May 1, 2021

एक्टर बनने से पहले सेना में भी दे चुके थे योगदान बिक्रमजीत कंवरपाल

टीवी की दुनिया में अपना नाम बनाने के बाद बॉलीवुड के गलियों में भी बिक्रमजीत कंवरपाल ने अपने नाम की गूंज ला दी थी. उनकी एक्टिंग के लोग हमेशा से कायल रहे. वे जब एक्टिंग करते थे तो उन्हें देखकर हकोई यही कहता था कि वे उस किरदार को ही रहे थे. उनकी एक्टिंग की बदोलत ही उन्होंने कम समय में अच्छा नाम कमा लिया था. बिक्रमजीत  का एक्टिंग का सफ़र काफी शानदार रहा. चलिए जानते हैं बिक्रमजीत कंवरपाल के एक्टिंग और पर्सनल लाइफ के बारे में ”

बिक्रमजीत कंवरपाल का जन्म :

एक्टर बिक्रमजीत का जन्म हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुआ था. बिक्रमजीत कंवरपाल के पिता का नाम द्वारकानाथ कंवरपाल था जो कि भारतीय सेना में आर्मी ऑफ‍िसर थे. उनके पिता को साल 1963 के दौरान बहादुरी के लिए कीर्ति चक्र से सम्मान‍ित किया गया था. अपने पिता की तरह ही बिक्रम ने भी सेना का रुख किया था. बिक्रमजीत ने साल 1989 में इंड‍ियन आर्मी ज्वॉइन की थी. साल 2002 में बतौर मेजर उन्होंने आर्मी से रिटायरमेंट लिया.

Bikramjeet Kanwarpal Turn Down Offer From Pakistan. - देश की खातिर इस अभिनेता ने ठुकराए पाक के दो बड़े ऑफर - Amar Ujala Hindi News Live

सेना से आने के बाद भी बिक्रमजीत के अंदर हमेशा से ही कुछ कर गुजरने की चाहत थी जो कभी कम नहीं हुई. इसके चलते ही बिक्रमजीत ने साल 2003 में बॉलीवुड डेब्यू किया. बॉलीवुड में बिक्रमजीत के अभिनय को काफी सराहना मिली  और देखते ही देखते वे एक फेमस स्टार बन गए. बिक्रम को हम बॉलीवुड की कई फिल्मों में आने अभिनय का जौहर दिखाते हुए देख ही चुके हैं.

बिक्रमजीत कंवरपाल की फ़िल्में :

पेज 3, पाप, करम, कॉरपोरेट, क्या लव स्टोरी है, खुशबू, हाइजैक, थैंक्स मां, रॉकेट सिंह, आरक्षण, माई फ्रेंड पिंटो, मर्डर 2, जोकर, शौर्य, जब तक है जान, 1971, क्या सुपरकूल हैं हम, जंजीर, द गाजी अटैक, श‍िनाख्त आदि.

Bikramjeet Kanwarpal Hit Movies List | Bikramjeet Kanwarpal Box Office Collection - Bollywood Hungama

बिक्रमजीत कंवरपाल के टीवी शोज :

24, किस्मत, नमक हराम, सिंपली सपने, क्राइम पेट्रोल-दस्तक, अदालत, नीली छतरी वाले, सियासत, कसम तेरे प्यार की, ये है चाहतें, तेनाली रामा, स्पेशल ऑप्स आदि.

बिक्रमजीत कंवरपाल के बारे में खास :

बिक्रमजीत ने हमेशा ही अपने दर्शकों को अपने अभिनय से मोहित किया. किरदार चाहे जैसा भी हो एक्टर ने हमेशा ही उसको बेहद तल्लीनता से निभाया. उनके चेहरे के भाव हमेशा खास होते थे. वे अपने एक्सप्रेशन से ही अपने किरदार में जान डाल देते थे. टीवी हो या फिल्म सभी उनके अभिनय के कायल रहे. एक्टर का फ़िल्मी करियर 18 साल का रहा लेकिन इस समय इ दौरान कभी किसी को उन्होंने शिकायत का मौका नहीं दिया.

बिक्रमजीत कंवरपाल का निधन :

कोरोना की चपेट में आए बिक्रमजीत कंवरपाल  का 1 मई 2021को 52 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

Leave A Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *