हेलो दोस्तों ! बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम बन चुकी हैं. एक्ट्रेस एक मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ ही फिल्म डायरेक्टर भी हैं. एक्ट्रेस ने जहाँ अपनी एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस किया है तो वहीं एक निर्माता के तौर पर वे असफल रही हैं. आज हम दिया मिर्ज़ा की लाइफ यानि दिया मिर्ज़ा की बायोग्राफी को लेकर ही बात करने वाले हैं. तो चलिए जानते हैं खास बातें :
Dia Mirza’s Date of Birth :
एक्ट्रेस का जन्म 9 दिसंबर 1981 को तेलांगना के हैदराबाद में हुआ था. दिया के पिता का नाम फ्रेंक हेंडरिक है और वे पेशे से एक जर्मन इंटीरीयर डिज़ाइनर हैं. वहीँ उनकी मां के बारे में बात करें तो उनका नाम दीपा मिर्ज़ा बंगाली है. दिया के पेरेंट्स साथ नहीं रहते हैं. एक्ट्रेस जब महज 6 साल की थीं तब ही उनके पेरेंट्स अलग हो गए थे. दिया के पिता का निधन जब वे 9 साल की थीं तब ही हो गया था. जिसके बाद दिया की मां ने मिर्ज़ा से शादी की.
दिया ने मिर्ज़ा को ही अपने उपनाम के तौर पर जोड़ लिया. हालाँकि अहमद मिर्ज़ा की मृत्यु भी सन् 2004 में हो गई थी. दिया का पालन-पोषण चाहे एक मुस्लिम फैमिली में हुआ लेकिन वे खुद को मुस्लिम नहीं मानती हैं और भगवान में भरोसा रखती हैं.
Dia Mirza’s Education Qualification :
दिया मिर्ज़ा की शुरूआती पढ़ाई खैरातबाद के विद्यरण्य हाई स्कूल से हुई है. इसके बाद की उनकी ग्रेजुएशन की पढ़ाई अम्बेडकर ओपन युनिवर्सटी से हुई.
Dia Mirza’s Film Career :
एक्ट्रेस ने जैसे ही मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ताज अपने नाम किया उसके बाद से ही उन्हें कई फिल्मों के ऑफर्स मिलना शुरू हो गए. दिया का बॉलीवुड डेब्यू हिंदी फिल्म ‘रहना है तेरे दिल में’ से हुआ और इसके लिए उन्होंने काफी सुर्खियाँ भी बटोरी. इस फिल्म में दिया के साथ बॉलीवुड एक्टर आर माधवन को लीड रोल में देखा गया था.
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तो कोई अच्छा बिज़नस तो नहीं किया लेकिन फिल्म के गानों ने धमाल मचा दिया. फिल्म के गाने आज भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल होते हैं. इस फिल्म के बाद दिया ने ‘दीवानापन’ और ‘तुमको न भूल पाएँगे’ में काम किया. इसके साथ ही दिया को और भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बनते हुए देखा गया. आज लोग उन्हें एक फेमस एक्ट्रेस के तौर पर जानते हैं. एक्ट्रेस ने एक म्यूजिक वीडियो ‘कज़रा मुहब्बत वाला’ में भी देखा गया था.
Dia Mirza’s Personal Life :
दिया मिर्ज़ा ने अपने बिज़नस पार्टनर और प्लवर साहिल सिंघल से शादी की. यह शादी 18 अक्टूबर 2014 को हुई थी.
Dia Mirza films List :
रहना है तेरे दिल में, तुमको ना भूल पाएंगे, 10 कहानियाँ, फाइट क्लब, लगे रहो मुन्ना भाई, क्रेजी 4, हम तुम और घोस्ट, कोई मेरे दिल में है.
Dia Mirza Special :
एक्ट्रेस के बारे में यह भी बता दें कि उन्हें साल 2000 में मिस इंडिया एशिया पैसिफिक का ख़िताब भी मिल चुका है. इस प्रोग्राम के दौरान ही दिया को मिस ब्यूटीफुल स्माइल, द सोनी व्यूरेज चोइस अवार्ड से भी नवाजा गया था. एक्ट्रेस के तौर पर सफल होने के बाद एक्ट्रेस ने ब्रेक लेकर फिल्मों का निर्माण करना शुरू किया. उन्होंने लव ब्रेक जिंदगी फिल्म का निर्माण किया लेकिन यह फिल्म सफल नहीं हुई और फ्लॉप साबित हुई.
