकेत भोसले के करियर के बारे में विस्तार से :

संकेत भोसले का जन्म और पढ़ाई (Dr Sanket Bhosale Date of Birth and Education) :

डॉ संकेत भोसले का जन्म 19 मई 1988 को महाराष्ट्र के पुणे में हुआ था. मेडिकल सेक्टर में संकेत ने एमबीबीएस (MBBS) की पढ़ाई की है.

संकेत भोसले का करियर (Sanket Bhosale Career) :

पढ़ाई के साथ ही संकेत को शुरू से ही फैंसी ड्रेस कॉम्पिटीशन में भी रूचि रही है. वे इनमें शुरू से ही भाग लेते थे और कई पुरस्कार भी जीते.

अपनी इस रूचि को ही उन्होंने आगे बढ़ाया और देखते ही देखते उनका यह शौक उनके पेशन में बदल गया. संकेत भोसले ने कॉमेडी (Sanket Bhosale Comedy) और मिमक्री की दिशा में अपने कदम बढाए और इसे ही अपने करियर आप्शन के रूप में तब्दील किया.

डॉ संकेत भोसले के शोज (Dr Sanket Bhosale Shows) :

संकेत भोसले के करियर की शुरुआत NDTV इमेजिन के एक शो ‘असली नंबर 1’ से हुई थी.  इसके बाद एक्टर को ‘गैंग्स ऑफ़ हंसीपूर’, ‘कॉमेडी राकेट’ में देखा गया. यहाँ से उन्हें एक पहचान मिलना शुरू हुआ. इसके अलावा संकेत ने ‘लाफ इंडिया लाफ’ में पार्टीसिपेट किया और फाइनल तक पहुंचे.

यहाँ से संकेत को मिली पहचान में इजाफा देखने को मिला. कॉमेडियन कम एक्टर (Sanket Comedian) होते हुए संकते ने कई छोटे-बड़े अवार्ड शोक में परफॉर्म किया. उन्हें कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ (Sanket Bhosale in Kapil Sharma Show) में भी अपनी कॉमेडी का जौहर दिखाते हुए देखा गया.

डॉ संकेत भोसले कई फिल्म स्टार्स की मिमिक्री (Dr Danket Bhosale Comedy) करते हैं. इनमें से उनके फैंस को संजू बाबा की मिमिक्री सबसे अधिक लुभाती है. वे कई बार यह भी कह चुके हैं कि वे संजय दत्त (Sanket Bhosale Sanjay Dutt) के सबसे बड़े फैन हैं. इन सब के साथ ही संकेत अपने यूट्यूब चैनल पर भी बहुत काम करते हैं.

डॉ संकेत भोसले का परिवार (Dr Sanket Bhosale Family) :

संकेत के पिता का नाम दीपक भोसले है और उनकी माँ का नाम सुवर्णा भोसले है. उनकी बहन का नाम दर्शना भोसले है. संकेत भोसले की शादी (Sanket Bhosale Wife) मशहूर कॉमेडियन, एक्टर और सिंगर सुगंधा मिश्रा (Sanket Bhosale and Sugandha Mishra, Sugandha Mishra and Sanket Bhosale) से हुई है.  

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *