October 29, 2020

खुद के दम पर बनाया देविता सराफ ने अपना नाम, बनीं एडवांस टीवी जगत की क्वीन

हेलो दोस्तों ! देश की महिलाऐं हर क्षेत्र में आगे बढ़ चुकी हैं. हम यह भी कह सकते हैं कि महिलाएं बिज़नस सेक्टर में भी पुरुषों के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं. ऐसे में IIFL Wealth and Hurun India (IIFL वेल्थ और हुरुन इंडिया) की तरफ से 40 और उससे कम उम्र के कुछ धनी लोगों के नाम सामने आए जोकि सेल्फ मेड अमीर हैं. इन नामों में एकमात्र महिला का नाम शामिल रहा जो नाम है देविता सराफ. देविता की उम्र 39 साल है और वे एक सेल्फ मेड पर्सन साबित हुई हैं. चलिए आज बात करते हैं देविता सराफ के बारे में कि वे कौन हैं और यह मुकाम उनोने कैसे हासिल किया?

देविता की पढ़ाई और बिज़नेस :

देविता सराफ की पढ़ाई हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से हुई है. वे हमेशा से ही कुछ अलग करना चाहती थीं. इसलिए ही उन्होंने अपने फैमिली बिज़नस को आगे नहीं बढ़ाया और खुद का नाम कमाने के बारे में मन बनाया. देविता के पिता का नाम राजकुमार सराफ है और वे जेनिथ कंप्यूटर्स के मालिक हैं.

IIFL Wealth and Hurun India  की सूची में देविता को 16वां स्थान मिला था. देविता के बारे में बता दें कि वे वीयू ग्रुप की सीईओ और चेयरपर्सन हैं. इसके साथ ही देविता का नाम Fortune India 2019 की टॉप 50 ताकतवर वूमन्स में भी शामिल है. इसके अलावा इंडिया टुडे के द्वारा भी देविता को बिजनेस वर्ल्ड में 8 सबसे ताकतवर वुमेन्स में जगह दी जा चुकी है. इतना ही नहीं देविता अमीरी के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं. उनकी कुल सम्पत्ति की बात करें तो यह करीब 1200 करोड़ आंकी जा चुकी है.

देविता के बिज़नेस के बारे में कुछ खास बातें : 

देविता सराफ ने साल 2006 में खुद को स्थापित करने की दिशा में अपना कदम बढ़ाना शुरू किया. इस वर्ष के दौरान कई बड़ी कंपनियां जैसे गूगल, एप्पल आदि टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में अपने कदम आगे बढ़ा रही थीं. और इस दौरान देविता ने अपना टीवी यानि टेलीविज़न का कारोबार शुरू किया. देविता ने VU टेलीविज़न की शुरुआत की जोकि CPU और TV का मिला हुआ रूप था. देविता ने जब अपनी इस कंपनी की शुरुआत की तब वे केवल 24 साल की ही थीं.

बिज़नस शुरू करने के साथ ही देविता को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा. दिक्कतों के साथ आगे बढ़ते हुए 6 साल बीतने के बाद वर्ष 2012 में उनकी कंपनी को प्रॉफिट मिला शुरू हुआ. बात करें वर्ष 2017 की तो इस दौरान VU टीवी का टर्नओवर 540 करोड़ रुपए तक पहुच गया था. इसके बाद से देविता की कंपनी का प्रॉफिट लगातार बढ़ता गया है. आज की बात करें तो देविता के पास पूरे देश से करीब 10 लाख से भी अधिक कस्टमर हैं. और इनकी कम्पनी 60 देशों में अपनी टीवी बेचती है.

कैसी है VU की टीवी :

टीवी के बारे में जानकारी दे दें कि इनकी कंपनी एडवांस टीवी का निर्माण करती है. इस टीवी की खास बात यह है कि इस पर आप यू-ट्यूब, फेसबुक आदि इप भी अच्छे से इस्तेमाल कर सकते हैं. इन्हें आप टीवी कम कंप्यूटर भी कह सकते हैं. देविता की कम्पनी के यह टीवी इतने एडवांस हैं कि आप इनपर मल्टी टास्क भी कर सकते हैं. कम्पनी के द्वारा एंड्रॉयड पर चलने वाले हाई डेफिनेशन टीवी भी बनाए जाते हैं.

देविता सराफ ने साल 2017 में यंग सीईओस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक बैठक में भी हिस्सा लिया था. इस दौरान देविता ने मेक इन इंडिया को लेकर पीएम मोदी के समक्ष अपने विचार रखे थे. जिसके बाद मोदी ने भी अपने के भाषण में उनका जिक्र किया था.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *