दुनिया में सबसे मुश्किल काम होता है किसी को हँसाना और उसी के दम पर अपने कैरियर को बनाना वैसे तो नार्मल जोक मार कर किसी को भी हंसाया जा सकता है लेकिन उस हंस्य से लोगो के दिल में ऐसी जगह बना की उन्ही हँसने पर मजबूर कर दे और उसी हंस्य से अपने कैरियर की शुरुआत करना ये कोई नार्मल जोक नहीं परन्तु इस बात को साबित कर दिखाया है कॉमेडियन सेलिब्रिटीज भारती सिंह जी हाँ भारती एक ऐसी महिला जिसे लोगो ने देख कर उन्हें कई तरह के नाम दे दिए थे जैसे की मोटी,लड्डों,गोलू-मोलू आदि लेकिन आज वह किस मौकम पर पहुँच गई है यह तो आप सभी भली भांति जानते है।
कॉमेडियन भारती सिंह :-

कॉमेडियन भारती सिंह का जन्म 3 जुलाई 1980 अम्रतसर पंजाब में हुआ था यह एक मध्यम वर्ग के परिवार में पैदा हुई और भारती के केवल 2 साल की उम्र में ही उनके पिता जी की मृत्यु होगई भारती के अलावा इनकी एक बहन और भाई भी है जिनकी पूरी जिम्मेदारी इनकी माँ कमला सिंह के ऊपर आ गई थी।
लल्ली बन कर कॉमिडी की शुरुआत :-

भारती सिंह ने स्टार वन पर आने वाले द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेलेंज के सीजन 4 से आपने कॉमेडियन बनने की शुरू आत की है इस शो में भारती ने अपनी एंट्री लल्ली बन कर की और इस किरदार में कॉमेडी करने पर लोगो ने भारती को काफी पंसद भी किया है जिसके बाद से लोग उन्हें लल्ली के नाम से भी पहचानने लगे।
कई शो किए :-
भारती ने अपनी कैरियर की शुरुआत तो द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चेंलेज से की जिसकी वजह से उन्हें काफी लोकप्रियता मिली और जिसके बाद उन्हें एक के बाद एक शो में कॉमेडी करने का मौका मिलता गया वही भारती ने कॉमेडी सर्कस के सुपरस्टार्स और सर्कस का जादू में भी उपस्थित हुई इस के बाद में इन्होने जुबली कॉमेडी सर्कस कॉमेडी के तानसेन और कॉमेडी सर्कस के नए दौर में भी हिस्सा लिया जोकि सोनी टेलीविजन पर प्रसारित हुआ।
झलक दिखला जा और नच बलिए 6 :-

भारती सिंह न केवल एक कॉमेडियन है बल्कि एक बहुत अच्छी डांसर भी है और इस लिए उन्होंने झलक दिखला जा और नच बलिए जैसे रियलिटी शो में एक प्रतियोगिता के तौर पर भी डांस भी किया है।
एंकरिंग करना :-
भारती अपनी कॉमेडियन के एक ऐसे स्टेच पर पहुँच गई है की अब वह अपनी कॉमेडी से बड़े-बड़े रियलिटी शो और अवोर्ड शो में अपनी कॉमेडी वाली एंकरिंग कर के सभी दर्शको का दिल जीत रही है।
कॉमेडी के साथ एक्टर :-

भारती एक अच्छी कॉमेडियन तो है साथ ही एक शानदार एक्टर भी है आप सभी लोगो ने उन्हें को कुछ चुनिदा फिल्मों में जरुर दिखा होगा जैसे एक नूर ,यमला जाट यमला, खिलाड़ी 786 से अपने बॉलीवुड़ एक्टिंग की शुरुआत की।
भारती की सालाना इनकम :-

भारती अपने एक एपिसोड के लिए कम से कम 25 से 30 लाख रूपए लेती है और 15 लाख रूपए लाइव इंवेट के लेती है जिसके बाद उनकी सालाना इनकम 8 करोड़ रूपए की होती है इसके अलावा इनके पास में Mercedes-Benz GL 350 CDI कार है जिसकी कीमत 1.78 करोड़ की है।
इनकी लव लाइफ और शादी :-

वैसे हर शख्स और सेलिब्रिटीज की कोई ने कोई लव स्टोरी तो होती है ठीक उसी तरह से सब को हंसाने वाली भारती की भी एक लव स्टोरी है जिसमे भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया है भारती और हर्ष कुछ सालों से एक- दुसरे को डेट कर रहे थे वह दोनों पिछले सात साल से प्रोफेशनल रूप से एक दुसरे को जानते है भारती का कहना है की हर लड़की सपना देखती है अपनी शादी का और मैंने भी देखा जोकि अब पूरा होगया है यानी 3 दिसंबर 2017 को भारती और हर्ष ने शादी कर ली और अपनी लव स्टोरी को पूरा कर लिया।
