November 27, 2020

Divyendu Sharma Biography – जानिए कौन है मिर्ज़ापुर के मुन्ना भईया

मोस्ट पॉपुलर वेब सीरीज मिर्ज़ापुर में मुन्ना भईया का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में ख़ास जगह बनाने वाले दिव्येंदु शर्मा भारतीय फिल्‍म अभिनेता हैं, जो मुख्य तौर पर बॉलीवुड में सक्रीय है। दिव्येंदु शर्मा ने कई बॉलीवुड फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है। हालांकि उन्हें सबसे ज्यादा लोकप्रियता वेब सीरीज ‘मिर्ज़ापुर’ में मुन्ना त्रिपाठी के किरदार से मिली। मुन्ना त्रिपाठी के किरदार से दिव्येंदु शर्मा की लोकप्रियता में जबरदस्त इजाफा हुआ। तो चलिए आज हम जानते है दिव्येंदु शर्मा के बारे में-

1. दिव्येंदु शर्मा का परिवार (divyendu sharma family)
दिव्येंदु शर्मा का जन्म 6 जून 1983 को राजधानी दिल्ली में हुआ था। दिव्येंदु शर्मा का जन्म एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। दिव्येंदु शर्मा के पिता होटल में काम करते है। दिव्येंदु शर्मा की पत्नी का नाम (divyendu sharma wife name) आकांक्षा शर्मा है। आकांक्षा शर्मा कॉलेज के समय दिव्येंदु शर्मा की गर्लफ्रेंड थी।

2. दिव्येंदु शर्मा का परिवार (divyendu sharma family)

दिव्येंदु शर्मा ने किरोड़ीमल कॉलेज दिल्ली से पॉलिटिकल साइंस में ग्रेजुएशन किया है। दिव्येंदु शर्मा कॉलेज में एक होनहार छात्र रहे है। दिव्येंदु शर्मा ने अभिनय के क्षेत्र में 2 साल का डिप्लोमा किया है।

3. दिव्येंदु शर्मा का करियर (divyendu sharma career)

फिल्मों में आने से पहले दिव्येंदु शर्मा ने तीन साल तक थिएटर में काम किया है। दिव्येंदु शर्मा ने अपने फैमिली कैरियर की शुरुआत माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आजा नच ले’ से की थी। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा ने छोटा सा किरदार निभाया था। इसके बाद दिव्येंदु शर्मा ने फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में काम किया। यह फिल्म काफी सफल रही। इस फिल्म में दिव्येंदु शर्मा के किरदार को काफी पसंद किया गया था। इसके बाद दिव्येंदु शर्मा ने चश्मे बद्दूर, टॉयलेट एक प्रेम कथा, बत्ती गुल मीटर चालू जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

4. मुन्ना त्रिपाठी (munna tripathi)

दिव्येंदु शर्मा ने अमेजॉन प्राइम की एक वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ में भी काम किया है। ‘मिर्जापुर’ में दिव्येंदु शर्मा ने मुन्ना त्रिपाठी यानि मुन्ना भईया का किरदार निभाया था। मुन्ना भईया के किरदार को लोगों द्वारा काफी सराहा गया था। इसके बाद दिव्येंदु शर्मा ‘मिर्ज़ापुर 2’ में भी मुन्ना भईया के किरदार में नजर आए थे। मिर्जापुर वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग और डायलॉग लोगो को बहुत ही पसंद आई। इस सीरीज में इनके अभिनय को दर्शकों द्वारा बेहद पसंद किया गया है।

5.  दिव्येंदु शर्मा अवार्ड (divyendu sharma awards)

दिव्येंदु शर्मा को फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ में उनके किरदार के लिए ‘बेस्ट मेल डेब्युट’ के पुरुस्कार से नवाज़ा गया था। इसके अलावा दिव्येंदु शर्मा को ‘मिर्ज़ापुर’ वेब सीरीज के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड्स से भी सम्मानित किया गया है।

6. दिव्येंदु शर्मा का इंस्टाग्राम (divyendu sharma instagram)

दिव्येंदु शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 1।4M फॉलोवर है। दिव्येंदु शर्मा का इंस्टाग्राम अकाउंट का यूजर नेम divyenndu है।

7. दिव्येंदु शर्मा की फ़िल्में (divyendu sharma movies)

Aaja Nachle
Pyaar Ka Punchnama
Chashme Baddoor
Ekkees Toppon Ki Salaami
Toilet: Ek Prem Katha
2016 The End
Batti Gul Meter Chalu
Badnaam Gali
Odd Couple
Shukranu
Brahmastra

8. दिव्येंदु शर्मा की वेब सीरीज (divyendu sharma web series)

Permanent Roommates
Mirzapur
Fatafat
Bichhoo Ka Khel

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *