Sunny Leone Biography
August 30, 2021

Sunny Leone Biography : करोड़ों की मालकिन हैं बॉलीवुड की बेबी डॉल सनी लियॉन

सनी लियोनी की बायोग्राफी (Sunny Leone Biography in Hindi)

सनी लियोनी (Who is Sunny Leone) कौन हैं? इस बारे में किसी को बताने की जरुरत शायद नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि सनी लियोनी गूगल पर सर्च किए जाने वाले टॉपिक्स (Sunny Leone in Google Search) में टॉप पर रह चुकी हैं. सनी लियोनी बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री (Sunny Leone in Bollywood) की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं और अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत रही हैं.

सनी लियोनी से जुड़े कई ऐसे सवाल हैं जो लोगों के मन में आते रहते हैं. जैसे सनी लियोनी कौन हैं? सनी लियोनी का असली नाम क्या है? सनी लियोनी का परिवार, उनका करियर और हाल के प्रोजेक्ट्स आदि. सनी से जुड़े इन सभी सवालों के जवाब हम आपको इस अपडेटेड पोस्ट में देने जा रहे हैं.

कौन हैं सनी लियोनी? (Who is Sunny Leone?)

बता दें कि सनी लियोनी हिंदी फिल्म सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री (Film actress Sunny Leone) हैं. बॉलीवुड के अलावा सनी साउथ फिल्म इंडस्ट्री की भी कुछ फिल्मों में नजर आ चुकी हैं और तमिल सिनेमा में भी काफी सुर्खियां बटोरती हैं. एक्टिंग के अलावा सनी एक सफल बिज़नेसवुमन (Sunny Leone businesswoman) और टीवी होस्ट के रूप में भी अपने पैर जमा रही हैं.

Shraddha Kapoor Biography- एक्टर होने के साथ ही अच्छी सिंगर भी हैं श्रद्धा कपूर

सनी लियोनी का जन्म : (Sunny Leone Date of Birth)

सनी लियोनी का असली नाम करनजीत कौर वोहरा (Sunny Leone aka Karanjeet Kaur Vohra) है. अपने करियर को शुरू करने से पहले ही सनी ने अपना नाम बदल लिया था. सनी लियोनी इंडो-कनाडियन मूल की हैं. उनका जन्म 13 मई 1981 को कनाडा में हुआ था. सनी का जन्म एक पंजाबी परिवार में हुआ जिसकी झलक आज भी उनमें देखने को मिल ही जाती है. सनी के पिता का जन्म तिब्बत में हुआ था जबकि उनकी मां हिमाचल प्रदेश से बिलॉन्ग करती हैं. सनी के पिताजी भी बाद में दिल्ली में रहने लगे थे.

सनी लियोनी की पढ़ाई : (Sunny Leone Education)

सनी लियोनी के परिवार का मानना था कि सनी का किसी पब्लिक स्कूल में जाना सही नहीं होगा. इस कारण उन्होंने सनी का एडमिशन एक कैथलिक स्कूल में कराया था. सनी ने साल 1999 में हाई स्कूल से डिग्री ली. सनी इसके बाद नर्स बनना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने नर्सिंग की पढ़ाई भी की और कॉलेज में एडमिशन भी लिया था.

Alia Bhatt Biography : बॉलीवुड में टैलेंट का खजाना हैं आलिया भट्ट

सनी लियोनी का करियर : (Sunny Leone Career)

सनी ने पढ़ाई के साथ ही नौकरी करना भी शुरू कर दिया था. उन्होंने एक जर्मन बेकरी, जीफी ल्यूब और एक टैक्स तथा रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया था. नर्सिंग की तैयारी के दौरान ही उनकी एक दोस्त ने उन्हें मॉडलिंग की दुनिया में आने की सलाह दी. सनी ने अपनी दोस्त की बात सुनी और उन्हें जॉन स्टीवेंस से मिलवाया.

जॉन ने सनी को पैंटहाउस मैगजीन से इंट्रोड्यूस कराया और सनी ने यहाँ से पढ़ाई छोड़ दी. उन्होंने एडल्ट फिल्मों और मैगजीन में काम करना शुरू किया. सनी ने अपने पोर्न करियर के लिए अपना नाम ‘सनी’ चुना जबकि पैंटहाउस के एक्स-ओनर बॉब जिओसनि ने उन्हें ‘लियोनी’ नाम दिया. और इस तरह करनजीत कौर वोहरा बन गईं सनी लियोनी.

एडल्ट इंडस्ट्री की क्वीन बनने के बाद सनी ने हिंदी सिनेमा का रुख किया. सनी लियोनी को सबसे पहले टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ (Sunny Leone in Bigg Boss) के पांचवें सीजन (2011) में देखा गया. इस शो में उनकी मुलाकात कई बड़े लोगों से हुई, जिसके बाद उन्हें फिल्मों के ऑफर मिलना भी शुरू हो गए.

सनी लियोनी की बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘जिस्म 2’ (Sunny Leone Debut Film in Bollywood) थी, जो 2012 में रिलीज हुई. फिल्म में लोगों को सनी का काम काफी पसंद आया. बॉलीवुड में करियर की शुरुआत में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने कई फिल्मों में अभिनय किया और धीरे-धीरे लोगों के दिलों में अपनी पहचान बना ली.

Mrunal Thakur Biography : हिंदी के साथ ही मराठी फिल्मों में भी एक्टिव हैं मृणाल ठाकुर

हाल के प्रोजेक्ट्स और उपलब्धियां : (Sunny Leone Recent Projects)

सनी ने फिल्मों के अलावा वेब सीरीज में भी काम किया है. उनके जीवन पर आधारित वेब सीरीज ‘करनजीत कौर’ है, जिसमें उन्होंने खुद अपनी भूमिका निभाई. हाल के वर्षों में उन्होंने कई म्यूजिक वीडियो और आइटम सॉन्ग में काम किया है, जो काफी हिट रहे हैं.

सनी लियोनी का परिवार : (Sunny Leone Family)

सनी लियोनी ने अपने फ्रेंड डेनियल वेबर (Sunny Leone Husband Daniel Weber) से शादी की है. दोनों ने साल 2017 में लातूर, महाराष्ट्र से एक बच्ची को गोद लिया, जिसका नाम निशा कौर वेबर है. इसके बाद, साल 2018 में वे सरोगेसी के जरिए दो जुड़वाँ बेटों, एशर सिंह और नोआ सिंह के माता-पिता बने. सनी और डेनियल अपने तीनों बच्चों के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर करते रहते हैं.

सनी लियोनी की फ़िल्में और वेब सीरीज : (Sunny Leone Films and Web Series)

सनी ने कई हिट फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया है, जिनमें से कुछ प्रमुख हैं:

फिल्में: जिस्म 2, जैकपॉट, रागिनी MMS-2, शूटआउट एट वडाला, वन नाइट स्टैंड, कुछ कुछ लोचा है, क्या सुपर कूल हैं हम, वीरामहादेवी, कोटा बोम्मा, द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव, केनेडी.

वेब सीरीज: करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी, अनामिका.

एक्ट्रेस सनी लियोनी की नेट वर्थ कितनी है? (Sunny Leone Net Worth)

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी की कमाई का केवल एक ही जरिया नहीं है. वे फिल्मों, टीवी शो होस्टिंग, डांस नंबर्स, ब्रांड एंडोर्समेंट और अपने ब्यूटी ब्रांड ‘Star Struck by Sunny Leone’ से भी काफी अच्छी कमाई करती हैं. विभिन्न रिपोर्ट्स के अनुसार, सनी लियोनी की नेट वर्थ करीब ₹115-120 करोड़ (लगभग $15 मिलियन) बताई जाती है.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *