हेलो दोस्तों ! एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी (Divyanka Tripathi) टीवी की दुनिया में सबसे फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. एक्ट्रेस का नाम टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस (Top actresses of TV) में सबसे ऊपर बना हुआ है. एक्ट्रेस ने अपने अभिनय से सबका दिल जीत लिया है. यही वजह है कि वे लोगों की सबसे पसंदीदा टीवी अभिनेत्री बन चुकी हैं.
तो चलिए जानते हैं दिव्यांका त्रिपाठी कौन हैं ? (Who is Divyanka Tripathi ?) से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी के अभिनय करियर, दिव्यांका त्रिपाठी के पारिवारिक जीवन आदि के बारे में विस्तार से (About Divyanka Tripathi):
दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म और शिक्षा (Divyanka Tripathi date of birth and education) :
टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी का जन्म 14 दिसंबर 1984 को मध्य प्रदेश के भोपाल में हुआ था. एक्ट्रेस के पिता का नाम नरेंद्र त्रिपाठी और माता का नाम नीलम त्रिपाठी है. दिव्यांका त्रिपाठी के भाई का नाम ऐश्वर्य त्रिपाठी और बड़ी बहन का नाम प्रियंका त्रिपाठी है.
दिव्यांका की पढाई कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल भोपाल से ही हुई है. कॉलेज की पढ़ाई दिव्यांका ने सरोजिनी नायडू गवर्नमेंट गर्ल्स पी जी कॉलेज से की है जो भोपाल में ही स्थित है. इसके बाद दिव्यांका ने माउन्टिनिर का कोर्स ‘नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग’ से किया.
दिव्यांका त्रिपाठी का करियर (Divyanka Tripathi Career) :
दिव्यांका त्रिपाठी के करियर की शुरुआत भोपाल के आकाशवाणी (Akashwani Bhopal) से हुई थी. एक्ट्रेस ने साल 2003 में ‘पैंटीन ज़ी टीन क्वीन’ में पार्टिसिपेट किया था. इस कॉम्पिटीशन में एक्ट्रेस को ‘मिस ब्यूटीफुल स्किन’ का पुरस्कार मिला था.
इसके बाद साल 2004 में एक्ट्रेस ने ‘बेस्ट साइनस्टार की खोज’ में हिस्सा लिया और सफल हुईं. इसके अलावा दिव्यांका त्रिपाठी को ‘मिस भोपाल’ (Miss Bhopal) का खिताब मिल चुका है.
जी टीवी (Zee TV) पर आने वाले टीवी सीरियल ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ (Banoo Main Teri Dulhann) में काम किया था. इस शो से दिव्यांका को पहचान मिलना शुरू हुई थी. इससे उन्हें कई अवार्ड्स भी मिले थे. दिव्यांका ने इस शो में दो विपरीत किरदार निभाए थे और सभी को काफी इम्प्रेस किया था.
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने स्टार प्लस (Star Plus) पर आने वाले एक शो ‘स्स्सस्स्स्स…फिर कोई है’ में भी काम किया. इसके बाद दिव्यांका सब टीवी (SAB TV) के शो ‘मिसेज एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले’ (Mrs. & Mr. Sharma Allahabadwale) में भी नजर आईं.
दिव्यांका त्रिपाठी को सबसे अधिक पोपुलिरिटी एकता कपूर के सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ (Yeh Hai Mohabbatein) से मिली. यह शो साल 2013 में आया था और दिव्यांका ने इसमें डॉ इशिता भल्ला का किरदार निभाया था. शो में करण पटेल भी नजर आए थे.
इस सीरियल और अपने किरदार के लिए दिव्यांका त्रिपाठी ने कई अवार्ड्स भी अपने नाम किए. इस शो की बदोलत ही दिव्यांका की फैन फ़ॉलोइंग में काफी इजाफा भी हुआ.
साल 2014 की बात करें तो ‘मेन्स एक्सपी.कॉम’ ने एक्ट्रेस को 35 हॉटेस्ट एक्ट्रेस इन इंडियन टेलीविज़न (Top 35 Hottest Actresses In Indian Television) की लिस्ट में जगह दी थी.
साल 2017 में दिव्यांका त्रिपाठी को अपने पति विवेक दहिया के साथ स्टार प्लस के डांस रियलिटी शो ‘नच बलिए 8’ (Nach Baliye 8) में देखा गया. इस शो को उनहोंने जीतकर अपने नाम किया.
साल 2017 में ही एक्ट्रेस नने ‘फोर्ब्स सेलिब्रिटी 100’ (Forbes Celebrities 100) में भी अपनी जगह बनाई थी. ऐसा करने वाले वे पहली भारतीय टीवी अभिनेत्री थीं.
दिव्यांका त्रिपाठी के टीवी शोज और किरदार :
- ‘विरासत’ में ‘मेलानी कपूर’
- ‘बनू मैं तेरी दुल्हन’ में ‘विद्या’ और ‘दिव्या’
- ‘कसम से’ में ‘अतिथि भूमिका’
- ‘इंतज़ार’ में ‘राधिका’ और ‘मीरा’
- ‘मिसेस एंड मिस्टर शर्मा इलाहाबादवाले’ में ‘रश्मि शर्मा’
- ‘चिंटू चिंकी और एक बड़ी सी लव स्टोरी’ में ‘सुमन त्रिपाठी’
- ‘अदालत’ में ‘कुमुद शर्मा’ और ‘फ्लाविया गोलम्स’
- ‘तेरी मेरी लव स्टोरी’ में ‘निकिता’
- ‘रामायण’ में ‘देवी अप्सरा’
- ‘सावधान इंडिया’ में ‘रेशम’
- ‘कहानी कॉमेडी सर्कस की’
- ‘इस प्यार को क्या नाम दूं?…’ में ‘अतिथि भूमिका’
- ‘ये है मोहब्बतें’ में ‘डॉ इशिता भल्ला’
- ‘बॉक्स क्रिकेट लीग 1’
- ‘तेरे शहर में’ में ‘अतिथि भूमिका’
- ‘बहू हमारी रजनी कांत’ में ‘टीवी रिपोर्टर’
- ‘नच बलिए 8’ में कंटेस्टेंट
- ‘द वॉयस 3’ में होस्टिंग
- ‘नच बलिए 9’ में गेस्ट होस्ट‘
- कोल्ड लस्सी और चिकन मसाला’ में ‘नित्या’
दिव्यांका त्रिपाठी का पारिवारिक जीवन (Divyanka Tripathi Love and Marriage Life) :
दिव्यांका त्रिपाठी का नाम उनके साथ काफी समय तक उनके शो ‘बनु मैं तेरी दुल्हन’ के को-स्टार शरद मल्होत्रा के साथ जुड़ा था. एक्ट्रेस का शरद के साथ साल 2015 में ब्रेकअप हो गया.
जिसके बाद अपने शो ‘ये हैं मोहब्बतें’ के को-स्टार विवेक दहिया (Divyanka Triapthi Husband Vivek Dahiya) के साथ एक्ट्रेस के रिलेशन की बातें सामने आईं. दोनों ने कुछ समय एकदूजे को डेट करने के बाद 16 जनवरी 2016 को सगाई कर ली.
इसी साल 8 जुलाई 2016 को दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की शादी (Divyanka Tripathi and Vivek Dahiya marriage) भोपाल में हुई थी. तब से लेकर अब तक दोनों साथ में हैप्पी लाइफ जी रहे हैं.
