हेलो दोस्तों ! दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं और इस बात से हम सभी अच्छे से वाकिफ भी हैं. दीपिका ने अपनी मेहनत, लगन और विश्वास से इंडस्ट्री में अपना नाम बनाया है. उन्हें फिल्मों में देखना भी लोग काफी पसंद करते हैं. उनकी एक्टिंग की वजह से कई लोग तो उन्हें उनके असली नाम की बजाय कई बार फिल्मों में उनके किरदार के नाम से भी संबोधित कर देते हैं. मस्तानी और रानी पद्मावती इसके बेहतरीन उदाहरण है. शायद यही वजह है कि दीपिका इंडस्ट्री की सबसे अधिक वेतन लेने वाली (Highest Paid Actresses in Bollywood) एक्ट्रेसेस में भी शामिल हैं.
आज हम दीपिका की लाइफ के बारे में ही बात करने जा रहे हैं. या यूं कहे कि दीपिका पादुकोण की बायोग्राफी (Deepika Padukone Biography in Hindi) बताने जा रहे हैं. चलिए जानते हैं शुरू से :
दीपिका का जन्म :
दीपिका पादुकोण का जन्म 5 जनवरी 1986 को कोपेनहेगन में हुआ था. जबकि एक्ट्रेस का घर बेंगलुरु में हैं और यहाँ अक्सर अब भी उनका आना-जाना लगा रहता है. दीपिका के पापा और सिस्टर दोनों ही खिलाडी हैं जबकि एक्ट्रेस की मॉम एक ट्रेवल एजेंट रह चुकी हैं.
दीपिका की पढ़ाई :
एक्ट्रेस की पढ़ाई उनके होम टाउन यानि बेंगलुरु से ही हुई है. उनकी पढ़ाई यहाँ के माउंट कार्मल और सोफिया हाई स्कूल से हुई है. जबकि दीपिका की कॉलेज की पढ़ाई इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हुई. हालाँकि उनकी यह पढ़ाई पूरी नहीं हो पाई और उन्होंने इसे बीच में ही छोड़ दिया. जी हाँ, दीपिका एक कॉलेज ड्रापआउट हैं.
दीपिका के बारे में कुछ खास जानने योग्य बातें :
1. दीपिका पादुकोण को बैडमिंटन खेलना पसंद हैं और वे अपना करियर भी इसी फील्ड में बनाना चाहती थीं.
2. दीपिका बचपन में काफी शर्मीली थीं जिसके कारण उनका कोई दोस्त नहीं था.
3. दीपिका पादुकोण राष्ट्रीय स्तर पर भी बैडमिंटन खेल चुकी हैं.
4. दीपिका को उनकी हाइट के साथ ही स्टाइल के लिए भी काफी पसंद किया जाता है.
5. एक्ट्रेस इंडस्ट्री की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेसेस में शामिल हैं.
6. बॉलीवुड के साथ ही दीपिका हॉलीवुड में भी एक्टिव हैं.
7. दीपिका को अपनी एक्टिंग के कारण कई बड़े अवार्ड मिल चुके हैं.
8. दीपिका विज्ञापन के लिए 5 करोड़ तो फिल्मों के लिए 10 करोड़ चार्ज करती हैं.
9. एक्ट्रेस ने महज 8 साल की उम्र से ही अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी.
10. दीपिका की पसंदीदा जगह फ़्रांस है.
11. दीपिका रोज सुबह 6 बजे उठ जाती हैं, जिसके बाद वे योग और एक्सरसाइज करती हैं.
दीपिका पादुकोण का एक्टिंग करियर :
यह बात तो हम आपको बता ही चुके हैं कि दीपिका ने महज 8 साल की उम्र से ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था. पहले उन्होंने विज्ञापनों में काम किया तो उनके बाद उन्होंने मॉडल बनने का निर्णय लिया और एक्टिंग संस्थान में एडमिशन लिया. इसके बाद दीपिका की एंट्री हुई शाहरुख़ खान की फिल्म ओम शांति ओम में, जिसके लिए उन्हें बेस्ट वुमन डेब्यू का अवार्ड भी दिया गया.
इस फिल्म से पहले दीपिका को हैप्पी न्यू इयर के लिए कास्ट किया गया था लेकिन किन्हीं कारणों से यह फिल्म नहीं बन पाई. हालाँकि 2007 में आई ओम शांति ओम से पहले दीपिका ने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या में भी काम किया था. लेकिन इस फिल्म से उन्हें पहचान नहीं मिल पाई.
बॉलीवुड में अपनी पहली फिल्म से ही दीपिका ने अलग जगह बना ली और तब से लेकर अब तक वे लगातार ऊँचाइयों को छू रही हैं. अपनी फिल्मों में बेहतरीन एक्टिंग के चलते एक्ट्रेस को कई फिल्मफेयर अवार्ड्स से नवाज़ा जा चुका है.
दीपिका की पर्सनल लाइफ :
दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के साथ शादी की है. दोनों हिंदी फिल्म सिनेमा के बड़े स्टार्स हैं और दोनों की जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं. दोनों को अक्सर साथ में टाइम स्पेंड करते हुए देखा जाता है. इसके अलावा स्टार्स सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं.
दीपिका पादुकोण की फ़िल्में :
दीपिका की फिल्मों में ओम शांति ओम से लेकर बचना ए हसीनों, चांदनी चौक टू चाइना, लव आज कल, हाउसफुल, देसी बॉयज, ये जवानी है दीवानी, पिकू, बाजीराव मस्तानी, पद्मावत आदि फ़िल्में शामिल हैं. दीपिका ने हॉलीवुड की एक फिल्म ‘ट्ट्रिपल एक्स : रिटर्न ऑफ़ जेंडर केज’ में भी काम किया है. इसमें उनके साथ विन डीजल लीड रोल में नजर आए थे.
