साल 2020 अपने साथ कई ऐसी घटनाएं लेकर आया है जिन्होंने पूरी दुनिया के दिलों को आहत किया है. जैसे हाल ही में एक न्यूज़ यह भी सुनने में आई है कि हॉलीवुड एक्टर चैडविक बोसमैन (Chadwick Boseman) का निधन हो गया है. चैडविक बोसमैन काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. बताया जा रहा है कि चैडविक का कोलन कैंसर की वजह से महज 43 साल की उम्र में ही निधन हो गया.
चैडविक बोसमैन के इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह जाने से फैंस में शोक की लहर है. इसे लेकर हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक हर सितारा शोक में है. बता दें कि चैडविक बोसमैन पिछले 4 सालों से कैंसर जैसी घटक बीमारी से लड़ रहे थे. उन्हें कोलोन यानि आंत का कैंसर था.
चैडविक बोसमैन का फ़िल्मी सफ़र :
चैडविक को हम एक अमेरिकी अभिनेता के रूप में जानते हैं. चैडविक का जन्म 29 नवम्बर 1976 में हुआ था. उनका पूरा नाम चैडविक आरोन बोसमैन था. चैडविक एक अमेरिकी अभिनेता, फिल्म निर्देशक और फिल्म निर्माता रहे. चैडविक की कई फ़िल्में हैं जिनसे उन्हें पहचान मिली. इन फिल्मों में 42, गेट-अप, मार्शल, अवेंजर्स, 21 ब्रिजेस जैसी फ़िल्में भी शामिल हैं.
इसके अलावा एक फिल्म जिससे उन्हें बड़ी पहचान मिली वह थी मार्वल सिनेमेटिक यूनिवर्स की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’, इस फिल्म में चैडविक ने एक सुपर हीरो की भूमिका निभाई थी. इसके अलावा चैडविक ने लिंकन हाइट्स और पर्सन्स अननोन जैसी भी कई टीवी सीरीज में काम किया है.
