saif ali khan biography
August 11, 2021

पद्मश्री अवार्ड से भी नवाजे जा चुके हैं सैफ अली खान, कहलाते हैं छोटे नवाब

saif ali khan biography in hindi –

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान खान (bollywood actor saif ali khan) को हम हिंदी सिनेमा के एक बेहतरीन एक्टर के तौर पर तो जानते ही हैं, साथ ही यह भी बता दें कि सैफ एक कुशल अभिनेता के साथ ही अच्छे निर्माता भी हैं. हिंदी फिल्म सिनेमा में सैफ का करियर (saif ali khan career) काफी शानदार रहा हैं. सैफ ने कई बड़े अवार्ड्स भी अपने नाम किए हैं जिनमें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर अवार्ड्स भी शामिल हैं.

यहाँ तक कि एक्टर को भारत सरकार की तरफ से पद्मश्री अवार्ड (saif ali khan padma shri) से भी सम्मानित किया जा चुका है. सैफ अली खान को छोटे नवाब (saif ali khan as chote nawab) के नाम से भी जाना जाता है. ऐसी ही कई और बातें हैं जैसे सैफ अली खान का जन्म कब और कहा हुआ ? सैफ अली खान की पढ़ाई, सैफ अली खान की बायोग्राफी, सैफ अली खान की जीवनी, सैफ अली खान की पर्सनल लाइफ आदि जिनके बारे में आज हम बात करने जा रहे हैं. तो चलिए जानते हैं इस बारे में :

saif ali khan life story, saif ali khan biography, saif ali khan jivni, saif ali khan personal life, saif ali khan wife, saif ali khan career etc. 

Kareena Kapoor Khan Biography : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं करीना कपूर खान

सैफ अली खान का जन्म (saif ali khan date of birth) :

छोटे नवाब सैफ का जन्म दिल्ली में हुआ था. सैफ के पिता का नाम मंसूर अली खान पटौदी था जो कि भारतीय क्रिकेटर टीम के मशहूर क्रिकेटर थे. बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर (sharmila tagore) को तो आप जानते ही हैं, शर्मीला सैफ की मां हैं. शर्मीला टैगोर अपने टाइम की फेमस अभिनेत्री रही हैं. इसके अलावा सैफ की बहन का नाम सोहा अली खान (soha ali khan) है. सोहा भी एक फेमस एक्ट्रेस हैं.

सैफ की पढ़ाई (saif ali khan education) :

सैफ अली खान के बारे में यह बात तो सभी जानते ही हैं कि वे काफी पढ़े लिखे हैं. बात करें स्कूली शिक्षा की तो सैफ ने पढ़ाई लाॅरेंस स्कूल, सनावार से की है. इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए सैफ ने इंग्लैंड की तरफ अपना रुख किया और यहां उन्होंने लाॅकर्स पार्क स्कूल, हर्टफोर्डशायर और विंचेस्टर काॅलेज से आगे की पढ़ाई की.

सैफ की शादी (saif ali khan marriage) : 

आप यह तो जानते ही हैं कि सैफ अली खान ने दो बार शादी की है. चलिए इस बारे में बताते हैं. सैफ अली खान ने पहली शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता सिंह (bollywood actress amrita singh) से की थी. अमृता से सैफ को दो बच्चे भी हैं जिनका नाम इब्राहीम (ibrahim ali khan) और सारा अली खान (sara ali khan) है. सारा अली खान जहाँ एक सफल एक्ट्रेस बन चुकी हैं तो वहीँ इब्राहीम ने अभी अपना करियर शुरू नहीं किया है. अमृता के बारे में बता दें कि वे सैफ से 12 साल बड़ी हैं. सैफ और अमृता का रिश्ता अधिक समय तक नहीं चला और दोनों ने तलाक ले लिया.

इसके बाद सैफ अली खान ने अपने से 10 साल छोटी एक्ट्रेस करीना कपूर (saif ali khan and kareena kapoor khan) से शादी की. करीना और सैफ के दो बेटे हैं. जिनमे से बड़े बेटे का नाम तैमूर अली खान (taimur ali khan) है. तैमूर के फोटोज और विडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते देखे जाते हैं. तो वहीँ दूसरे बेटे का नाम जेह अली खान (jeh ali khan) है. 

Sara Ali Khan Biography – कभी 96 किलो की हुआ करती थी सारा अली खान

सैफ का फ़िल्मी करियर (saif ali khan film career) : 

सैफ (saif ali khan debut) के एक्टर बनने की शुरुआत “परंपरा” फिल्म से हुई थी. इस फिल्म में लोगों ने उन्हें काफी पसंद किया था. जबकि सैफ को अपनी अगली ही फिल्म ‘आशिक आवारा’ के लिए फिल्म फेयर के द्वारा सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार भी दिया गया था. इसके बाद सैफ की फिल्म ‘ये दिल्लगी’ रिलीज हुई, जिसे लोगो ने अपना खूब प्यार दिया. इसके बाद एक के बाद एक सैफ की कई फ़िल्में आई जो कि हिट साबित हुई.

सैफ की फ़िल्में (saif ali khan movies) :

परंपरा, पहला नशा, आशिक आवारा, ये दिल्लगी, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, तू चोर मैं सिपाही, दिल तेरा दीवाना, हम साथ साथ हैं, कच्चे धागे, रहना है तेरे दिल में, दिल चाहता है, कल हो ना हो, परिनीता, ता रा रम पम, लव आज कल, कॉकटेल, रेस, रेस 2, हैपी एंडिंग आदि.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *